एक्सप्लोरर

Vaishali Thakkar Case: वैशाली ठक्कर के केस में ये टीवी एक्टर बना अहम ‘गवाह’, जानता है गहरे राज, किए चौंकाने वाले खुलासे...

Vaishali Thakkar Suicide Case: टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में अब नया मोड़ आने वाला है. टीवी एक्टर ने खुलासा किया है कि, वह वैशाली से जुड़े गहरे राज जानते हैं.

Vaishali Thakkar Suicide Case: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर (Vaishali Thakkar) ने हाल ही में अपने इंदौर स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. उनके घर में जब सुसाइड नोट मिला, तब उनकी आत्महत्या का राज खुला. सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा था कि, उनका शादीशुदा पड़ोसी राहुल नवलानी उन्हें बहुत परेशान कर रहा था. इसकी वजह से वैशाली काफी उलझी हुई थीं. इस मामले में उनकी माता-पिता और भाई ने कई बातें बताई हैं. इस बीच उनके को-स्टार निशांत सिंह मलखानी (Nishant Singh Malkani) ने इस मामले में हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.

निशांत, वैशाली ठक्कर के साथ टीवी सीरियल ‘रक्षा बंधन’ में काम कर चुके हैं. दोनों ने शो में पति-पत्नी का किरदार निभाया था. उनके बीच गहरी दोस्ती थी और दोनों एक-दूसरे के साथ हर बात शेयर करते थे. वैशाली की आत्महत्या की वजह से निशांत सदमे में हैं. निशांत ने ‘ईटाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, वैशाली खुश थीं कि उनकी कैलिफोर्निया स्थित शख्स से जल्द ही शादी होने वाली थी. उन्होंने ये भी बताया कि, उनके साथ जो भी हो रहा था उस बारे में निशांत को सब पता था, लेकिन बतौर फ्रेंड उन्होंने इसे सीक्रेट रखा, क्योंकि वैशाली इसे खुद हैंडल करना चाहती थीं.

निशांत को पता था वैशाली का हाल

निशांत ने कहा, “ राहुल जो उसे परेशान कर रहा था, मुझे उस शख्स के बारे में पूरी बात पता थी. मैं बहुत गहराई से जानता था. वैशाली मुझे उसके बारे में सब बताती थी और मुझ पर विश्वास करती थी. इसलिए मेरा कर्तव्य था कि, मैं उनकी निजी जिंदगी को किसी और के साथ लीक न करूं, लेकिन अब जब मैं सुन रहा हूं कि, उसी व्यक्ति की वजह से वैशाली ने यह कदम उठाया, तो मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगा और उस व्यक्ति के खिलाफ लड़ूंगा और अपने दोस्त के साथ खड़ा रहूंगा. अगर कोई मुझसे पूछे तो मैं सब कुछ विस्तार से बताऊंगा और जांच में मदद करूंगा.”

वैशाली ठक्कर सुसाइड केस में क्या हुआ?

अभी वैशाली ठक्कर के सुसाइड केस की जांच की जा रही है. राहुल नवलानी और उनकी पत्नी दिशा के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है. उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि, वैशाली को परेशान करने में दिशा के भाई का भी हाथ था. फिलहाल, पुलिस उन पर नजर रखे हुए है.

यह भी पढ़ें- Vaishali Thakkar Suicide Case: आरोपी राहुल के खिलाफ जारी होगा लुक आउट नोटिस, जानिए केस में अब तक क्या-क्या हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
शिल्पा शिंदे के झूठ पर फिर भड़कीं हिना खान, बोलीं- अगर वो 'बिस बॉस' में ये बोलती, तो कभी नहीं जीतती
TV Serial Spoilers: प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
प्रेम पर फूटेगा अनुपमा का गुस्सा, देव के सामने बेनकाब होगा चंद्रिका का असली चेहरा
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?
शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े लोग, कहां गायब थी तारक मेहता की कास्ट? यूजर्स ने पूछा- जेठालाल क्यों नहीं आए?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में बह गए हजारों सिलेंडर, अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर बोले- BJP के अहंकार को तोड़ें, कह दी बड़ी बात, 'हर मतदाता को…'
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget