एक्सप्लोरर

टीवी सीरियल्स की शूटिंग का रास्ता साफ, एक्टर्स और क्रू मेंबर्स को मिलेगा 25 लाख रुपये का कोविड-19 बीमा कवर

फिल्म कलाकारों, मजदूरों व तकनीशियनों के लिए तय की जानेवाली बीमा राशि को लेकर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, FWICE और CINTAA के बीच शुक्रवार को एक बैठक होगी.

मुम्बई : मुम्बई में तीन महीने के बाद 23 जून से इक्का-दुक्का टीवी सीरियलों की शूटिंग के अलावा किसी भी तरह की शूटिंग नहीं शुरू हो पाई थी. तमाम मु्द्दों पर सहमति के अलावा कामगारों व तकनीशियनों की संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) और कलाकारों के हितों का ध्यान रखनेवाली सिने ऐंड टेलीविजन आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) ने कोविड-19 के मद्देनजर अपने मजदूरों/तकनीशियनों और कलाकारों के लिए इंश्योरेंस की मांग की थी.

उल्लेखनीय है कि एक लम्बी तनातनी के बीच इंडियन फिल्म ऐंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (IFTPC), FWICE और CINTAA में बुधवार की शाम को हुई एक वर्चुअल मीटिंग के दौरान इस बात पर सहमति बन गयी है. इस बैठक में फैसला लिया गया कि शूटिंग से जुड़े किसी भी कलाकार, मजदूर अथवा तकनीशियन की कोरोना वायरस से होनेवाली मौत की सूरत में 25 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा. इसके अतिरिक्त अगर कोई शख्स कोविड-19 के संक्रमण का शिकार होता है, तो उसे इलाज के लिए 2 लाख रुपये का बीमा कवर मिलेगा.

IFTPC ने बीमा कवर के अलावा कोरोना वायरस के मद्देनजर होनीवाली शूटिंग के दौरान सभी तरह के सरकार द्वारा दिये गये दिशा-निर्देशों को भी कड़ाई से लागू करने का आश्वासन दिया है.

इस बैठक में कलाकारों व तकनीशियनों को कम से कम पहले तीन महीने के लिए 90 दिनों की बजाय 30 दिनों में मेहनताना चुकाए जाने, कलाकारों पर किसी तरह की पाबंदी लगाये बगैर उनके मेहनताना में कमी लाने पर परस्पर बातचीत करने और शूटिंग शुरू करने‌ में देरी किये बगैर काम-काज करने के तरीके को और आसान बनाने के लिए सभी हितधारकों से लगातार संवाद कायम करने पर भी सहमति दर्शायी है.

FWICE के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी ने एबीपी न्यूज़ से बात करने हुए कहा कि उनकी संस्था और CINTAA की ओर से मौत की सूरत में हरेक शख्स के लिए 50 लाख रुपये के बीमा कवर की मांग की थी, लेकिन सहमति 25 लाख रुपये को लेकर बनी.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सहमति से अधिकतर सीरियलों की शूटिंग का रास्ता साफ हो गया है, लेकिन कंटेटमेंट जोन में शूटिंग करने की इजाजत फिलहाल किसी को नहीं मिली है और शूटिंग वाली जगहों पत सोशल डिस्टांसिंग से लेकर तमाम तरह के नियमों के पालन‌‌ करने की जिम्मेदारी सीरियल निर्माताओं की होगी.

बी. एन. तिवारी ने बताया कि फिल्म कलाकारों, मजदूरों व तकनीशियनों के लिए तय की जानेवाली बीमा राशि को लेकर प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, FWICE और CINTAA के बीच शुक्रवार को एक बैठक होगी और उस मीटिंग में बीमा कवर के अलावा फिल्मों की शूटिंग शुरू करने के बारे में भी चर्चा होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ की मां की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुईं भर्ती, एक्ट्रेस ने दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget