एक्सप्लोरर

जाने-माने संगीतकार वनराज भाटिया का लंबी बीमारी के बाद हुआ निधन, कई हिट फिल्मों में दिया था म्यूजिक

संगीतकार वनराज भाटिया का निधन हो गया है. उन्होंने 60 के दशक में कई मशहूर ऐड फिल्मों का संगीत देते हुए अपने संगीतमय करियर की शुरुआत की थी. वह लंबे समय से बीमार थे.

70 और 80 के दशक की समानांतर फिल्मों में सुमधुर संगीत देने के लिए मशहूर रहे संगीतकार वनराज भाटिया का 94 साल की उम्र में मुंबई के नेपियनसी रोड स्थित घर में निधन हो गया. वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उन्होंने आज सुबह तकरीबन 8.30 बजे अंतिम सांस ली.

वनराज राज भाटिया पिछले कुछ सालों से आर्थिक संकट से भी जूझ रहे थे. ऐसे में गायको, गीतकारों और संगीतकार के हितों का ख्याल रखनेवाली इंडियन परफॉर्मिंग राइट्स सोसायटी (आईपीआरेस) की‌ ओर से भी उनकी आर्थिक मदद की गई थी. पिछले साल वनराज भाटिया के पुराने केयरटेकर सुजीत द्वारा लाखों का गबन कर फरार हो जाने की खबर भी एबीपी न्यूज़ ने विस्तार से प्रकाशित/प्रसारित की थी.

वनराज भाटिया ने दुनिया को कहा अलविदा

संकट के समय में वनराज भाटिया के लिए आर्थिक मदद जुटानेवाले और नियमित रूप से उनसे संपर्क में रहनेवाले पवन झा ने एबीपी न्यूज़ को बताया, 'पिछले लगभग डेढ़ महीने से वन भाटिया का चलना-फिरना बंद सा हो गया था और वो काफी कमजोर से हो गए थे. पिछले कुछ दिनों से वो ठीक से खाना-पी भी नहीं खा पा रहे थे. कोरोना के चलते घर पर ही उनकी जांच करने के लिए डॉक्टर की व्यवस्था करने की कोशिश भी नाकाम साबित हुई.'

संगीतकार वनराज भाटिया ने 60 के दशक में कई मशहूर ऐड फिल्मों का संगीत देते हुए अपने संगीतमय करियर की शुरुआत की थी. 1974 में रिलीज हुई श्याम बेनेगल निर्देशित फिल्म 'अंकुर' बतौर संगीतकार वनराज भाटिया की पहली फिल्म थी. इसके बाद उन्होंने 'मंथन', '36 चौरंगीलेन', 'निशांत', 'भूमिका', 'कलयुग', 'जुनून', 'मंडी', 'हिप हिप हुर्रे', 'आघात' 'मोहन जोशी हाजिर हो' 'पेस्टनजी', 'खामोश', 'जाने भी दो यारों' जैसी तमाम फिल्मों में संगीत दिया था. इसके अलावा उन्हें कई फिल्मों में पार्श्व संगीत दिया था जिनमें 'अजूबा', 'दामिनी' और 'परदेस' जैसी मुख्यधाराओं की फिल्मों का भी शुमार रहा. इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों में गाने भी गाये थे जिनमें से अधिकतर उनके संगीतबद्ध किए गए गीत थे.

ये भी पढ़ें-

गौहर खान ने फैन्स के साथ शेयर की पैर की तस्वीर, भारी फ्रेम गिरने से आई सूजन

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले की मुश्किलें बढ़ी, शादी में भीड़ इकट्ठा करने पर पुलिस ने दर्ज किया केस

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'सूर्या' की फिल्म ने पहले दिन किया 14Cr का कलेक्शन, तोड़े 5 फिल्मों के रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
'आवारापन 2' ने फर्स्ट डे 'भूत बंगला'-'द ओडिसी' समेत तोड़े 13 फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स, जानें कलेक्शन
Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: बॉक्स ऑफिस पर 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कलेक्शन में जमीन-आसमान का फर्क
Live: 'आवारापन 2' के आगे नहीं टिक पाए सनी देओल, कमाई में जमीन-आसमान का फर्क
Batwara 1947 Box Office Collection Day 1: सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की 'आवारापन 2' के आगे हालत पंचर, कमाए 5 करोड़
बॉक्स ऑफिस: 'आवारापन 2' के आगे 'बंटवारा 1947' का बुरा हाल, पहले दिन कमाए 5 करोड़

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget