एक्सप्लोरर

Xplained: क्या है टारगेट किलिंग? घाटी में क्यों गैर कश्मीरियों को बनाया जा रहा है निशाना

Jammu Kashmir Target Killing: घाटी में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से आतंकी अब इस कदर बौखला गए हैं कि वो निहत्थे मजदूरों को निशाना बना रहे हैं. टारगेट किलिंग आतंकियों के लिए बहुत ही आसान होता है.

Jammu Kashmir Target Killing: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के नए चैप्टर का नाम है- टारगेट किलिंग. यहां घाटी में आतंकी आम लोगों को लगातार अपना निशाना बना रहे हैं. टारगेट किलिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए आतंकी नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. वारदात को अंजाम देने से पहले बाकायदा टारगेट की पूरी रेकी की जाती है, फिर मौका देखकर उसे मौत के घाट उतार दिया जाता है.

घाटी में बढ़ती टारगेट किलिंग की वारदातों को देखते हुए प्रशासन ने सभी गैर स्थानीय लोगों को पुलिस और सेना के कैंप में शिफ्ट करने का निर्णय लिया है. रविवार शाम को आईजीपी कश्मीर की तरफ से एक इमरजेंसी एडवायजरी भी जारी की गई. जिसमें कहा गया कि सभी गैर स्थानीय लोगों को पुलिस और सेना कैंप में शिफ्ट किया जाएगा. आतंकियों द्वारा लगातार गैर स्थानीय लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद यह निर्णय लिया गया है.

क्या है टारगेट किलिंग
टारगेट किलिंग के तहत पहले कई दिनों तक सॉफ्ट टारगेट की गतिविधियों की रेकी कर उसके बारे में तमाम जानकारी जुटाई जाती है. उन्हें यह अच्छी तरह पता होता है कि कब और किस समय हमला करना मुफीद होगा. जम्मू-कश्मीर में भी इसी पैटर्न के तहत गैर कश्मीरियों की हत्याएं की जा रही हैं. यहां अलग-अलग आतंकी हमलों में इस महीने 12 नागरिकों की जान जा चुकी है. 

कश्मीर में शनिवार को दो निर्दोष नागरिकों की जान लेने के बाद रविवार को फिर दो गैर कश्मीरी नागरिकों को आतंकवादियों ने गोली मार दी. जिन्हें गोली मारी गई, वो सभी मजदूर थे. आतंकियों ने घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया.

कश्मीर में क्यों गैर कश्मीरियों को बनाया जा रहा है निशाना
घाटी में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से आतंकी अब इस कदर बौखला गए हैं कि वो निहत्थे मजदूरों को निशाना बना रहे हैं. सेना का सामना करने में नाकाम आतंकियों ने फिर से टारगेट किलिंग शुरु कर दी है ताकि घाटी में अपनी उपस्थिति का अहसास कराया जा सके. टारगेट किलिंग आतंकियों के लिए बहुत ही आसान होता है. इसके लिए बड़े जमात की न तो जरूरत है और न ही बड़े हथियारों की. कम लोग छोटे हथियारों की मदद से निहत्थे लोगों को निशाना बना सकते हैं.

ये भी पढ़ें-
Explained: बेगुनाहों की 'टार्गेट किलिंग' से लहूलुहान हुई कश्मीर घाटी, मजदूरों की मौत पर जमकर हो रही सियासत 

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर, पुलवामा में दो गैर कश्मीरी नागरिकों की आतंकियों ने की हत्या, पुंछ में जारी मुठभेड़ में दो और जवान शहीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
एफिल टावर के चीफ छोड़ेंगे अपना पद, हिंदू संगठन से जुड़े विवाद के बाद फैसला
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget