एक्सप्लोरर

चंद्रयान 2: अभिनेत्री महिका शर्मा ने बोलीं- यह असफलता पर नहीं, देश के वैज्ञानिकों को सलाम है

भारत के चंद्र मिशन को शनिवार तड़के उस समय झटका लगा, जब लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया अभी इसरो आंकड़ों का इंतजार कर रहा है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया.

मुंबई: चंद्रयान-2 अपनी कामयाबी से बस दो कदम ही दूर रह गया. चंद्रयान-2 का लैंडर अपने लक्ष्य से भटक गया इसके बावजूद चंद्रयान ने 95 फीसदी मिशन पूरा कर लिया. लैंडर चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर दूर था, तब वो रास्ते से भटक गया और 335 मीटर की दूरी पर उससे इसरो का संपर्क टूट गया. चंद्रयान मिशन को लेकर हर कोई इसरो की तारीफ कर रहा है और जल्द मिशन के सफल होने की बात कह रहा है.

इस बीच टीवी अभिनेत्री महिका शर्मा ने कहा है कि शायद यह सही समय नहीं था, हम जल्द ही सफल होंगे. महिका शर्मा ने कहा, ''इसे असफलता के तौर पर नहीं देखना चाहिए, अगली बार हम और ज्यादा मेहनल और लगन से कोशिश करेंगे और भारत चांद पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाएगा. मैं इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम करती हूं जिनकी वजह से हम इस सफलता तक पहुंच पाए.''

महिका शर्मा ने आगे कहा, ''मुझे कहीं ना कहीं पहले से लग रहा था कि कुछ अच्छा नहीं होगा. मैंने मिशन से पहले वाली रात को एक सपना देखा था. इसमें मैं चांद की तरफ जा रही थी लेकिन जैसे ही मैं उसके करीब पहुंचने वाली थी ना जाने क्या हुआ कि मैं नीचे गिर गई और मेरी आंख खुल गई. इसी के बाद मैं लगातार चंद्रयान मिशन से सफल होने की प्रार्थना कर रही थी.'' उन्होंने कहा मैं अपने देश और वैज्ञानिकों के साथ हूं, एक बात और कि पिक्चर अभी बाकी है.

View this post on Instagram
 

Lets move on towards the beauty Damm dnt care One life live it babe #Hunk Courtesy @sahilkhan

A post shared by Mahika Sharma (@memahikasharma) on

इसरो प्रमुख बोले- 95% सफल रहा मिशन, लैंडर से संपर्क करने की कोशिश जारी चंद्रयान को लेकर इसरो प्रमुख के सिवन ने एक न्यूज़ चैनल से बात करते हुए कहा कि मिशन 95% सफल रहा, लैंडर से दोबारा संपर्क करने की कोशिश जारी है. ऑर्बिटर पूरी तरह ठीक है और उसमें 7.5 साल तक काम करने की क्षमता है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गगनयान सहित इसरो के सभी मिशन निर्धारित समय पर पूरे होंगे.

पीएम ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, बोले- ISRO पर देश को गर्व है विक्रम से इसरो का संपर्क टूटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निराश वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया. उन्होंने इसरो के कंट्रोल सेंटर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. प्रधानमंत्री ने कहा कहा, ''आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए, उसकी जय के लिए जीते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जूझते हैं. आप वो लोग हैं जो मां भारती के लिए जज्बा रखते हैं. मां भारती का सर ऊंचा हो, इसके लिए पूरा जीवन खपा देते हैं.'' पीएम मोदी ने अचानक भावुक हो गए इसरो चीफ को गले लगाकर ढांढस बंधाया.

यह भी पढ़ें

चंद्रयान 2: इमरान के बड़बोले मंत्री की सोशल मीडिया पर लगी क्लास, पाकिस्तानियों ने भी सुनाई खरी-खरी

देश ने बढ़ाया ISRO का हौसला, सोशल मीडिया पर बोले लोग- 'गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में...'

तस्वीरें: जब नम हो गईं पीएम मोदी और ISRO चीफ की आखें, गमगीन हुआ माहौल

पीएम मोदी ने बढ़ाया वैज्ञानिकों का हौसला, कहा- आप लोग पत्थर पर लकीर करने वाले हैं, ISRO पर देश को गर्व है

VIDEO: मोदी के भाषण के बाद भावुक हुए ISRO चीफ सिवन, पीएम ने गले लगाकर थपथपाई पीठ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड बुलाए जाने पर भड़कीं प्रीति सिमोस, ब्रेकअप पर भी की बात
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे का हुआ ग्रैंड वेलकम, एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं ही विनर बन गई हूं'
'लॉक अप 2' की पार्टी छोड़ शेल्टर होम पहुंचीं शिल्पा शिंदे, प्यार देखकर हुईं इमोशनल
TV Serial Spoilers: सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा
सोनी पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, यश के बनाए स्केच से मचेगा हंगामा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget