एक्सप्लोरर

विक्‍की-कैटरीना की शादी का इनविटेशन नहीं मिलने पर Karan Johar का हो गया था इतना बुरा हाल...

Koffee With Karan 7: विक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में करण जौहर को भी नहीं बुलाया गया था. इसको लेकर उन पर काफी दबाव था. उन्‍होंने अपना अनुभव शेयर किया है.

Karan Johar On Vicky Katrina Wedding: करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ का सातवां सीजन (Koffee With Karan 7) काफी धमाकेदार रहा है. इसका अपकमिंग फिनाले एपिसोड भी काफी चौंकाने वाला होगा. करण ‘कॉफी विद करण अवॉर्ड्स’ देते नजर आएंगे. साथ ही अपने दिल के कई राज भी खोलेंगे. जैसे कि विक्‍की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी में इनविटेशन नहीं मिलने पर उन्‍हें कैसा महसूस हुआ था. करण के मुताबिक, यह उनके लिए बेहद शर्मनाक था.

करण के लिए था बेहद शर्मनाक

विक्‍की और कैटरीना ने पिछले साल नौ दिसंबर को राजस्‍थान के सवाई माधोपुर में भारी सुरक्षा के बीच शादी की थी. मेहमानों की सूची में करण का भी नाम नहीं शामिल था. वो करण जो हर पार्टी और फंक्‍शन की जान होते हैं और कई बॉलीवुड सेलेब्‍स के साथ उनकी पक्‍की वाली दोस्‍ती है. ऐसे में उनका बुरा मानना लाजिमी है और ऐसा हुआ भी. करण को इस बात का काफी मलाल रहा कि उन्‍हें विक्‍की और कैटरीना ने अपनी शादी में नहीं बुलाया. यह उनके लिए शर्मिंदगी की बात थी. 

इस तर‍ह का झेलना पड़ा दबाव 

करण ने कहा, ‘’जब विक्‍की और कैटरीना शादी कर रहे थे तो ये मेरे लिए शर्मनाक हो गया. यह एक प्‍वांइट पर पहुंच गया, जहां लोग ऐसे थे जैसे आपने हमें उनके बारे में नहीं बताया, आप शादी में हैं और अभी भी हमें नहीं बता रहे हैं आदि. यह स्वीकार करना बहुत शर्मनाक था कि मुझे इनवाइट नहीं किया गया. फिर शादी के बाद सहानुभूति और संदेह आया. लोग ऐसे थे कि आपको इनवाइट क्यों नहीं किया गया? क्या तुम लोगों के बीच सब ठीक है?’’


विक्‍की-कैटरीना की शादी का इनविटेशन नहीं मिलने पर Karan Johar का हो गया था इतना बुरा हाल...

इस बात से मिली थोड़ी राहत 

करण (Karan Johar) ने ये भी कहा कि जब उन्‍हें इस बात का पता चला कि अनुराग कश्‍यप को भी शादी में इनवाइट नहीं किया गया था तो फिर उन्‍हें थोड़ी शांति मिली. विक्‍की उनके साथ कई फिल्‍मों में काम कर चुके हैं. ‘कॉफी विद करण 7’ के फिनाले एपिसोड में करण विस्‍तार से इस बारे में बात करते दिखेंगे. यह शो का 13वां एपिसोड होगा और इसके साथ ही सातवां सीजन समाप्‍त हो जाएगा. अब भले ही विक्‍की–कैटरीना ने करण को अपनी शादी में नहीं बुलाया, मगर वह अपने शो में उन्‍हें शामिल करना नहीं भूले. दोनों अलग-अलग एपिसोड में ‘कॉफी विद करण 7’ (Koffee With Karan 7) में हिस्‍सा लेते नजर आएं और अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर कई मजेदार खुलासे किए.

यह भी पढ़ें:- 

'दिल से' के बाद क्‍या फिर से शाहरुख के साथ फिल्‍म बनाएंगे Mani Ratnam? निर्देशक ने दिया ये जवाब

Ponniyin Selvan: ऐश्वर्या राय के इस अंदाज के मुरीद हुए फैंस, फिल्म प्रमोशन के दौरान मणिरत्नम के छूते दिखीं पैर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget