एक्सप्लोरर

'ये रिश्ता है...' में कुकिंग सीन के दौरान 'अभिरा' के हाथ पर गिर गया था गर्म तेल, अब समृद्धि शुक्ला ने बताई पूरी बात

Samridhii Shukla: ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक कुकिंग सीक्वेंस के दौरान समृद्धि शुक्ला के हाथ पर गर्म तेल गिर गया था. अब एक्ट्रेस ने बताया है कि आखिर क्या हुआ था.

Samridhii Shukla On Her Burn Incident: राजन शाही के पॉपुलर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक्ट्रेस समृद्धि शुक्ला अभिरा का किरदार निभा रहीं हैं. हाल ही में शो के सेट पर खाना पकाने के दौरान समृद्धि के साथ एक हादसा हो गया था. वहीं  इंडिया फ़ोरम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान, अभिनेत्री ने पूरी घटना के बारे में खुलकर बात की है.

शो में कुकिंग सीन के दौरान जल गया था समृद्धि शुक्ला का हाथ
आगामी सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अभिरा अपनी पहली मुलाकात की सालगिरह के मौके पर अरमान का फेवरेट खाना बनाती नजर आएंगी. अभिनेत्री को वास्तव में कचौड़ी बनानी थी और इसके लिए मेकर्स ने रसोई का अरेंजमेंट भी कर दिया था. खाना पकाने के सीक्वेंस की तैयारी पहले से ही हो चुकी थी, अभिनेत्री को कचौड़ी को गर्म तेल में डालना था. इसी दौरान, अभिनेत्री के हाथ पर तेल गिर गया और समृद्धि एक कदम पीछे हट गईं. उनके फोरहैंड पर हल्की जलन होने लगी थी.

मैं सिल्वर स्पून बच्चा हूं
इस लेकर समृद्धि ने कहा, "मैंने किया, मतलब थोड़ा एक स्पलैश आया था क्योंकि मुझे गरम तेल में कुछ भी तलने का ज्यादा कोई एक्सपीरियंस नहीं है. मुझे लगता है मैं बहुत सिल्वर स्पून बच्चा हूं. मम्मी पापा ने मुझे कभी ज्यादा मेहनत करने नहीं दी, तो हमारे चक्कर में थोड़ा हो गया था लेकिन अब यह सब सुरक्षित है." 

ये रिश्ता क्या कहलाता हैं क्या चल रहा है सीक्वेंस
कहानी की बात करें तो अरमान और अभिरा पोद्दार हाउस से बाहर चले गए हैं और अलग रहने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों अपनी नई जिंदगी में एडजस्ट करते नजर आ रहे हैं. अरमान को अपनी बायलॉजिकल मां शिवानी के बारे में सच्चाई पता चली.  समृद्धि ने अभीरा-अरमान के रीयूनियन ट्रैक पर अपनी खुशी के बारे में भी बताया. उन्होंने इंडिया फ़ोरम से बात करते हुए कहा, "हमारे रास्ते में बहुत सारा प्यार आ रहा है और मुझे लगता है कि इसका बहुत इंतज़ार था क्योंकि लोग अभिमान को अलग होते नहीं देखना चाहते थे.  इसलिए हम कम से कम एक दूसरे के खिलाफ़ नहीं हैं, बल्कि एक ही टीम में हैं, इसलिए इस तरह के सीन करना अच्छा है."

ये भी पढ़ें: Happy Women's Day: 'हर दिन महिला दिवस मनाना चाहिए', बोलीं शबाना आजमी, अनुपम खेर से ईशा देओल तक ने भी दी राय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
दिल्ली में 'लक्ष्मी योजना' शुरू, अब हर महीने खटाखट आएंगे 2500
Saturday Box Office: दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
दोपहर 3.30 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
Embed widget