एक्सप्लोरर

तुर्की हमले में 'महिला आतंकी' बताकर 'कॉल ऑफ ड्यूटी' गेम के किरदार को शेयर किया गया

द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ 2019 के एक इंटरव्यू में, डूमिट ने उरज़िकस्तान लिबरेशन फ़ोर्स की प्रमुख फ़राह करीम की भूमिका निभाने के अपने अनुभव को शेयर किया था.

फैक्ट चेक

निर्णय [असत्य]

यह तस्वीर ‘कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर’ वीडियो गेम की किरदार 'फ़राह करीम' को दर्शाती है, जिसे ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री क्लाउडिया डूमिट ने निभाया था.

दावा क्या है?

तुर्की की राजधानी अंकारा के पास 'टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज' के मुख्यालय पर अक्टूबर 23 को हुए घातक हमले के बाद, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने एक तस्वीर शेयर कर दावा किया कि यह हमले में शामिल एक महिला शूटर की तस्वीर है, जिसका नाम 'फ़राह करीम' है.

इस तस्वीर के साथ अंकारा में हुए हमले का सीसीटीवी फुटेज का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक महिला को राइफल थामे हुए देखा जा सकता है.

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जितेन्द्र प्रताप सिंह, जो अक्सर ग़लत सूचनाएं प्रसारित करने के लिए जाना जाता है, ने दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया,जिसके कैप्शन में लिखा, "तुर्की के #Ankara में   #TUSAS एयरो स्पेस पर जो तीन हमलावरों ने भीषण हमला किया उसमें से महिला हमलावर की पहचान हो गई है. इसका नाम फराह करीम है यह कूर्द मुसलमान है." इस पोस्ट को अब तक 168,000 से ज़्यादा व्यूज़, 678 रीपोस्ट और 2500 से ज़्यादा लाइक्स प्राप्त हो चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. ऐसे ही दावों वाले अन्य पोस्ट यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं. 

 

तुर्की हमले में 'महिला आतंकी' बताकर 'कॉल ऑफ ड्यूटी' गेम के किरदार को शेयर किया गयावायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)

 

हालांकि, यह तस्वीर ‘कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर’ वीडियो गेम की किरदार 'फ़राह करीम' को दर्शाती है, जिसे ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री क्लाउडिया डूमिट ने निभाया है. इस गेम में फ़राह करीम 'उरज़िकस्तान लिबरेशन फोर्स' की प्रमुख और इस सीरीज़ की पहली महिला मुख्य पात्र हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया?

वायरल तस्वीर को रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिये खोजने पर हमें कई रिपोर्टें मिलीं, जिनमें इसे 2019 में रिलीज़ हुए वीडियो गेम 'कॉल ऑफ ड्यूटी: मॉडर्न वॉरफेयर' की किरदार 'फ़राह करीम' बताया गया था.

हूबहू तस्वीर हमें फ़िल्मों से जुड़ी वेबसाइट आईएमडीबी (IMDb) पर भी मिली, जहां इसे 'कॉल ऑफ ड्यूटी' के एक किरदार के रूप में दर्शाया गया था.

 

तुर्की हमले में 'महिला आतंकी' बताकर 'कॉल ऑफ ड्यूटी' गेम के किरदार को शेयर किया गयाआईएमडीबी वेबसाइट पर मौजूद तस्वीर का स्क्रीनशॉट. (सोर्स: आईएमडीबी/स्क्रीनशॉट)

 

ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री क्लाउडिया डूमिट ने गेम में फ़राह करीम का किरदार निभाया था. उन्होंने अक्टूबर, 2019 में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी एक तस्वीर भी पोस्ट (आर्काइव यहां) की थी. 

 

तुर्की हमले में 'महिला आतंकी' बताकर 'कॉल ऑफ ड्यूटी' गेम के किरदार को शेयर किया गयाक्लाउडिया डूमिट के इंस्टाग्राम पोस्ट का स्क्रीनशॉट, जिसमें उन्होंने ‘फ़राह करीम’ के किरदार के बारे में जानकारी दी थी. (सोर्स: इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)

 

द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ 2019 के एक इंटरव्यू में, डूमिट ने उरज़िकस्तान लिबरेशन फ़ोर्स की प्रमुख फ़राह करीम की भूमिका निभाने के अपने अनुभव को शेयर किया था.

‘कॉल ऑफ ड्यूटी’ के एक्स हैंडल (आर्काइव यहां) पर 2019 में 'कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर' गेम का टीज़र पोस्ट किया गया था, जिसमें फ़राह करीम के किरदार को 32 सेकंड के बाद दिखाया गया है.

इसके अलावा, यूट्यूब पर गेम के ऐसे ढेरों वीडियोज़ मौजूद हैं, जिनमें ‘फ़राह करीम’ के किरदार की कहानी से लेकर एक्शन सीक्वल दिखाए गए हैं.

 

तुर्की हमले में 'महिला आतंकी' बताकर 'कॉल ऑफ ड्यूटी' गेम के किरदार को शेयर किया गयायूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो गेम में 'फ़राह करीम'. (सोर्स: यूट्यूब/स्क्रीनशॉट)

 

अंकारा एयरोस्पेस फर्म पर हमला

तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (TAI), जिसे TUSAS के नाम से भी जाना जाता है, पर हाल ही में हुए हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई थी और 22 अन्य घायल हो गए थे. तुर्की के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने एक्स (आर्काइव यहां) पर एक पोस्ट में पुष्टि की कि दो अपराधियों में से एक कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) से जुड़ा था, जबकि दूसरे की पहचान, जो एक महिला है, अभी तक नहीं की गई है. 

हमले के बाद, तुर्की ने इराक और सीरिया में कुर्द ठिकानों पर हमला किया और हमले के संबंध में 176 संदिग्धों को गिरफ़्तार किया है. 

निर्णय 

हमारी अब तक की जांच से स्पष्ट हो जाता है कि तुर्की के अंकारा में हुए घातक हमले की संदिग्ध महिला के रूप में शेयर की जा रही तस्वीर असल में 'कॉल ऑफ़ ड्यूटी: मॉडर्न वारफेयर' वीडियो गेम की किरदार 'फ़राह करीम' की है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget