एक्सप्लोरर

Explained: 58 लाख कंज्यूमर्स में 47 लाख को सब्सिडी, 30 लाख का जीरो बिल, दिल्ली में बिजली सब्सिडी के खेल को समझिए

Delhi News: दिल्ली सरकार 201 से लेकर 400 यूनिट तक की बिजली खपत करने पर बिजली के बिल में 50 फीसदी सब्सिडी दी देती है. वहीं, 400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 11 लाख है.

Delhi Free Electricity Subsidy: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने बुधवार को ऐलान किया कि दिल्ली में 1 अक्टूबर से उन्हीं उपभोक्ताओं को बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी (Power Subsidy) दी जाएगी, जो बाकायदा इसके लिए आवेदन करेंगे. दिल्ली सरकार (Delhi Government) की ओर से उपभोक्ताओं के लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर मिस्ड कॉल देकर या व्हाट्सएप मैसेज भेजकर आवेदन फॉर्म का लिंक हासिल किया जा सकता है. उस फॉर्म को भरकर जमा कराने वाले उपभोक्ताओं को ही सब्सिडी का लाभ मिलता रहेगा. 

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साल 2015 में सत्ता में आने के बाद दिल्ली फ्री बिजली योजना के अंतर्गत बिजली का 200 यूनिट तक का बिल फ्री करने का ऐलान किया था. सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में बिजली के करीब 58 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं, जिसमें से 47 लाख उपभोक्ताओं को सब्सिडी का लाभ मिलता है. इन 47 लाख उपभोक्ताओं में से 30 लाख उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके बिजली का बिल जीरो आता है. 

16-17 लाख उपभोक्ताओं के आते हैं आधे बिल

उन्होंने बताया कि दिल्ली में करीब 16-17 लाख बिजली के उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनके बिजली के बिल आधे आते हैं. क्योंकि दिल्ली सरकार ने 200 यूनिट तक बिजली पूरी तरह से मुफ्त कर रखी है. वहीं, इससे पहले दिल्लीवासियों को 200 यूनिट तक बिजली खर्च करने पर अमूमन 622 रुपये का बिजली के बिल का भुगतान करना पड़ता था. 

201-400 यूनिट तक 50% सब्सिडी

इसके अलावा 400 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 17 लाख के करीब है. दिल्ली सरकार 201 से लेकर 400 यूनिट तक की बिजली खपत करने पर बिजली के बिल में 50 फीसदी सब्सिडी भी देती है. पहले, 400 यूनिट बिजली खर्च करने पर 1075 रुपये बिजली के बिल का भुगतान करना पड़ता था.

वहीं, दिल्ली में 400 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 11 लाख है. दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार बिजली की सब्सिडी पर कुल खर्च 3200 करोड़ रुपये का है. इन सब के अलावा दिल्ली सरकार 1984 दंगों के पीड़ितों को 400 यूनिट तक बिजली के बिल में पूरी सब्सिडी देती है. 

इसे भी पढ़ेंः-

रेप, गला दबाकर हत्या फिर पेड़ से लटकाए गए शव... लखीमपुर में दलित बच्चियों से हैवानियत का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

Rice Export: भारत ने चावल के निर्यात पर लगाया रोक! क्या विश्व में बढ़ सकता है खाद्य संकट? यहां जानें पूरा डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget