एक्सप्लोरर

बेहद डरावनी है 'दहन' की कहानी, लेखकों को हायर करना पड़ा था थेरेपिस्ट!, खुद किया खुलासा

वेबसीरीज दहन को हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दिया गया है. इसकी कहानी निसाग्र मेहता, शिव बाजपेयी और निखिल नायर ने लिखी है. जिन्हें लेखन के बीच में एक थेरेपिस्ट हायर करना पड़ा था. 

Dahan Writers Hire A Therapist: 'दहन-राकन का रहस्य' 16 सितंबर को डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम कर दिया गया है. इसका निर्देशन विक्रांत पवार ने किया है और बनिजय एशिया ने सीरीज को प्रोड्यूस किया है. सीरीज गांव शिलासपुरा के सदियों पुराने मिथकों और अंधविश्वास की एक डार्क स्टोरी है. इसकी कहानी को निसर्ग मेहता, शिव बाजपेयी और निखिल नायर द्वारा लिखी गई है. जिन्होंने हालही में एक मीडिया इंटरव्यू में बताया कि सीरीज की कहानी लिखते समय उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ा था साथ ही उन्होंने बताया कि लेखन के बीच में तीनों को एक थेरेपिस्ट हायर करना पड़ा था. 

लेखकों के बीच हुआ विवाद 
इंडिया टूडे से बातचत के दौरान जब निसर्ग मेहता से पूछा गया कि सीरीज की कहानी लिखते वक्त आप लोगों के बीच कोई विवाद हुआ. इस पर निसर्ग ने कहा कि हां, बिलकुल हुए. हमारे बीच बहुत सारे विवाद हुए. कई बार ऐसा होता था कि दो लोगों में किसी बात पर सहमति नहीं होती तो तीसरा बिचौलिए का काम करता था. तो कई बार दो लोग किसी एक खिलाफ हो जाते थे. लेकिन यही तो इसका मजा था. अगर हमारे बीच कोई विवाद नहीं होता तो चीजें बहुत सादी होतीं. निसर्ग ने आगे बताया कि हमारे बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा हो जाता था जैसे कमरे का लेआउट क्या होगा, कुर्सियां ​​कहां होंगी आदि. 

हायर करना पड़ा थेरेपिस्ट 
तो वहीं शिव आगे कहते है,"बहुत रोना धोना हुआ, हमने एक दूसरे पर पेंसिल फेंकी. यहां तक कि एक वक्त ऐसा आया कि हमें ट्रस्ट बिल्डिंग के लिए थेरेपिस्ट हायर करना पड़ा था. वो तो शुकर है कि हमारे डायरेक्टर ने हमें ब्लैंक कैनवास दिया था. जिस पर हम कहीं भी लिख सकते थे." शिव आगे कहते हैं कि आपको तब बहुत अच्छा महसूस होता है जब आपका लिखा हुआ एक्टर को पसंद आता है. मेरे हिसाब से हॉरर तभी सही ठहराया जा सकता है जब आप किरदार की परवाह करें. एक सुपरनैचुरल ड्रामा लिखने के लिए आपको त्रिआयामी होना पड़ेगा. हमारी कहानी एक सिंगल मदर के इर्द-गिर्द घूमती है. अब उस जगह पर फोकस करना था जहां वह खुद खतरे में होती है. उसके बाद पूरी कहानी नेचुरली पूरी हो गई. 

खुद से ली कहानी कि प्रेरणा 
इसके बाद जब पूछा गया कि क्या आप लोगों ने कहानी की प्रेरणा हॉलीवुड से ली हैं तो निखिल नायर ने कहा कि हमने इस कहानी को लिखने की प्रेरणा खुद के जीवन से ली है और कहीं से नहीं. हम तीनों देश के तीन अगल अगल हिस्सों और छोटे शहरों से आते है. दहन की कहानी भारत के उन्हीं अनोखे हिस्से से आती है. हमने सामान्य किरदारों के साथ यथार्थ कहानी बनाई है. 

श्रापित गांव की कहानी 
सीरीज में श‍िलासपुरा गांव की कहानी दिखाई हुई हैं. जहां कई रहस्‍य छुपे हुए हैं. गांव को एक मायावी ने श्राप दे दिया था. उसकी आत्मा आज भी शिलास्थल में कैद हैं. अगर उसकी आत्मा वहां से छूट गई तो उससे कोई नहीं बच पाएगा. जबकि आइएएस अधिकारी का किरदार निभा रही टिस्का को ये कहानी सिर्फ बनावती लगती हैं और गांव के आस पास की पहाड़ियों में मौजूद मिनरल्स को निकालने के लिए माइनिंग करवाने का ठान लेती हैं. गांव वालों के मना करने पर वह नहीं मानती और अंधविश्वासों से लड़ने के लिए एक मिशन पर निकल पड़ती है. टिस्का ठान लेती हैं कि वह रहस्यमय हत्याओं की गुत्थी सुलझा कर रहेंगी. 

ये भी पढ़ें-

Watch: अपने अतरंगी अंदाज में फिर हाजिर हुईं उर्फी जावेद, फैशन देख सिर खुजलाने पर लोग मजबूर

Brahmastra Box Office Collection: दूसरे शनिवार भी बॉक्स ऑफिस पर चला रणबीर-आलिया का 'ब्रह्मास्त्र', की शानदार कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget