एक्सप्लोरर

Fact Check: रजत शर्मा और डॉक्‍टर राहिल चौधरी के आंखों की रोशनी ठीक करने का डीप फेक विज्ञापन वीडियो वायरल

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसका ऑडियो बदल दिया गया है. पत्रकार रजत शर्मा और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राहिल चौधरी ने वीडियो को फर्जी बताया है.

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज).  सोशल मीडिया पर अक्सर प्रमुख हस्तियों के AI-जेनरेटेड  या डीपफेक वीडियो के जरिए लोगों से ठगी करने की कोशिश की जाती है. विश्वास न्यूज ने ऐसे कई फर्जी पोस्ट्स की जांच की है. इसी कड़ी में इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहिल चौधरी का एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें आँखों की परेशानी को ठीक करने के लिए एक दवा का विज्ञापन करते हुए दिखाया गया है. 

विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो फर्जी है. फर्जी वीडियो में ऑडियो बदल दिया गया है. पत्रकार रजत शर्मा और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राहिल चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो को फर्जी बताया है. 

क्‍या हो रहा है वायरल

फेसबुक पेज ‘Best Health’ ने 5 दिसम्बर  को वीडियो को पोस्ट (आर्काइव लिंक) करते हुए लिखा, “ क्या आप हमेशा के लिए दृष्टि संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं? भारत सरकार के इस चिकित्सा कार्यक्रम में तुरंत पंजीकरण करें और केवल 14 दिनों में अपनी दृष्टि पुनः प्राप्त करें!”

vishvasnews

पड़ताल

विश्‍वास न्‍यूज ने वायरल दावे की जांच के लिए सबसे पहले वीडियो को ध्यान से देखा. इसमें लिप मूवमेंट और ऑडियो में अंतर दिख रहा है. हमें इसके एआई जेनरेटेड होने का शक हुआ.

हमने इस वीडियो को एआई डिटेक्शन टूल ट्रू मीडिया पर डालकर इसे चेक किया. ट्रू मीडिया ने “चेहरे” और “आवाज़ों” में छेड़छाड़ होने की आशंका जताई.

vishvasnews
vishvasnews

कीवर्ड्स से ढूंढ़ने पर हमें रजत शर्मा का 4 दिसंबर का एक ट्वीट मिला, जिसमें  उन्होंने ऐसे वीडियोज को फर्जी बताते हुए लिखा था, “आजकल नकली दवाइयां  बेचने वाले मेरे कई फेक वीडियोज पोस्ट करते हैं. ये डीप फेक हैं, फ़र्ज़ी हैं. ये लोग मेरे वीडियो यूज करते हैं. उन पर AI से मेरी जैसी आवाज़ लगाते हैं, पर वो आवाज़ मेरी नहीं है. मैं कोई दवाई नहीं बेचता. किसी Diabetes की दवा को, किसी Weight Loss की दवा को,  किसी  घुटनों के दर्द की दवा को promote नहीं करता. ये सारे वीडियो झूठे हैं. इन पर विश्वास न करें. मैंने Cyber Crime Cell में शिकायतें की हैं, पुलिस complaints की है, High Court में केस file किया है. एक वीडियो हटवाते हैं, तो दूसरा आ जाता है. कभी अमिताभ बच्चन के साथ, तो कभी डॉ नरेश त्रेहन के साथ. ये सारे  fake हैं, फर्ज़ी हैं. इनको expose करने में मुझे आपकी मदद चाहिए.आपको कहीं ऐसे फ़र्ज़ी वीडियो दिखाई दें, तो मुझे 9350593505 पर फौरन inform करें.”

vishvasnews

हमने इस विषय में वीडियो में दिख रहे नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राहिल चौधरी से भी संपर्क किया. उन्होंने हमें बताया, “यह वीडियो एक डीपफेक  है. स्कैमर्स ने एक अलग पॉडकास्ट से मेरी एक क्लिप ली है और अपनी दवा का गलत प्रचार करने के लिए उस पर अपना खुद का वॉयस नोट लगा दिया है.” उन्होंने हमारे साथ इस ऑरिजिनल पॉडकास्ट का लिंक भी शेयर किया. असली वीडियो रणवीर इलाहाबादिया और डॉ राहिल के पॉडकास्ट का था. इस पूरे पॉडकास्ट में कहीं भी डॉ चौधरी ने वायरल वीडियो वाली बातें नहीं कहीं थीं.

पड़ताल के अंत में फेसबुक यूजर ‘Best Health’ की सोशल स्कैनिंग में हमने पाया कि यूजर को 500 से अधिक लोग फॉलो करते हैं.

निष्कर्ष: विश्वास न्यूज ने अपनी जांच में पाया कि वायरल वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर उसका ऑडियो बदल दिया गया है. पत्रकार रजत शर्मा और नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर राहिल चौधरी ने वीडियो को फर्जी बताया है.

 
[डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट पहले Vishvas News पर छपी थी. स्पेशल अरेंजमेंट के साथ इस स्टोरी को एबीपी लाइव हिंदी में रिपब्लिश किया गया है. एबीपी लाइव हिंदी ने हेडलाइन के अलावा रिपोर्ट में कोई बदलाव नहीं किया है.]

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget