एक्सप्लोरर

बंद कमरे में ऑडिशन देते हुए Bharti Singh को लगा था उनका रेप हो जाएगा, डॉयरेक्टर को इस हालत में देख कांप गई थीं कॉमेडियन

Bharti Singh Audition : टीवी की दुनिया की कॉमेडियन क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह आज एक जानामाना सितारा हैं. पने मज़ाकिया अंदाज और चुलबुलपन की वजह से भारती सबकी फेवरेट भी हैं

Bharti Singh Audition : टीवी की दुनिया की कॉमेडियन क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह (Bharti Singh) आज एक जानामाना सितारा हैं. भारती आज शोहरत के मामले में उन स्टार्स को टक्कर दे रही हैं जिनके साथ काम करने का लोग सपना देखते हैं. वैसे अपने मज़ाकिया अंदाज और चुलबुलेपन की वजह से भारती सबकी फेवरेट भी हैं. वो हर महफिल की जान होती हैं. लेकिन इस दुनिया की कॉमेडियन क्वीन बनना भारती के लिए भी आसान नहीं था. गरीबी के उस दलदल से निकलकर मायानगरी मुंबई तक का सफर तय करना भारती के लिए भी एक चुनौती थी, लेकिन कॉमेडियन ने हर चुनौती को पार किया और कामयाबी पाई. पर क्या आप जानते हैं भारती की इस कामयाबी में कॉमेडियन कपिल शर्मा का भी बहुत बड़ा हाथ है...और जब भारती पहली बार ऑडिशन देने गई थीं तब उन्हें किस बात का डर था?  एक्ट्रेस ने ख़ुद  बताया है पूरा किस्सा...

मनीष पॉल को दिए एक इंटरव्यू में भारती ने बताया  था, 'कपिल शर्मा मेरे गुरू हैं. मुझे आज भी याद है जब कपिल शर्मा भाई का कॉल आया था और उन्होंने मुझे बताया था कि अमृतसर के एक 5 स्टार होटल में लाफ्टर चैलेंज के लिए ऑडिशन चल रहे हैं, मैं वहां जाकर ऑडिशन देकर आऊं. अमृतसर जैसे छोटे शहर में 5 स्टार होटल में ऑडिशन चलने का मतलब होता था कि डायरेक्टर आपके साथ कुछ गलत करेगा, डायरेक्टर आपको छेड़ने के लिए बुला रहे हैं. तो मैं अपनी तीन-चार सहेलियों को साथ लेकर ऑडिशन देने गई थी और उन्हें एक फोन पकड़ा गई थी. मैंने उनसे कहा था अगर 15 मिनट में मैं नीचे ना आऊं तो तुम लोग पुलिस लेकर ऊपर आ जाना इससे पहले कि मेरी इज्जत लुट जाए.'

'जब मैं होटल के कमरे में गई तो डॉयरेक्ट निक्कर और बनियान में बैठे थे. उन्हें देखकर मैंने सोचा ये तो पूरी तैयारी में है. ये लोग ऐसा ही करते हैं छोटे शहर की लड़कियों को झांसा देते हैं, यानी फिल्मों में सही बताते हैं. डायरेक्टर ने मुझसे पूछा क्या कर सकती हो? तो मैंने सोचा इसने तो सीधा ही पूछ लिया क्या कर सकती हो? मैंने डरते-डरते बताया कि मुझे कॉमेडी आती है, मैंने थिएटर किया है कॉमेडी वाले रोल किए हैं. उन्होंने कहा कर के दिखाओ जितना खुलना है खोले...तो मैंने अब तक जितने प्ले किए थे जितनी कॉमेडी की थी सब एक साथ कर के दिखा दी.उन्होंने कहा अपना नंबर छोड़ जाओ. उसके बाद दो-तीन महीने तक कोई फोन नहीं आया. फिर एक दिन पड़ोसी के फोन पर फोन आया और मुझे बताया गया कि मैं लाफ्टर चैलेंज के ऑडिशन के लिए शॉर्ट लिस्ट हो गई हूं और मुझे टिकट भेज दी गईं बस इस तरह मैं मुंबई आ गई’.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drishyam 3 BO Day 12 Live Updates: दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर Bryan Cranston, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना, आर्मी फंड में जाएगी रकम
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget