एक्सप्लोरर

Explainer: इस महीने 16 बार बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, जानिए- सिर्फ मई में कुल कितने दाम बढ़े

2 मई को 5 राज्यों/यूटी में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद महीने में पहली बार 4 मई को तेल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी. इस महीने तेल कंपनियों ने 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा किया है.

मई महीने के आखिरी दिन सोमवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें में भारी वृद्धि देखने को मिली. सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 25-30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है. हालांकि कुछ स्थानों पर तेल के दामों में कमी आई है. इस महीने अब तक तेल कंपनियों ने 16 बार तेल की कीमतों में इजाफा किया है. 2 मई को 5 राज्यों/यूटी में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद 4 मई को तेल की कीमतों में इजाफा हुआ था. तब से लेकर आज (सोमवार) तक 16 बार तेल की कीमतें बढ़ी हैं. राजधानी दिल्ली में मई में पेट्रोल 3.83 रुपये  प्रति लीटर और डीजल 4.42 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है. वहीं, मुंबई, भोपाल और गंगानगर में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. 

सोमवार को महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मुताबिक, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 29 पैसे बढ़कर 94.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 26 पैसे बढ़कर 85.15 रुपये प्रति लीटर हो गई है. मुंबई में पेट्रोल और डीजल के दाम भी बढ़े हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंबई में संशोधित पेट्रोल की कीमत 100.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.45 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल 94.25 रुपये प्रति लीटर और डीजल 88.00 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल 95.76 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.90 रुपये प्रति लीटर, गंगानगर (राजस्थान) में पेट्रोल 104.78 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.65 रुपये प्रति लीटर और भोपाल (मध्यप्रदेश) में पेट्रोल 102.34 रुपये प्रति लीटर और डीजल 93.65 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है. सरकारी तेल कंपनियों ने इससे पहले 27 फरवरी 2021 को डीजल के दाम में 17 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया था. इसके बाद दो महीने से भी ज्यादा दिनों तक तेल के दामों में उछाल देखने को नहीं मिला. मार्च-अप्रैल के बीच डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी हुई थी.

मार्च-अप्रैल में कम हुए थे पेट्रोल-डीजल के रेट 

मार्च और अप्रैल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तीन बार कटौती हुई थी. 15 अप्रैल से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आखिरी बार बदलाव 30 मार्च 2021 को हुआ था. तब दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था. मार्च में पेट्रोल 61 पैसे सस्ता हुआ था और डीजल के दाम 60 पैसे घटे थे. मार्च महीने में पेट्रोल डीजल की कीमतों में 3 बार कटौती की सबसे बड़ी वजह ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कमजोरी थी. मई महीने में पेट्रोल और डीजल 14 बार महंगा हो चुका है. साल 2021 में अब तक तेल की कीमतें 40 बार बढ़ाईं गई हैं.

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हर दिन होता है बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर दिन सुबह 6 बजे बदलाव किए जाते हैं. सुबह 6 बजे से ही नई दर लागू हो जाती है. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कई अन्य टैक्स जैसे एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन जैसी कई चीजें जोड़ने के बाद इनके रेट लगभग दोगुना हो जाते हैं. इन्ही मानको के आधार तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. पेट्रोल और डीजल के प्राइस आप एसएमएस से जरिए भी पता लगा सकते हैं. इसके साथ ही इंडियल ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होता है. ध्यान रहे कि हर शहर का कोड अलग-अलग होता है. ये आपको आसानी से इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर ही मिल जाता है. 

ये भी पढ़ें 

Goa Board 10th Result 2021: इंटरनल असेसमेंट के बेस पर 10वीं के स्टूडेंट्स होंगे प्रमोट, बोर्ड ने जारी की मार्किग स्कीम

12th Class Exam 2021: सुप्रीम कोर्ट में 12वीं की परीक्षा रद्द करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई आज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
सपा में शामिल हुए दामाद का इमरान मसूद पर हमला, 'अगर आप अखिलेश को...'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Embed widget