एक्सप्लोरर

Rice Export: भारत ने चावल के निर्यात पर लगाया रोक! क्या विश्व में बढ़ सकता है खाद्य संकट? बढ़ेगी खाद्य महंगाई

Rice Export of India: भारत पूरी दुनिया के 150 मुल्कों में चावल का निर्यात करता है. ऐसे में यूरोप के कई देशों में गर्मी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण उत्पन्न हुई खाद्य संकट और गहरा सकता है.

India Banned Broken Rice Export: देश में बढ़ती महंगाई को कंट्रोल (Inflation in India) करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) लगातार बड़े कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने टूटे चावल (Broken Rice Export Banned) के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है. इसका सीधा असर पूरी दुनिया में पड़ने वाला है क्योंकि भारत टूटे चावल का सबसे बड़ा निर्यातक (Largest Exporter) देश है. इसके साथ ही सरकार ने अलग-अलग किस्म की चावल पर 20% ड्यूटी (Duty on Rice Increased) भी लगाने का फैसला किया है. सरकार ने यह फैसला चावल की बढ़ती कीमतों को कंट्रोल करने और खराब मानसून (Poor Monsoon India) को देखते हुए लिया है. इससे दुनिया में खाद्य महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है.

दुनिया में गहरा सकता है खाद्य संकट
गौरतलब है कि भारत पूरी दुनिया के करीब 150 मुल्कों में चावल का निर्यात करता है. विश्‍व को चावल उपलब्‍ध कराने के मामले में भारत की हिस्‍सेदारी 40 प्रतिशत है। ऐसे में यूरोप के कई देशों में गर्मी और रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के कारण उत्पन्न हुई खाद्य संकट को यह फैसला और गहरा सकता है. भारत सरकार द्वारा चावल की अलग-अलग किस्मों में बढ़ाई गई इंपोर्ट ड्यूटी का सीधा असर दुनियाभर के चावल के दामों पर पड़ेगा. भारत के टूटे चावल के निर्यात के बैन के फैसले के बाद थाईलैंड (Thailand) और वियतनाम (Vietnam) जैसे देशों पर चावल के निर्यात का दवाब (Rice Export) और बढ़ेगा.  टूटे चावल के निर्यात में रोक के बाद गरीब अफ्रीकी मुल्कों में खाद्य संकट (Food Crisis in World) पैदा हो सकता है. इसके साथ ही चीन (China)  भारत के टूटे चावल का एक बड़ा खरीदार है. ऐसे में वहां भी आने वाले दिनों में चावल की कमी हो सकती है.

बता दें कि पूरी दुनिया में सप्लाई किए जाने वाले चावल में भारत का हिस्सा 40% का है. इसके बाद थाईलैंड, वियतनाम, पाकिस्तान (Pakistan) और म्यांमार का नंबर आता है. पाकिस्तान में बाढ़ के कारण हुई तबाही के (Floods in Pakistan) कारण भी ग्लोबल सप्लाई चेक (Rice Global Supply Chain) पर बहुत फर्क पड़ सकता है. ऐसे में दुनिया भर के कई देशों में चावल की कमी हो सकती है.

चावल निर्यात पर किस तरह की लगाई गई रोक
देश में कुल चार श्रेणी में चावल निर्यात किया जाता है. इसमें दो श्रेणी के निर्यात पर सरकार ने रोक लगा दी है. वहीं दो क्षेणी में निर्यात पहले की तरह किया जा सकता है. जिस श्रेणी के निर्यात पर रोक नहीं लगाई गई है वह है बासमती चावल और गैर बासमती उसना चावल. जिस श्रेणी के निर्यात पर सरकार ने रोक लाई है वह है सामान्य और टूटे चावल. सरकार ने बासमती जैसे अच्छी किस्म की चावल पर ड्यूटी नहीं बढ़ाई है. यह ड्यूटी सफेद और ब्राउन राइस (White and Brown Rice) पर लगाई गई है. भारत कुल निर्यात किए जाने वाले चावल में 60% हिस्सा वाइट और ब्राउन राइस (Brown Rice) का ही होता है.

सरकार ने क्यों लगाया प्रतिबंध?
भारत में इस समय खरीफ सीजन चल रहा है. ऐसे में देश के कई हिस्सों में जैसे पश्चिम बंगाल (West Bengal), बिहार (Bihar) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)  में इस साल बारिश बेहद कम हुई है. ऐसे में चावल की पैदावार कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है. ऐसे में देश में लोगों के लिए चावल की कमी न हो इस कारण सरकार ने टूटे चावल के निर्यात पर रोक और सफेद और ब्राउन राइस निर्यात पर 20% ड्यूटी लगाने का फैसला किया है. 

ये भी पढ़ें-

Lapsed Policy Revival: LIC पॉलिसी होल्डर्स ध्यान दें! बंद पॉलिसी को चालू करने का मिल रहा सुनहरा मौका, यहां जानें पूरी डिटेल्स

Investment Tips: मात्र 50 रुपये का छोटा निवेश करके बनाएं 35 लाख रुपये का मोटा फंड! यहां जानिए पोस्ट ऑफिस की इस शानदार स्कीम के डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
Sonam Wangchuk: अनशन करने वाले सोनम वांगचुक पैसा कैसे कमाते हैं, अब कितनी है उनकी नेटवर्थ?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
RBI के हेड को गवर्नर ही क्यों कहते हैं, चेयरमैन या कुछ और क्यों नहीं? इनको कितनी मिलती है सैलरी?
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
EV Subsidy: ईवी खरीदने पर मिलेगी 50% सब्सिडी, सरकार का ऐलान, आधी कीमत में घर लाएं बाइक
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह
क्या आपने भी ले रखा है मुथूट फाइनेंस से लोन? RBI ने कंपनी पर लगाया भारी भरकम जुर्माना, जानें वजह

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget