एक्सप्लोरर

Watch : रिलीज हुई प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म, दिखी उनकी जिंदगी की झलक

नई दिल्ली: ‘बालिका वधु’ फेम एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की आखिरी शॉर्ट फिल्म को उनकी बेस्ट फ्रेंड काम्या पंजाबी ने यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है. काम्या ने इस फिल्म को प्रत्यूषा की पहली डेथ एनिवर्सरी के मौके पर जारी किया है. प्रत्यूषा ने एक साल पहले आज ही के दिन यानी 1 अप्रैल को सुसाइड कर लिया था.

इस शॉर्ट फिल्म का नाम है ‘हम कुछ कह ना सके’. इस फिल्म में प्रत्यूषा बनर्जी राहुल नाम के किरदार से लड़ती हुईं नजर आ रही हैं. फिल्म में कई जगह वे बेहद परेशान दिख रही हैं. एक जगह प्रत्यूषा कहती हैं कि अगर आज तुम गए तो फिर तुम मुझे देख ना पाओगे. फिल्म में प्रत्यूषा मुख्य भूमिका में हैं और इसमें उनकी असली जिंदगी की झलक भी देखने को मिलेगी. ये फिल्म दिल टूटने और डिप्रेशन को लेकर बनाई गई है.

18 मिनट की इस फिल्म में प्रत्यूषा रिश्तों के ताने-बाने में उलझी और उसे सुलझाने की बेचैनी से घिरी और ना सुलझ पाने की बेबसी से हताश नजर आ रही हैं. फिल्म में प्रत्यूषा अपने रिश्ते में आई दूरी को पाटने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं लेकिन बोझ बन चुके इस रिलेशन को प्रत्यूषा लाख कोशिश करने के बावजूद बचा नहीं पाती हैं. खत्म हो रहे इस रिश्ते को बचा ना पाने की कसक प्रत्यूषा को तोड़ देती है और वें नशे को अपनी मजबूरी बना लेती हैं. इस तरह से प्रत्यूषा उस कागार पर पहुंच जाती हैं जहां जिंदगी उन्हें बोझिल लगने लगती हैं.

फिल्म आज के दौर की रिलेशन की कमियों को भी दर्शाता है. यह हमें समझाने की कोशिश करता है कि रिश्ते को बचाने के लिए अपने अहंकार को किनारे रख दीजिए. जो कहना चाहते हैं जरूर कह दें. भावानात्मक रिश्ते पर आधारित इस फिल्म को बेहद ही खूबसूरत ढंग से फिल्माया गया है.

‘हम कुछ कह ना सके’ को सुसाइड से करीब डेढ़ महीने पहले प्रत्यूषा बनर्जी ने शूट किया था. हाल ही में काम्या पंजाबी ने इस बारे में बात करते हुए बताया था, ‘ये फिक्शन फिल्म है लेकिन इस कहानी में वही दिखाया गया है जिससे प्रत्यूषा असली जिंदगी में जूझ रही थीं. मैं नैरेटर की भूमिका में हूं और प्रत्यूषा की रील और रीयल जिंदगी को जोड़कर दिखाउंगी. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान इमोशनल सीन्स में प्रत्यूषा ने ग्लिसरीन का उपयोग नहीं किया था.’ बता दें कि प्रत्यूषा पर बनी इस फिल्म में काम्या पंजाबी सूत्रधार की भूमिका में हैं जिसे उन्होंने बखूबी निभाया है. pratusha-580x391 काम्या ने बताया था कि संयोग ये है कि उस फिल्म में प्रत्यूषा के ऑन स्क्रीन ब्वॉयफ्रेंड का नाम भी राहुल है और ये निर्णय खुद प्रत्यूषा का ही था. काम्या ने ये भी बताया कि इस फिल्म का क्लाइमैक्स शूट होने से पहले ही प्रत्यूषा ने सुसाइड कर लिया था.

ऐसी खबरें भी आईं कि राहुल का काम्या पंजाबी पर आरोप लगाए जाने के बाद इस फिल्म पर कोर्ट ने रोक लगा दी है. पोर्टल ने जब राहुल के बात की तब उन्होंने कहा, “फिल्म को जारी न करने के लिए अदालत से स्टे ऑर्डर का आदेश दिया गया है.”

राहुल ने काम्या के नाम एक ओपन लेटर लिखा था जिसमें उन्होंने काम्या के इरादों पर सवाल उठाया था. इस ओपन लेटर में उन्होंने कहा, “काम्या, आप फिल्म को रिलीज नहीं कर सकती, क्योंकि आपके इरादों का सही नहीं हैं. मुझे आपसे शॉर्ट फिल्म जारी करने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन जिस तरह से आपने इसे बढ़ावा दिया था, वह गलत था. आप इस तरह किसी के निजी जीवन के बारे में कुछ नहीं कह सकती इसलिए अगली बार से सावधान रहें! “ 13 इस बात पर काम्या से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा, “मुझे अभी तक कोई ऐसा आदेश नहीं मिला है.” आपको बता दें कि काम्या पंजाबी और प्रत्यूषा बनर्जी बिग बॉस के घर में एक साथ थे और तभी से  इनकी अच्छी दोस्ती हो गई थी. काम्या अक्सर ही प्रत्यूषा की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर उऩ्हें याद करती रहती हैं.

यहां देखें प्रत्यूषा बनर्जी की शॉर्ट फिल्म-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्राइवेट पूल से रूफटॉप जकूजी तक, अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, देखें Inside Photos
अर्जुन बिजलानी ने दिखाया अपना आलीशान फार्महाउस, खूबसूरती देख आप भी रह जाएंगे हैरान
सलमान खान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
सलमान को देखकर घबरा गई थीं ये एक्ट्रेस, पहली मुलाकात में कर दी थी ऐसी हरकत
हार्ट सर्जरी के 3 महीने बाद ही काम पर लौट आए थे CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह, 111 मिनट के एपिसोड से बनाया था रिकॉर्ड
सर्जरी के बाद जंगल में कैमरा लेकर दौड़े थे बीपी सिंह, CID के इस एपिसोड ने बनाया था रिकॉर्ड
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग, हाथों में रचाई मेहंदी
अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा ने रखी करवाचौथ पार्टी, टीवी की हसीनाओं ने जमाया रंग

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget