एक्सप्लोरर

Explained : केरल ने ऐसा क्या किया कि अब वहां खत्म हो रहा है कोरोना का वायरस?

भारत में अब तक कोरोना के 9 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं. सिर्फ एक दिन में भारत में 796 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें केरल में सिर्फ दो मामले सामने आए हैं. 24 घंटे में भारत में कुल 35 मौतें हुई हैं, जबकि केरल में कुल 36 लोग एक दिन में ठीक होकर अपने घर गए हैं. आखिर ये कैसे हुआ?

दुनिया के हर देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है. भारत भी इससे अछूता नहीं है. हर रोज कोरोना संक्रमित लोगों और कोरोना से मरने वालों की संख्या में इजाफा होता ही जा रहा है. लेकिन इस बीच एक अच्छी खबर केरल है. केरल में 12 तारीख को सिर्फ दो नए मामले सामने आए हैं, जबकि 36 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है.

केरल का जिक्र करना इसलिए भी ज़रूरी है, क्योंकि भारत में कोरोना का पहला मामला केरल में ही सामने आया था. इसके बाद से ही वहां की पिनराई विजयन सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकेने की कवायद शुरू कर दी थी. इसी वजह से केरल में कुल 179 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब सिर्फ 194 रह गई है. और ये एक अच्छी खबर है, क्योंकि केरल में कोरोना के कई हॉट स्पॉट होने के बाद भी वहां पर कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या में बढ़ोतरी सिंगल डिजिट में आ गई है.

अगर राष्ट्रीय स्तर पर तुलना करें तो भारत में कोरोना पॉजिटिव लोगों के ठीक होकर घर जाने का औसत करीब 9 फीसदी है. यानि कि हर 100 कोरोना पॉजिटिव में से 9 लोग फिलहाल ठीक होकर घर जा चुके हैं. लेकिन अगर बात केरल की करें तो करीब 48 फीसदी लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो गए हैं और अपने-अपने घर चले गए हैं.

केरल के एक अधिकारी के मुताबिक मार्च के आखिरी 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या बढ़ी थी, लेकिन ये वो लोग थे जिनकी विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री थी. ये लोग वापस आए तो कोरोना पॉजिटिव पाए गए. और अब केरल में जो भी कोरोना पॉजिटिव लोग पाए जा रहे हैं, वो विदेश से लौटे इन लोगों के संपर्क में रहे हैं. इस लिहाज से ये कहा जा सकता है कि केरल में कोरोना का कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है. इसके अलावा केरल सरकार ने कोरोना को लेकर सख्ती भी दिखाई है. केरल में जिनका भी विदेश यात्रा का इतिहास रहा है, उन सबके नाम और नंबर इकट्ठा किए गए हैं, सबको होम क्वॉरंटीन किया गया है और उन लोगों ने विदेश से लौटने के बाद जिससे-जिससे मुलाकात की थी, सबको होम क्वॉरंटीन कर दिया गया है. अब चूंकि इनको क्वॉरंटीन किए हुए 14 दिन से ज्यादा का वक्त बीतने वाला है, तो सरकार सिर्फ विदेश से लौटे लोगों की जांच पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है.

केरल सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 30 जनवरी से अब तक केरल में कुल 375 केस आए हैं और उनमें भी 233 का विदेश यात्रा का इतिहास रहा है. सात विदेशी यात्री रहे हैं, जो कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इसके अलावा 19 ऐसे लोग हैं, जो तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए थे. बाकी बचे हुए लोगों में कोरोना का वायरस विदेश से लौटे लोगों से मिलने के बाद हुए संक्रमण से फैला था. केरल में अब तक कोरोना की वजह से सिर्फ दो लोगों की मौत हुई है. केरल के हेल्थ डिपार्टमेंट के मुताबिक जो लोग कोरोना पॉजिटिव थे, उन्हें ठीक होने में करीब तीन हफ्ते का समय लगा है. हालांकि जो तीन लोग वुहान से लौटे थे, उन्हें ठीक होने में एक महीने से थोड़ा ज्यादा का वक्त लगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget