एक्सप्लोरर

इस बार का KBC बिग बी के लिए होगा यादगार, जन्मदिन के मौके पर अमजद अली खान देंगे खास प्रस्तुति

अमिताभ बच्चन कल 77 साल के होने वाले हैं, अपनी लाइफ में उन्होंने 50 साल से भी ज्यादा का वक्त बॉलीवुड में गुजारा है. शुरुआत की उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन बाद में उन्होंने जिस तरह अपनी फिल्मों में कमबैक किया, जिसके चलते आज अमिताभ सदी के महानायक बन चुके हैं.

कल यानी 11 अक्टूबर को सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का जन्मदिन है. शुक्रवार को अमिताभ बच्चन 77 साल के हो जाएंगे. इसे ध्यान में रखते हुए सोनी टीवी पर दिखाए जाने वाले क्विज गेमशो कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर मशहूर सरोद वादम अमजद अली खान ने शिरकत की.

शुक्रवार को मेगास्टार अमिताभ बच्चन के जन्मदिन से पहले दिग्गज सरोद वादक अमजद अली खान ने अपने बेटों अमान और अयान के साथ मिलकर लोकप्रिय क्विज शो के सेट पर एक संगीतमय प्रस्तुति दी. इस आने वाले एपिसोड की शूटिंग के लिए इन तीनों संगीतज्ञों ने राग हरिवंश कल्याण शीर्षक वाले एक विशेष राग का प्रस्तुतिकरण किया जिसे बिग बी के दिवंगत पिता हरिवंश राय बच्चन की याद में तैयार किया है.

इस विशेष राग का प्रस्तुतिकरण अमिताभ बच्चन के समक्ष करने से पहले अमजद अली खान ने कहा, "हमने देखा है कि किस तरह से अमित जी ने निस्वार्थ भाव से अथाह प्रेम और सम्मान के साथ अपने माता-पिता की सेवा उनकी आखिरी सांस तक की है, इसलिए हम जानते थे कि इस संगीतमय प्रस्तुति को अपने पिता को समर्पित करके वह कितने खुश होंगे."

इस दिग्गज संगीतज्ञ ने यह भी कहा, "जिस तरीके से वह अपने आपको पेश करते हैं और जिस तरह के लफ्जों का वह इस्तेमाल करते हैं, उसकी हम सराहना करते हैं."

अमिताभ बच्चन के इस बर्थडे स्पेशल एपिसोड का प्रसारण शुक्रवार को सोनी टीवी पर होगा.

अमिताभ बच्चन कल यानी शुक्रवार को 77 साल के होने वाले हैं. अपनी लाइफ में उन्होंने 50 साल से भी ज्यादा का वक्त बॉलीवुड में गुजारा है. शुरुआत की उनकी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन बाद में उन्होंने जिस तरह अपनी फिल्मों में कमबैक किया, जिसके चलते आज अमिताभ सदी के महानायक बन चुके हैं. उन्होंने मनोरंजन की हर विधा में काम किया है. फिल्मों में एक्टिंग करने के अलावा अमिताभ ने कई गानों में अपनी आवाज दी है, इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरीज 'युद्ध' में भी काम किया था. अमिताभ ने रिएलिटी शो 'बिग बॉस' के साथ-साथ पिछले 19 सालों से मशहूर गेमशो कौन बनेगा करोड़पति का भी हिस्स हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget