एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: शालीन भनोट ने तंज कसते हुए सुंबुल तौकीर को किया नॉमिनेट, ‘इमली’ ने दिया करारा जवाब

Bigg Boss 16: शो ‘बिग बॉस 16’ में नॉमिनेशन वॉर जोन शुरू होने वाला है. इस दौरान सुंबुल तौकीर पर तंज कसते हुए शालीन भनोट नॉमिनेट करते हैं. हालांकि, उन्हें ‘इमली’ से जबरदस्त जवाब भी मिलता है.

Bigg Boss 16 Promo: पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान को लेकर काफी सुर्खियां में रहा. सीजन के पहले हफ्ते में ही सुंबुल और शालीन के रिश्ते पर उंगली उठना शुरू हो गया था. फिर वीकेंड का वार में सुंबुल के पिता तौकीर हसन आए और उन्होंने अपनी बेटी को काफी समझाया और शालीन से दूर रहने की हिदायत दी, लेकिन सुंबुल ने शालीन संग दोस्ती नहीं तोड़ी. हाल ही में, सुंबुल शालीन को लेकर काफी पजेसिव हो गईं, जिस पर उन्हें फटकार मिली.

होस्ट सलमान खान ने वीकेंड का वार में सुंबुल तौकीर (Sumbul Touqeer) को शालीन भनोट (Shalin Bhanot) के लिए ‘ऑब्सेसिव’ कहा था. इस पर काफी बवाल खड़ा हो गया था. फिर सुंबुल के पिता ने बीमारी की बात कहते हुए अपनी बेटी से फोन पर बात की थी और शालीन व टीना से दूर रहने के लिए कहा था. इस पर बार-बार शालीन, सुंबुल को ताने कस रहे हैं. हाल ही में, उन्होंने सुंबुल को नॉमिनेट तक कर दिया.

शालीन ने तंज के साथ सुंबुल को किया नॉमिनेट

शो के अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होने वाला है. कलर्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसका प्रोमो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, शालीन भनोट, सुंबुल तौकीर खान को नॉमिनेट कर देते हैं. वह इसकी वजह बताते हुए कहते हैं कि, उनके पापा ने कहा कि वह उन्हें बचा लेंगे. इस पर सुंबुल उन्हें करारा जवाब देती हैं. सुंबुल कहती हैं, “मुझे नॉमिनेट कर रहे या मेरे पापा को कर रहे.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शिव ठाकरे भी हुए नॉमिनेट

अर्चना गौतम (Archana Gautam) शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को नॉमिनेट कर देती हैं. वह उन्हें अनफेयर बताती हैं और कहती हैं कि, वह बस अपनी मंडली के बारे में सोचते हैं. अब देखना होगा कि, इस हफ्ते नॉमिनेशन वॉर जोन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट्स बेघर होने के लिए नॉमिनेट होते हैं.

शिव ने निमृत को बनाया नया कैप्टन

आने वाले एपिसोड में शिव ठाकरे के साथ कैप्टेंसी भी चली जाती है. जब बिग बॉस उनसे पूछते हैं कि, कौन अगला कैप्टन बनेगा तो वह निमृत कौर अहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) का नाम लेते हैं. इस पर टीना दत्ता भड़क जाती हैं, क्योंकि उन्होंने पहले ही सबसे कह दिया था कि वह कैप्टन बनना चाहती हैं. वह शिव की मंडली को तोड़ने की बात कहती हैं. यही नहीं, निमृत से भी उनकी गंदी लड़ाई हो जाती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss Marathi Season 4: बिग बॉस में हुई Rakhi Sawant की वाइल्ड कार्ड एंट्री, घर में आते ही बोलीं- मैं सबकी मां हूं...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget