एक्सप्लोरर

Mukesh Khanna ने आख़िर वीडियो शेयर कर क्यों कहा- ‘गजेंद्र तुम अज्ञानी हो’

गजेंद्र चौहान ने दर्शकों को इस असलियत से वाकिफ कराया कि मुकेश खन्ना को शो में बुलाया ही नहीं गया था और इसलिए वो गुस्से में आकर कपिल के शो की इंसल्ट कर रहे हैं.

महाभारत (Mahabhart) में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान (Gajendra Chauhan) ने मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) के उस कमेंट का जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो को वाहियात और अश्लील बताया था. हाल ही में मुकेश खन्ना ने सोशल मीडिया (Social Media) पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है.

View this post on Instagram
 

महाभारत सीरीयल में अपने आप को धरम राज कहलवाने वाले कलाकार को शायद ये घमंड हो गया है कि शो उनकी वजह से चला था। इसलिए दुनिया भर के सारे अंगूर पहले उन्हें ही मिलने चाहिए। मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले सो वो अंगूर को खट्टा कह रहे हैं और दी ग्रेट कपिल शो को वाहियात शो कह रहे हैं। एक इंटर्व्यू में धर्मराज जी बोले जहाँ तक वो जानते है मुकेश को तो शो में इन्वाइट ही नहीं किया गया था तो वो इंकार कैसे कर सकते हैं ! इन्हें ये भ्रम है कि ये हमेशा सच बोलते हैं क्योंकि धर्मराज जो ठहरे तो मैं इसे इनकी अज्ञानता कहूँगा जो इन्होंने ढेर सारी वाहियात फ़िल्में कर के कमाई है। आगे वो बोले कि मुकेश जी कहते हैं कि वो इसलिए कपिल शो में नहीं आये कि यहाँ मर्दों को औरतों के कपड़े पहन कर नचाया जाता है।तो उन्होंने महाभारत शो क्यों नहीं छोड़ा जहाँ अर्जुन भी औरतों के वस्त्र पहन बृहंनल्ला बन कर नाचा था। ये बात सुन कर मुझे उनकी समझ पर हँसी आ रही है। मैं यही कह सकता हूँ “ अरे अज्ञानी कहाँ महाभारत और कहाँ ये बहूदगी से भरा शो !” महाभारत में अर्जुन योद्धा बन कर नाचा था। उस पर उर्वशी का शाप था, उसका ये अज्ञातवास था और वो राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखा रहा था. और यहाँ कपिल शो में मर्द औरतों की ड्रेस पहन अश्लीलता भरे अन्दाज़ से कहते हैं “ए मैं तेरे पास बैठ सकती हूँ क्या ??” HOW CAN YOU COMPARE MR DHARAM RAAJ !!

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

अपने वीडियो में मुकेश खन्ना ने गजेंद्र चौहान का नाम लिये बगैर उन्हें खरी-खोटी सुनाई है. गजेंद्र चौहान ने कहा, कपिल शर्मा शो नंबर 1 शो है और करोड़ों लोग इसे देखते हैं और मुकेश जी इस शो को वाहियात बता रहे हैं. मुकेश खन्ना क्या ये भूल गए कि महाभारत में अर्जुन ने भी औरतों के कपड़े पहने थे और एक सीन में डांस भी किया था. तो क्या उन्होंने तब भी शो छोड़ा? मुकेश जी ने तब क्यों नहीं महाभारत छोड़ा? मैं मुकेश जी के इस बर्ताव की निंदा करता हूं.

View this post on Instagram
 

Television , mobile, OTT platforms ne hamse hamari padhne ki aadat cheen li hai. Ye Ek bahut bada loss hai hamare liye. Main samajhata hoon padhne ka koi paryaay naheen. Jo gyaan hamen padhne se mil sakta hai Wo Doosra koi medium naheen de sakta. Bahut Salon ke Baad mere haath Ek kitaab lagi hai jisne mujhe bahut badha satisfaction diya hai. Kyonki iska concept hi Kamaal ka hai. Ki agar hamara desh Nehru Khandaan ke tale na pala hota to Kaisa hota ? Main samajhata ho har Bharteey ki Yahi khwahish rahi hogi. Agar Bhagat singh, Chandrashekhar Azad, Subhash chandra Bose zinda rah gaye hote to Desh Kahan se kahan pahunch jaata. Is book ka naam hai “What an India Sir Ji. “ Writer hain Anoop Wadhva . Mere acche mitr hain. Jub Main Children Films Soceity ka Chairman tha inhone India ki first professional Tennis film banai thi.. Tennis Buddies. Aap is book ko Philhaal online buy kar sakte hain. Amazone kindle, Notion Press ya Google books par. Padhiye aur aap bhi kahenge- What an India Sir Ji !!!

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

वीडियो को शेयर करते हुए मुकेश खन्ना कैप्शन में लिखते है कि, ‘गजेंद्र तुम अज्ञानी हो!! महाभारत सीरीयल में अपने आप को धरम राज कहलवाने वाले कलाकार को शायद ये घमंड हो गया है कि शो उनकी वजह से चला था. इसलिए दुनिया भर के सारे अंगूर पहले उन्हें ही मिलने चाहिए. मुकेश खन्ना को अंगूर नहीं मिले सो वो अंगूर को खट्टा कह रहे हैं और दी ग्रेट कपिल शो को वाहियात शो कह रहे हैं.

View this post on Instagram
 

देश भर में शक्तिमान के दोस्त शक्तिमान को रात ८.३० से ९ बजे तक देख रहे है। पर शिकायतें मिली कि आधे घंटे में पूरा एंजोय नहीं कर पा रहे प्लीज़ एक घंटा कर दीजिए। मैंने शक्तिमान की शक्ति इस्तेमाल कर DD को मनाया और बन गई आप लोगों के लिए ये ख़ुशख़बरी। देखिए ये विडीओ और ख़ुशी मनाइए।

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

एक इंटर्व्यू में धर्मराज जी बोले जहां तक वो जानते है मुकेश को तो शो में इन्वाइट ही नहीं किया गया था तो वो इनकार कैसे कर सकते हैं. इन्हें ये भ्रम है कि ये हमेशा सच बोलते हैं क्योंकि धर्मराज जो ठहरे तो मैं इसे इनकी अज्ञानता कहूंगा जो इन्होंने ढेर सारी वाहियात फ़िल्में कर के कमाई है.

View this post on Instagram
 

Can anyone imagine Shaktimaan on a horse !!! Here he is. Enjoy.

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna) on

मुकेश जी आगे कहते हैं कि वो इसलिए कपिल शो में नहीं आये कि यहां मर्दों को औरतों के कपड़े पहन कर नचाया जाता है. तो उन्होंने महाभारत शो क्यों नहीं छोड़ा जहां अर्जुन भी औरतों के वस्त्र पहन बृहंनल्ला बन कर नाचा था. ये बात सुन कर मुझे उनकी समझ पर हँसी आ रही है. मैं यही कह सकता हूं अरे अज्ञानी कहां महाभारत और कहां ये बहूदगी से भरा शो!’

महाभारत में अर्जुन योद्धा बन कर नाचा था. उस पर उर्वशी का शाप था, उसका ये अज्ञातवास था और वो राजकुमारी उत्तरा को नृत्य सिखा रहा था और यहां कपिल शो में मर्द औरतों की ड्रेस पहन अश्लीलता भरे अन्दाज़ से कहते हैं ‘ए मैं तेरे पास बैठ सकती हूं क्या? आप तुलना भी कैसे कर सकते हैं!

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव शो में महिला डांसर को फेंकने पर भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने दी सफाई, कहा- मुझे मारने की कोशिश की गई
लाइव शो में महिला डांसर को फेंकने पर भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने दी सफाई, कहा- मुझे मारने की कोशिश की गई
जल्द शादी के बंधन में बधंगे विजय और तृषा कृष्णन? एक्ट्रेस की मां ने दिया हिंट
जल्द शादी के बंधन में बधंगे विजय और तृषा कृष्णन? एक्ट्रेस की मां ने दिया हिंट
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
275 करोड़ की Dhurandhar 2 में किस एक्टर ने ली सबसे ज्यादा फीस? किसे मिले सबसे कम पैसे?
275 करोड़ की 'धुरंधर 2' में किस स्टार ने ली सबसे ज्यादा फीस? किसे मिला सबसे कम पैसा?

वीडियोज

55,000 मीट्रिक टन LPG...कितने लोगों को मिलेगी राहत?
LPG संकट पर सरकार के खिलाफ Mamata Banerjee का प्रदर्शन
Jagadhatri: 😱Jagdhatri का ब्रह्म, क्या Shivya हो जाएगा Jagdhatri से हमेशा के लिए दूर? #sbs
Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
भारतीय जहाजों को मिली होर्मुज से जाने की इजाजत तो चिढ़े PAK एक्सपर्ट, बोले- जंग में साथ हम दें और खामेनेई....
Rajya Sabha Election Results 2026 Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
Live: बिहार एनडीए ने सभी पांच सीटों पर दर्ज की जीत, हरियाणा में निर्दल सतीश के चुनाव जीतने का दावा
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर कब होंगे साइन? मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत सरकार ने दिया ये जवाब
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
IPL के सामने भिखारी है पाकिस्तान का PSL, जानें दोनों की ब्रांड वैल्यू में कितना अंतर?
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
1 घंटे 49 मिनट की एक्शन फिल्म का OTT पर तहलका, 39 मिलियन व्यूज के साथ 83 देशों में है नंबर 1
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
नवरात्र से पहले बड़ा ऐलान, यूपी में अब इन लोगों को भी सरकार देगी घर, सीएम योगी ने दी जानकारी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
कुलदीप यादव की शादी में इस करोड़ों की MPV में पहुंचे धीरंद्र शास्त्री, चलता-फिरता महल है गाड़ी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
सेमेस्टर एग्जाम में जवाब की जगह शायरी और गालियां! 5 हजार कॉपियां देखकर चौंकी यूनिवर्सिटी
Embed widget