एक्सप्लोरर

The Kapil Sharma Show: कपिल बने सिद्धू ने अर्चना बनी भारती से कहा, 'पहले मेरी कुर्सी खा गई, अब क्या मेरा घर..'

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) जब भी टीवी पर आता है तो दर्शकों के चहरों पर हंसी आ जाती है.

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) जब भी टीवी पर आता है तो दर्शकों के चहरों पर हंसी आ जाती है. हर शनिवार-रविवार इस शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतज़ार रहता है. वहीं आपको बता दें कि सोनी चैनल (Sony Channel) को 25 साल पूरे हो रहे हैं. ऐसे में सेलिब्रेशन तो बनता ही है और सेलिब्रेशन के लिए कपिल के शो से अच्छी जगह भला और कौन सी हो सकती है. कपिल के शो में सोनी चैनल के 25 साल पूरे होने की खुशी में जश्न मनाया गया जहां अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) और शो के पुराने जज नवजोत सिंह सिद्दू (Navjot Singh Sidhu) का आमना-सामना हुआ. जरा ठहरिए... यहां असली सिद्दू नहीं बल्कि नकली सिद्दू की धमाकेदार एंट्री हुई.

सिद्दू बने कपिल शर्मा हमेशा ही अपने इस किरदार से दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं. इस बार भी ऐसा ही हुआ. यहां भारती सिंह (Bharti Singh), अर्चना पूरन सिंह के किरदार में दिखाई दी. भारती ने बिल्कुल अर्चना की जैसी ही ड्रेस पहनी हुई थी. अचानक ढोल के साथ सिद्दू की एंट्री होती है और अर्चना चौंक जाती हैं. सिद्दू बने कपिल आते ही अर्चना के लिए शेर कहते हैं- 'हीर ने दिखाई ऐसी अदा कि रांझे को भा गई, ये मड वाली आंटी हमारी कुर्सी खा गई'. सिद्दू का शेर सुनकर अर्चना बनी भारती कहती हैं कि- 'आप ये गुस्सा छोड़िए ना, मैं कब से इंतज़ार कर रही थी, कभी मुझे अपने घर बुलाओ ना'..अर्चना की ये बात सुनकर सिद्दू ने भी बड़ा ही मज़ेदार जवाब देते हुए कहा- 'मेरी कुर्सी पहले ही खा गई, अब मेरे घर का फर्नीचर खाएगी?'.

आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' का ये प्रोमो वीडिया हाली ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं बात करें शो के बाकी कलाकारों की तो यहां कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek ), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के 'शहंशाह' वाले लुक में और कीकू शारदा (kiku Sharda) सनी देओल (Sunny Deol) के किरदार में लोगों को हंसाते हुए नज़र आएंगे.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
'जन नायकन' की ओटीटी रिलीज का ऐलान, लेकिन एक बुरी खबर, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
Box Office: चौथे दिन 91 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 91 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget