एक्सप्लोरर

कोविड 19 : आधे से ज्यादा भारत में कोरोना का कहर, फिर भी दूसरे देशों से बेहतर हैं स्थितियां!

भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. भारत के करीब 380 जिले कोरोना से प्रभावित हैं, वहीं 338 जिलों में अब तक कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है.

फिलहाल दुनिया के करीब 20 लाख लोग कोरोना संक्रमित हैं. करीब एक लाख 20 हजार लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. वहीं अगर सिर्फ भारत की बात करें तो अभी तक कुल 10,541 केस सामने आए हैं और 358 लोगों की मौत हुई है. अब अगर इन आंकड़ों को थोड़ा और विस्तार से देखें तो ये साफ हो जाता है कि भारत में कोरोना का कहर 380 जिलों तक फैल गया है. वहीं 338 जिलों में अब तक कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है.

अंडमान निकोबार में कुल तीन जिले हैं, जिनमें से सिर्फ 1 जिले में कोरोना का केस है. आंध्र प्रदेश में 13 में 11 जिलों में कोरोना के केस सामने आए हैं. अरुणाचल प्रदेश के 25 जिलों में से सिर्फ 1 जिले में कोरोना का केस मिला है. असम के 33 जिलों में से 12 जिले में कोरोना का केस है. बिहार के 38 जिलों में से 11 जिले कोरोना प्रभावित हैं. चंडीगढ़ में भी कोरोना का मरीज पाया गया है. छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में से सिर्फ पांच जिलों में कोरोना के मरीज सामने आए हैं. दिल्ली में सभी 11 जिलों में कोरोना पॉजिटिव पेशेंट हैं. गोवा के दोनों जिलों में कोरोना पेशेंट हैं. गुजरात के 33 जिलों में से 18 जिले कोरोना प्रभावित हैं. हरियाणा के 22 में से 17 जिले कोरोना पॉजिटिव हैं. हिमाचल के 12 जिलों में से पांच जिले कोरोना पॉजिटिव हैं. जम्मू कश्मीर के 22 जिलों में से 12 जिलों में कोरोना के पेशेंट सामने आए हैं. झारखंड के 24 में से 3 जिलों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं. कर्नाटक के 30 में से 19 जिले कोरोना पॉजिटिव हैं. केरल के सभी 14 जिलों में कोरोना के केस सामने आए हैं. लद्दाख के दोनों ही जिलों में कोरोना पेशेंट हैं.

मध्य प्रदेश के 52 में से 12 जिले कोरोना पॉजिटिव हैं. महाराष्ट्र के 36 में से 27 जिलों में कोरोना के पेशेंट पाए गए हैं. मणिपुर के 16 में से सिर्फ एक जिले में कोरोना का मरीज पाया गया है. मिजोरम के 8 में से 1 जिले में कोराना का मरीज है. ओडिशा के 30 में से 8 जिले कोरोना पॉजिटिव हैं. पुणुचेरी के चार में से 2 जिलों में कोरोना का मरीज है. पंजाब के 22 में से 17 जिलों में कोरोना का मरीज पाया गया है. राजस्थान के 33 में से 24 जिलों में कोरोना का मरीज है. तमिलनाडु के 38 में से 34 जिले कोरोना से प्रभावित हैं. तेलंगाना के 31 में से 27 जिले कोरोना से प्रभावित हैं. त्रिपुरा के 8 में से एक जिले में कोरोना का मरीज पाया गया है. उत्तर प्रदेश के 75 में से 43 जिलों में कोरोना पॉजिटिव लोग पाए गए हैं. उत्तराखंड के 13 में से 6 जिलों में और पश्चिम बंगाल के 23 में से 10 जिलों में कोरोना का मरीज पाया गया है.

अगर आंकड़ों को देखें तो अब भी देश के 300 से ज्यादा ऐसे जिले हैं, जहां कोरोना का कोई असर नहीं है. हालांकि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और तेलंगाना ऐसे राज्य हैं, जहां पर सरकार की ओर से हॉट स्पॉट बनाए गए हैं. इन राज्यों के 10 शहरों में हॉटस्पॉट बनाए गए हैं. वहीं केरल एक ऐसा राज्य बन गया है जहां कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब सिंगल डिजिट में बढ़ रही है. 12 अप्रैल को केरल में सिर्फ दो नए केस आए थे, वहीं 13 अप्रैल को भी नए केस सिर्फ तीन ही थे. वहीं 12 अप्रैल को केरल में कुल 39 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था. इसके अलावा 15 राज्यों के 25 ऐसे जिले हैं, जहां पिछले 14 दिनों में कोरोना का एक भी नया मरीज नहीं आया है. इनमें छत्तीसगढ़ के तीन जिले, कर्नाटक के चार जिले, महाराष्ट्र का एक जिला, हरियाणा के तीन जिले, बिहार के दो जिले, केरल के दो जिले शामिल हैं. मणिपुर, गोवा, जम्मू-कश्मीर, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना, उत्तराखंड और पुणुचेरी के एक-एक जिले शामिल हैं.

अभी तक सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में सामने आए हैं, जहां संख्या 2334 हो गई है. मरने वालों का आंकड़ा 160 पहुंच गया है. सबसे कम केस नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल में हैं, जहां सिर्फ एक-एक मरीज ही कोरोना पॉजिटिव हैं. हालांकि ये आंकड़े हर घंटे बदल रहे हैं. लेकिन फिर भी दुनिया के और देशों की तुलना में अपने यहां स्थितियां काफी बेहतर हैं. और ये स्थितियां यूं ही बेहतर बनी रहें, इसलिए लॉकडाउन को तीन मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget