एक्सप्लोरर

Web Series: विवादों में रहे इन वेब सीरीज के पहले सीजन, क्या मेकर्स बनाएंगे अगला पार्ट? जानें अपडेट

Web Series In Controversy: पिछले कुछ सालों में कुछ वेब सीरीज जैसे तांडव, आश्रम-3, लीला को बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा. ऐसे में मेकर्स सीरीज का अगला सीजन लाने को लेकर सोच में पड़ गए हैं.

Controversial Web Series: आज के दौर में फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज का चलन बढ़ गया है. अमेजन प्राइम, एसएक्स प्लेयर, नेटफ्लिक्स, जी5, हॉट स्टार जैसे कई ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अलग-अलग तरह की वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं. एक सीजन खत्म होते ही दर्शक दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं. लेकिन फिल्मों की ही तरह कई बार ये वेब सीरीज भी विवादों का हिस्सा बन जाती हैं. बॉयकट ट्रेंड के बीच इन सीरीज पर भी कई बार अश्लीलता या धर्म के नाम पर नफरत फैलाने के आरोप लगते हैं.

पिछले कुछ सालों में रिलीज की गई वेब सीरीज जैसे तांडव, आश्रम-3, पाताल लोक, लीला को बायकॉट ट्रेंड का सामना करना पड़ा. ऐसे में जो दर्शक इन सीरीज के अगले पार्ट या सीजन का इंतजार कर रहे हैं उनमें एक कंफ्यूजन ये पैदा हो गया है कि कहीं विरोध के चलते मेकर्स अगले सीजन को लेकर अपना मन न बदल लें. तो आइए इस मामले में हम आपकी इस कंफ्यूजन को दूर करते हैं. 

तांडव-2
साल 2022 में अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई फिल्म तांडव को लेकर काफी विरोध हुआ था, जिसके बाद सीरीज से कुछ सीन्स को हटा दिया गया था. हालांकि सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर, डिंपल कपाड़िया और मोहम्मद जीशान आयूब स्टारर इस सीरीज को दर्शकों ने पसंद भी किया. जीशान आयूब ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान तांडव के दूसरे सीजन बनाए जाने को लेकर ऐसे कोई संकेत न मिलने की बात कही थी. हालांकि उन्होंने अगले सीजन को लेकर उम्मीद जताई थी.

लीला-2
वेब सीरीज लीला नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी. तांडव की तरह लीला को भी बायकॉट का सामना करना पड़ा था. हुमा कुरैशी स्टारर सीरीज लीला और इसके निर्माताओं पर हिंदू फोबिक होने का आरोप लगाया गया था. इसके अगले सीजन को लेकर भी अब तक कोई अपडेट नहीं है.

आश्रम 4
प्रकाश झा की आश्रम को भी कम विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है.  बॉबी देओल की इस वेब सीरीज के तीन सीजन रिलीज किए जा चुके हैं और तीनों ही सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए. लेकिन हिंदू संगठनों ने इसे सनातन धर्म के खिलाफ बताया था. हालांकि 3 जून 2023 को इसका चौथा सीजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की बेटी की मार्निंग फोटो, क्यूट पोज देती नजर आईं मालती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
11वें दिन बेटियों ने जीते गोल्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; बोले- 'जश्न मनाने का...'
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
UNGA में कश्मीर पर तुर्किए की टिप्पणी को भारत ने किया खारिज, दिया ये दो टूक जवाब
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
जम्मू: कठुआ में CISF कर्मियों के बीच फायरिंग, 4 जवानों की मौत
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget