एक्सप्लोरर

क्यों दूरदर्शन पर ‘रामायण’ के टेलीकास्ट के खिलाफ थी सरकार? दो साल तक रामानंद सागर ने काटे दफ्तरों के चक्कर, फिर यूं मिली हरी झंडी

Ramayan: रामानंद सागर के पौराणिक शो ‘रामायण’ सबसे सक्सेसफुल शोज में से एक रहा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे दूरदर्शन पर टेलीकास्ट कराने के लिए रामानंद को काफी मुश्किलें झेलनी पड़ी.

Ramayan: पौराणिक शो ‘रामायण’ (Ramayan) रामानंद सागर (Ramanand Sagar) का सबसे सक्सेसफुल शो रहा. इस शो ने 1987 में इस कदर पॉपुलैरिटी हासिल की कि इसके सभी किरदारों को रियल लाइफ में भी राम-सीता कहकर पूजा जाने लगा. आज भी लोगों के बीच इस शो के सभी किरदारों को उनके असली नाम से ज्यादा उनके ऑन-स्क्रीन रोल से जानते हैं. हालांकि, क्या आप जानते हैं कि 80 के दशक में छोटे पर्दे पर तहलका मचाने वाले इस पौराणिक शो को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किए जाने पर रामानंद सागर को 2 साल तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़े थे. नहीं! तो यहां जानें.

दूरदर्शन ने ‘रामायण’ को कर दिया था रिजेक्ट

जी हां, रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने अपनी किताब ‘एन एपिक लाइफ: रामानंद सागर फ्रॉम बरसात टू रामायण’ (An Epic Life: Ramanand Sagar From Barsaat To Ramayan) में बताया था कि रामानंद सागर के लिए दूरदर्शन चैनल पर ‘रामायण’ का टेलीकास्ट करवाना आसान नहीं था. इस पर रोक लगाने के लिए दूरदर्शन के मालिक से लेकर सरकार तक, सभी ने पूरी कोशिश की. किसी को भी रामानंद सागर का ‘रामायण’ पर शो बनाने का आइडिया पसंद नहीं आया था. रामानंद ने ‘रामायण’ के तीन पायलट एपिसोड बनाए थे और तीनों रिजेक्ट कर दिए गए.

रामानंद सागर ने दूरदर्शन को करवाया था राजी

एक टाइम ऐसा आया कि रामानंद परेशान हो गए थे. एक तो उनका समय जा रहा था और ऊपर से पैसे भी खर्च हो रहे थे. हालांकि, रामानंद हार मानने वालों में से नहीं थे. उन्होंने इस प्रोजेक्ट को पास कराने के लिए काफी अपमान झेला, लोगों ने ‘रामायण’ के डायलॉग्स का मजाक बनाया, उन्हें दफ्तर के बाहर घंटों खड़े रहना पड़ा, लेकिन वह अपने सपने के लिए डटे रहे. उनकी मेहनत तब रंग लाई जब दूरदर्शन ने इस प्रोजेक्ट को पास किया.

दूरदर्शन के बाद सरकार बनी थी अड़चन

रामानंद सागर ने राहत की तो सांस ली थी, लेकिन उनकी मुश्किल यहां कम नहीं हुई थी. उनके लिए अगली चुनौती सरकार को मनाना था. दो सालों तक रामानंद सरकार और दूरदर्शन को मनाते रहे. दूरदर्शन माना, फिर सरकार को मनाने के लिए रामानंद निकल गए. फिर एक घड़ी आई, जब उनका सपना पूरा हुआ.

मंत्री के बदलाव ने आसान बनाई थी रामानंद की राह

जब 1986 में सूचना और प्रसारण मंत्री की कुर्सी पर अजित कुमार पांजा बैठे तो उन्होंने रामानंद सागर के इस प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखा दी और फिर 1987 में इसका टेलीकास्ट शुरू किया गया. उस वक्त ‘रामायण’ ने सक्सेस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. घर-घर में तय समय पर लोग सारा काम छोड़कर टीवी पर ‘रामायण’ देखते थे. जिनके पास टीवी नहीं होता था, वो दूसरों के घर में बैठकर इस शो का लुत्फ उठाते थे. साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी रामायण का टेलीकास्ट हुआ और ये शो उस वक्त भी सबसे ज्यादा देखे जाने वाले पौराणिक शोज की लिस्ट में शुमार हो गया था.

यह भी पढ़ें- Armaan Malik की पत्नी Payal मलिक का बेटी हुई या बेटा? अब हो गया खुलासा, जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'सालों से अलग रह रहे हैं...', संजीव सेठ संग अलग होने पर लता सभरवाल ने दिया बड़ा बयान, रिश्ते को लेकर बताई सच्चाई
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरी गर्लफ्रेंड 7 और लड़कों को डेट कर रही थी', करण वाही ने डेटिंग लाइफ पर की बात
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
'मेरे देश के बच्चों पर हाथ मत उठाना', छात्रों के प्रदर्शन के बीच एक्ट्रेस कविता कौशिक की पुलिस से अपील
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक
विधि-विधान के साथ दिव्यांका त्रिपाठी ने किया जुड़वा बच्चों का नामकरण, सामने आई खूबसूरत झलक

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Embed widget