एक्सप्लोरर

Explained: राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग के पास ऐसी कौन सी शक्तियां हैं, जिनकी वजह से चीन में नहीं हो सकता तख्‍तापलट, जानें

XI Jinping News: अपने तीसरे कार्यकाल में शी जिनपिंग चीन के पास दो सबसे शक्तिशाली पद कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और सेंट्रल मिलिट्री कमिशन के चेयरमैन का पद बरकरार रह सकता है.

China President XI Jinping: चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (Chinese Communist Party) 16 अक्टूबर को बीजिंग (Beijing) में अपनी 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन करने जा रही है. इस दौरान शी जिनपिंग (Xi Jinping) के राष्ट्रपति के रूप में तीसरा कार्यकाल हासिल करने की संभावना है. 16 अक्टूबर को शुरू होने वाला यह सम्मेलन सप्ताह भर तक चलेगा. बता दें कि यह आयोजन ऐसे समय पर किया जा रहा जब चीन में सैन्य तख्ता पलट और राष्ट्रपति शी जिनपिंग को नजरबंद किए जाने की अफवाहों के कारण राजनीतिक अस्थिरता को लेकर तरह-तरह के दांवे किए जा रहे हैं. 

शी जिनपिंग के लिए पार्टी के संविधान में संशोधन

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग चीन के संस्थापक माओत्से तुंग के बाद चीन के सबसे शक्तिशाली नेता बनने की उम्मीद है. इस अधिवेशन में व्यापक रूप से शी को तीसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति के रूप में बहाल करने की व्यापक रूप से उम्मीद है. इस अधिवेशन में शी जनपिंग को अगले पांच साल या उससे अधिक समय तक देश का नेतृत्व करने के लिए और अधिक अधिकार देने को लेकर संविधान में संशोधन करने की तैयारी की गई है. यह शी जिनपिंग का तीसरा कार्यकाल होगा. अपने तीसरे कार्यकाल में शी जिनपिंग चीन के सबसे ताकतवर इंसान रहेंगे और उनके पास दो सबसे शक्तिशाली पद कम्यूनिस्ट पार्टी के महासचिव और सेंट्रल मिलिट्री कमिशन (Central Military Commission) के चेयरमैन का पद बरकरार रह सकता है. चीन में शी जिनपिंग को अपराजेय ताकत हासिल है. 

माओ के बाद सबसे शक्तिशाली नेता

पोलित ब्‍यूरो की मीटिंग में इस बात पर भी चर्चा की गई कि शी जिनपिंग चीन के संस्थापक माओ के बाद पहले ऐसे नेता होंगे जो इतने लंबे समय तक सत्ता में रह सकते हैं. बता दें कि माओ ने देश पर 25 साल तक शासन किया था. पार्टी के कई नेता शी जिनपिंग को एक बड़े नेता के तौर पर देखते हैं और उसी प्रकार का सम्मान उन्हें दिया जाता है, जिस प्रकार से माओ को उनके शासनकाल में सम्मान मिलता रहा. वहीं, इस बात की पूरी संभावना है कि शी जिनपिंग को पार्टी की बैठक में 'ग्रेट लीडर' की उपाधि दी जा सकती है. आखिरी बार इस उपाधि को माओ को दिया गया था. 

जमीनी राजनीति से वाकिफ

शी जिनपिंग पहले चीनी नेता हैं जिनका जन्म 1949 के बाद हुआ था, जब माओ की कम्युनिस्ट ताकतों ने एक लंबे गृहयुद्ध के बाद सत्ता संभाली थी. अपने पिता की मौत के कारण परिवार के लिए कई वर्षों तक उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन फिर भी वह धीरे-धीरे पार्टी में हर स्तर पर काम करते हुए आज इस मुकाम पर पहुंचने में सफल रहे. शी ने 1969 में काउंटी स्तर के पार्टी सचिव के रूप में शुरुआत की. उसके बाद 1999 में तटीय फ़ुज़ियान प्रांत के गवर्नर बनाए गए, फिर 2002 में झेजियांग और 2007 में बीजिंग प्रांत के पार्टी प्रमुख के पद पर कायम हुए.

चीनी मीडिया का प्रमुख चेहरा
 
शी का चेहरा देश के अखबारों के पहले पन्ने पर छा जाता है, जबकि उनके कारनामे और निर्देश नियमित रूप से शाम की खबरों को सुर्खियों में रखते हैं. 2017 में कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस ने पार्टी के संविधान में अपना नाम और राजनीतिक विचारधारा लिखकर माओ और बाजार सुधारक देंग शियाओपिंग के साथ शी के नेतृत्व में शामिल होने की पुष्टि की. 

चीन के शीर्ष नेताओं की लिस्ट में शामिल

पिछले साल नवंबर में चीन के शीर्ष नेताओं ने पार्टी के अतीत पर एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया, जिसमें शी को सीसीपी की कहानी में और मजबूती से शामिल किया गया. माओत्से तुंग और देंग शियाओपिंग के नेतृत्व में दो नेताओं के बाद, पार्टी के 100 साल के इतिहास में जारी किया गया यह केवल तीसरा ऐसा प्रस्ताव था और इसका उद्देश्य अपने निरंतर शासन के लिए एक वैचारिक रोडमैप प्रदान करते हुए पार्टी की उपलब्धियों को मजबूत करना था.

इसे भी पढ़ेंः-

Dadasaheb Phalke Awards: लेजेंड्री एक्ट्रेस आशा पारेख को दिया जाएगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का एलान

सुप्रीम कोर्ट में पहली लाइव स्ट्रीमिंग: शेयर और रिकॉर्डिंग पर है रोक, जानें पूरी गाइडलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget