एक्सप्लोरर

हिंदू बनकर मुस्लिम लड़के ने लड़की को प्यार के जाल में फंसाया? लव जिहाद बताकर वायरल हो रहा वीडियो, जानें इसका सच क्या है

वीडियो को लेकर किया गया दावा झूठा है. यह वीडियो अंबाला सिटी में साल 2020 की घटना है. मामले में आरोपी हिंदू शख्स था और उसकी पिटाई स्कूली लड़कियों को कथित तौर पर परेशान करने के बाद की गई थी.

निर्णय- असत्य


    इस वीडियो में लव जिहाद का कोई एंगल नहीं है. वह व्यक्ति हिन्दू है जिसकी पिटाई स्कूली छात्रा से कथित छेड़छाड़ के बाद 2020 में अंबाला में हुई थी.

संदर्भ

एक शख्स के साथ मारपीट करती भीड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ‘लव जिहाद’ के झूठे दावे से वायरल है. वीडियो को इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया, “हिंदू बनकर मुसलिम युवक ने हिंदू लड़की से मोहब्बत की. जब लड़की को पता चला कि यह लव जिहाद है तो क्या हुआ, वीडियो में दिखाया गया है.”

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं और उसके कपड़े उतार रहे हैं. ये वीडियो अलग-अलग भाषाओं- हिन्दी और कन्नड़- में इसी दावे के साथ शेयर किया गया. दावा झूठा है. यह वीडियो अंबाला सिटी में साल 2020 की घटना है. मामले में आरोपी हिंदू शख्स था और उसकी पिटाई स्कूली लड़कियों को कथित तौर पर परेशान करने के बाद की गई थी.

सच्चाई
रिवर्स इमेज सर्च के जरिए हमें पता चला कि यह वीडियो हरियाणा के अंबाला का है. एक यूट्यूब चैनल ने 20 जनवरी 2020 को इस वीडियो को अपलोड किया था. हिन्दी में लिखे कैप्शन में बताया गया है कि सरेआम बाजार में महिलाओं ने एक शख्स के कपड़े उतारे और फिर उसकी पिटाई की.

एक और यूड्यूब चैनल पर भी मिला  यह वीडियो मिला. 1:03 मिनट पर वही वायरल वीडियो देखा जा सकता है. वीडियो में बताया गया है कि शख्स की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई.

वीडियो में जितेंद्र कुमार नाम का व्यक्ति यह कहते सुना जा सकता है कि स्कूली छात्रा की मां ने उसे नंगा कर दिया, क्योंकि महिला ने उसे अपनी बेटी को तंग करते हुए पकड़ा था. वायरल वीडियो में व्यक्ति के कपड़े उतारती दिख रही महिला खुद को स्कूली लड़की की मां भी बता रही है. वह कहती हैं कि एक आदमी उनकी बेटी और स्कूल जाती एक अन्य लड़की का यौन उत्पीड़न कर रहा था और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. 

अंबाला महिला थाने की SHO सुनीता ढाका ने पुष्टि की है कि वीडियो में दिख रही घटना को लेकर FIR दर्ज कर ली गई है. 

लॉजिकली फैक्ट्स ने आरोपी के धर्म को लेकर किए जा रहे दावों पर स्पष्टीकरण के लिए सुनीता ढाका से संपर्क किया.उन्होंने कहा, “ये दावा गलत है. दोनों पक्ष हिन्दू समुदाय से हैं, एक भी मुस्लिम नहीं है.” पुलिस ने FIR की कॉपी सार्वजनिक नहीं की है. क्योंकि यह पॉक्सो (प्रॉटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज़) का मामला है. 21 जनवरी 2020 को एक मीडिया रिपोर्ट में भी SHO ढाका ने शख्स को पवन के रूप में चिन्हित किया था.”

फैसला
2020 के वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा वो शख्स मुस्लिम समुदाय से नहीं है, जिसे महिला ने निर्वस्त्र कर पीटा. पुलिस ने पुष्टि की है कि आरोपी और पीड़ित एक ही समुदाय के हैं.

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले logicallyfacts.com पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन, कंटेंट और फोटो में बदलाव करके रिपोर्ट को रिपब्लिश किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
समाजवादी पार्टी का दावा- डिंपल यादव, इकरा हसन समेत कई सपा सांसद हिरासत में
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, वृश्चिक और धनु राशि वालों को होगा अचानक धन लाभ, फैशन-किराना कारोबार में होगी बंपर कमाई
कल का राशिफल 21 जुलाई 2026, मंगलवार को सिद्ध योग का संयोग, मेष और वृषभ राशि वाले रहें बेहद सावधान, विरोधियों और तकनीकी खराबी का बड़ा अलर्ट
Embed widget