एक्सप्लोरर

ऑपरेशन सिंदूर के पूरे हुए 30 दिन, जानें इस दौरान भारत और पाकिस्तान में क्या-क्या चीजें बदलीं?

पहलगाम आतंकी हलले के बाद 7 मई को पाकिस्तान में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को अब करीब 30 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दौरान भारत और पाकिस्तान में क्या-क्या बदला? 

पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर चलाया था. 6-7 मई की रात चलाए गए इस ऑपरेशन के दौरान भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. ये आतंकी संगठन या तो पीओके में संचालित हो रहे थे या फिर पाकिस्तान के अंदर. भारत ने जिस आतंकी ठिकानों पर निशाना बनाया, उनमें लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद जैसे खूंखार आतंकी संगठन शामिल थे. 

भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत पर कई मिसाइल व ड्रोन अटैक किए, जिसका भारत ने माकूल जवाब दिया और पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया. 7 मई को हुए इस ऑपरेशन को अब करीब 30 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि इस दौरान भारत और पाकिस्तान में क्या-क्या बदला? 

सिंधु जल समझौता स्थगित

पहलगाम आतंकी हमले की कीमत पाकिस्तान को सिंधु जल समझौते से हाथ धोकर उठानी पड़ी. 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के एक दिन बाद यानी 23 अप्रैल को भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौते को तोड़ दिया था. इस समझौते के टूटने से पाकिस्तान को बड़ा नुकसान होने की संभावना है. दरअसल, समझौते के तहत पाकिस्तान को जिन तीन नदियों का पानी मिलता था, उसे रोक दिया जाएगा जिससे पाकिस्तान के सिंध और पंजाब प्रांत की खेती को बड़ा नुकसान हो सकता है. 

एयरस्पेस पूरी तरह बंद

सिंधु जल समझौता टूटने के बाद पाकिस्तान ने भी प्रतिक्रिया स्वरूप भारतीय एयरलाइंस के लिए अपने एयरस्पेस को पूरी तरह बंद कर दिया था. इसके जवाब ने भारत ने भी अपना एयरस्पेस बंद कर दिया. अगर देखा जाए तो इस फैसले से भारत से ज्यादा पाकिस्तान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है. दरअसल, पाकिस्तान के एयरस्पेस का इस्तेमाल करने वाली एयरलाइंस इसके एवज में पाकिस्तान को बड़ी रकम देती थीं, जिससे उसे हाथ धोना पड़ा. 

भारत के साथ व्यापार ठप

2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बहुत ही सीमित होता था, लेकिन पहलगाम की घटना के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सभी तरह के व्यापारिक रिश्ते खत्म कर दिए. इसमें तीसरे पक्ष से होने वाला व्यापार भी शामिल है. भारत की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद पाकिस्तान को जाने वाली जरूरी चीजों का निर्यात पूरी तरह से रुक गया है, जिससे महंगाई बढ़ने की आशंका है. 

पाकिस्तान की वैश्विक साख को लगा झटका

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की वैश्विक साख को भी बड़ा झटका लगा है. दरअसल, इस हमले के बाद भारत ने अपना डेलिगेशन कई देशों में भेजा, जिसमें पाकिस्तान द्वारा समर्थित आतंकवाद को लेकर उसे बेनकाब किया गया. भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष के समय जो देश न्यूट्रल थे, वे भी भारत के पक्ष में आते दिखे और पाकिस्तान की निंदा की. 

पाकिस्तान को IMF से मिला लोन 

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से 2.4 अरब डॉलर का लोन मिलने का रास्ता साफ हो गया है. IMF ने इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी है. भारत के लिहाज से देखा जाए तो यह एक बड़ी कूटनीतिक चूक भी है, क्योंकि भारत ने इसको लेकर कड़ा विरोध दर्ज कराया था, इसके बावजूद पाकिस्तान IMF से लोन लेने में कामयाब रहा. 

यह भी पढ़ें: क्या परमाणु बम से भी ज्यादा ताकतवर होते हैं एस्टेरॉयड, पृथ्वी पर कितनी मचा सकते हैं तबाही?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
पृथ्वी के अलावा किस ग्रह पर है पानी, कहां तक पहुंची इंसानी खोज?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?
सऊदी अरब में कितनी महिला वर्कर, काम करने को लेकर क्या हैं वहां नियम?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम
क्या है जामिया मिल्लिया इस्लामिया का मतलब, किसने रखा यह नाम

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
'ईमानदार हैं तो मुस्लिम CM बनाने का ऐलान करें', अखिलेश यादव को AIMIM की चुनौती
Bigg Boss 20: 'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
'मुझे घिन आती है...' लव गिल संग स्काउट की नजदीकियों पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
'देश में कितने करोड़...', राम मंदिर पर जयराम रमेश ने BJP को घेरा, पूछा ये सवाल
Bed Sheet Tips: बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
बिस्तर पर चादर कैसे बिछाएं? होटल जैसी फिटिंग के लिए अपनाएं ट्रिक
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
STET उम्मीदवार ध्यान दें, परीक्षा में जूता-मौजे पहनकर पहुंचे तो नहीं मिलेगी एंट्री 
Embed widget