एक्सप्लोरर

इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ है सलमान खान का ‘36 का आंकड़ा’, देखना तो दूर इनका नाम भी नहीं लेते भाईजान

भले ही सलमान खान(Salman Khan) कईयों के दोस्त हों और उनकी मदद के लिए आधी रात को भी हाज़िर रहते हों, लेकिन इस इंडस्ट्री में ऐसे भी कुछ चेहरे हैं, जिन्हें देखना क्या उनका नाम लेना भी सल्लू मियां पसंद नहीं करते. उनके साथ मानों उनका छत्तीस का आंकड़ा हो.

बॉलीवुड के भाईजान यानि सलमान खान(Salman Khan) जिनके दोस्त हैं उनके लिए अपनी जान भी हाज़िर रखते हैं. लेकिन वो कहते हैं न जिनकी दोस्ती में दम होता है उनकी दुश्मनी भी तगड़ी होती है. भले ही सलमान खान(Salman Khan) कईयों के दोस्त हों और उनकी मदद के लिए आधी रात को भी हाज़िर रहते हों, लेकिन इस इंडस्ट्री में ऐसे भी कुछ चेहरे हैं, जिन्हें देखना क्या उनका नाम लेना भी सल्लू मियां पसंद नहीं करते. उनके साथ मानों उनका छत्तीस का आंकड़ा हो. आज हम उन्हीं स्टार्स के बारे में आपको बता रहे हैं. 

विवेक ओबरॉय(Vivek Oberoi)

इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ है सलमान खान का ‘36 का आंकड़ा’, देखना तो दूर इनका नाम भी नहीं लेते भाईजान

सलमान खान के सबसे पुराने दुश्मनों में से एक हैं विवेक ओबरॉय. और ये दुश्मनी क्यों है ये शायद हमें बताने की जरुरत नहीं. ये सब हुआ उस एक प्रेस कॉन्फ्रेंस से जिसे करने के बाद विवेक ओबरॉय को भी काफी पछतावा हुआ होगा. इस कॉन्फ्रेंस में विवेक ने सलमान पर न जाने क्या क्या आरोप लगा दिए थे. और तब से अब तक दोनों के बीच कभी सुलह नहीं हो पाई है. हालांकि विवेव ने भरे समारोह में सलमान से माफी मांगी थी लेकिन सलमान ने आज तक उन्हें माफ नहीं किया है. 

अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor)

इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ है सलमान खान का ‘36 का आंकड़ा’, देखना तो दूर इनका नाम भी नहीं लेते भाईजान

सलमान यूं तो बोनी कपूर के काफी करीबी रहे हैं. लेकिन उनके बेटे अर्जुन कपूर से उनका वाकई 36 का आंकड़ा है. वो इसलिए क्योंकि अर्जुन सलमान की एक्स भाभी यानि मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं. हालांकि अर्जुन किसी से डरे बिना अपने रिलेशनशिप को खुलकर स्वीकार कर चुके हैं. लेकिन सलमान ने अर्जुन की इस हरकत के लिए उन्हें कभी माफ नहीं किया है. मलाइका सलमान के छोटे भाई अरबाज़ खान की एक्स वाइफ हैं. दोनों का तलाक हो चुका है. 

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor)

इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ है सलमान खान का ‘36 का आंकड़ा’, देखना तो दूर इनका नाम भी नहीं लेते भाईजान

सलमान रणबीर से क्यों नाराज़ हैं इसके पीछे दो वजह बताई जाती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में अक्सर कैटरीना और रणबीर की नज़दीकियों को इस दुश्मनी की वजह बताया जाता है लेकिन इन्ही रिपोर्टों में कहा ये भी जाता है कि सांवरिया की रिलीज़ से पहले दोनों के बीच कुछ विवाद हुआ था और इसीलिए सलमान इनका नाम लेना पसंद नहीं करते. असल वजह क्या है ये तो ये दोनों ही जानें लेकिन दोनों एक दूसरे से अक्सर बचते नज़र आते हैं और आज तक इन्हें एक साथ बतियाते कम ही देखा गया होगा.

अरिजीत सिंह(Arijit Singh)

इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ है सलमान खान का ‘36 का आंकड़ा’, देखना तो दूर इनका नाम भी नहीं लेते भाईजान

एक अवॉर्ड फंक्शन से शुरु हुआ सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच विवाद इतना बढ़ा कि आज ये दुश्मनी की शक्ल ले चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वाकये के बाद सलमान ने सुल्तान फिल्म से अरिजीत सिंह का गाना हटवा दिया था. और आज तक अरिजीत और सलमान के बीच रिश्तों में खटास है. 

प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra)

इन बॉलीवुड स्टार्स के साथ है सलमान खान का ‘36 का आंकड़ा’, देखना तो दूर इनका नाम भी नहीं लेते भाईजान

प्रियंका चोपड़ा को भी सलमान खान के दुश्मनों में गिना जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दुश्मनी भारत फिल्म से शुरु हुई जब प्रियंका ने इस फिल्म को करने से इंकार कर दिया. हालांकि प्रियंका ने पहले इसे साइन कर लिया था लेकिन फिर हाथ पीछे खींच लिए. जिसके लिए सलमान ने कई बार प्रियंका पर कमेंट किया और बाद में प्रियंका ने फिल्म को कुछ ऐसा कह दिया कि ये नफरत और भी बढ़ गई. बाद में ये रोल कैटरीना कैफ ने किया था. 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
वेलकम टू द जंगल बॉक्स ऑफिस: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 10 बजे तक 89 करोड़ के हुई पार
Netflix OTT Release: 'मुसाफिर कैफे' से लेकर 'द हॉक', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ये 7 नई फिल्में-सीरीज
ओटीटी रिलीज: 'मुसाफिर कैफे' से लेकर 'द हॉक', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही ये 7 नई फिल्में-सीरीज
The Odyssey Review: गजब का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देती है क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म, लंबाई खल सकती है, लेकिन मजा आएगा
द ओडिसी रिव्यू: गजब का सिनेमैटिक एक्सपीरियंस देती है क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म, लंबाई खल सकती है, लेकिन मजा आएगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
तनाव के बीच यूएस की बमबारी से कितना पहुंचा नुकसान? तेहरान ने दिए ये चौंकने वाले आंकड़े
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
'कल जितने भी समर्थक हैं वो सब...', सोनम वांगचुक के अनशन के बीच अभिजीत दीपके ने की ये अपील
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर चलने के लिए तैयार, 15 दिनों की मिली मोहलत
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल पेश करने की तैयारी
परिसीमन और महिला आरक्षण पर बदल गया नंबर गेम? मानसून सत्र में फिर बिल लाने करने की तैयारी
Video: पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
पानी में रहकर मगरमच्छ से बैर! जबड़ों में दबोचकर अजगर को जिंदा चबा गया खूंखार दरिंदा
Embed widget