एक्सप्लोरर

पोती के जन्म के बाद ऐसा था उदित नारायण का रिएक्शन, आदित्य बोले- 'उनका बचपना आ रहा था नजर'

The Kapil Sharma Show: दिग्गज सिंगर उदित नारायण अपनी पत्नी दीपा नारायण, बेटे आदित्य नारायण और बहू श्वेता नारायण के साथ ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात की.

The Kapil Sharma Show: टीवी में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कॉमेडी शोज में से एक ‘द कपिल शर्मा शो’ में हर हफ्ते सितारों का मेला लगा रहता है. इस बार नारायण फैमिली ने शो की शोभा बढ़ाई थी. दिग्गज सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan), उनकी पत्नी दीपा नारायण, बेटे आदित्य नारायण (Aditya Narayan) और बहू श्वेता अग्रवाल (Shweta Agarwal) शो में पहुंचे थे. होस्ट कपिल शर्मा (Kapil Sharma) ने सभी के साथ मजेदार बातें कीं.

पोती के जन्म पर उदित नारायण का पहला रिएक्शन

शो में आदित्य नारायण ने कैसे बेटी तृषा (Aditya Narayan Daughter Trisha) के जन्म के उनका परिवार बहुत खुश हुआ था, खासकर दादा उदित नारायण. आदित्य ने कहा, “जब तृषा का जन्म हुआ तो पिताजी सबसे अधिक एक्साइटेड थे. मैंने उन्हें अपनी जिंदगी में कभी भी इससे ज्यादा एक्साइटेड नहीं देखा. हम उनके अंदर के बचपने को देख सकते थे.” बता दें कि, आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल ने 24 फरवरी 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

उदित नारायण की लव स्टोरी

शो में उदित नारायण ने पत्नी दीपा के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि, जब वह और दीपा पहली बार मिले तो वह इतने सफल नहीं थे. सिंगर ने ये भी खुलासा किया था कि, दीपा को उदित की आवाज इतनी पसंद थी कि वह उनके साथ काम करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने के लिए तैयार हो गई थीं. यही नहीं, स्ट्रगल के दिनों में दीपा ने अपनी ही बिल्डिंग में उदित को एक कमरा भी दिलवाया था, क्योंकि वह 7-8 लड़कों के साथ एक कमरे में रहा करते थे. दीपा ने जिस तरह उदित का साथ दिया, उससे दोनों करीब आ गए और फिर शादी करके घर बसा लिया.

वहीं, बात करें आदित्य नारायण की तो उन्होंने फिल्म ‘शापित’ की को-स्टार श्वेता अग्रवाल से शादी की है. शादी से पहले दोनों ने करीब 10 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने तंज कसते हुए सुंबुल तौकीर को किया नॉमिनेट, ‘इमली’ ने दिया करारा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget