एक्सप्लोरर

अब बड़े पर्दे पर दिखेंगी टीवी की 'नागिन' Tejasswi Prakash, सामने आया फिल्म का पहला पोस्टर

Tejasswi Prakash Marathi Film: तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा किया. पोस्टर में वह स्कूटी की सवारी करती नजर आ रही हैं.

Tejasswi Prakash Marathi Film: टीवी की 'नागिन' और बेहद लोकप्रिय अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) जल्द ही मराठी सिनेमा में डेब्यू करने जा रही हैं. छोटे पर्दे से निकल अब तेजस्वी बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाएंगी. बिग बॉस 15 की विजेता अभिनेत्री ने हाल में अपनी फिल्म मन कस्तूरी रे (Man Kasturi Re First Poster out) का पहला पोस्टर जारी किया है. पोस्टर में तेजस्वी के साथ मराठी अभिनेता  अभिनय बेर्डे (Abhinay Berde) लीड रोल में हैं. 

तेजस्वी फिलहाल एकता कपूर के शो नागिन 6 में मुख्य भूमिका निभा रही हैं. वह जल्द ही मराठी फिल्म 'मन कस्तूरी रे (Man Kasturi Re)' में दिखाई देंगी. उन्होंने हाल ही में रिलीज की तारीख के साथ अपनी आने वाली फिल्म का एक पोस्टर भी जारी किया. तेजस्वी के अपोजिट अभिनय बेर्डे मुख्य भूमिका में हैं. पोस्टर में दोनों साथ स्कूटर पर राइड करते नजर आ रहे हैं. तेजस्वी जहां बहुत खुश और मस्ती कर रही हैं वहीं अभिनय घबराए से स्कूटर को बैलेंस करते दिख रहे हैं. 

तेजस्वी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Tejasswi Prakash Instagram) पर फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को साझा किया. पोस्टर में वह स्कूटी की सवारी करती नजर आ रही हैं. अभिनय उनके पीछे बैठे हैं. एक्ट्रेस ने पोस्ट को मराठी में ही कैप्शन दिया, “मन सांगे हे मला वेड लागे या जीवा सावरू नको रे माला नव्या सपंदनांची नवी ल स्थूर मन कस्तूरी रे, 4 नोवेंबर पास्च्या जवच्या चित्रपट घरात! #मनकस्‍तुरीरे #मनकस्‍तुरीरे4नोव”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

सोशल मीडिया पर तेजस्वी के फैंस उनकी फिल्म लॉन्च के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एक फैन ने लिखा, “सुपर एक्साइटेड” एक अन्य फैन ने लिखा, “आपकी पहली मराठी फिल्म के लिए उत्साहित हूं” एक अन्य यूजर ने लिखा, “बधाई तेजा. फिल्म मन कस्तूरी रे इसी साल 4 नवंबर 2022 को थिएटर में रिलीज होगी.

इस बीच, तेजस्वी की एक और मराठी फिल्म पर काम चल रहा है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म का नाम स्कूल कॉलेज एनी लाइफ है. इसे विहान सूर्यवंशी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में तेजस्वी करण किशोर परब के साथ नजर आएंगी. इस फिल्म में भी तेजस्वी एक छात्रा का किरदार निभाएंगी. 

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
एकता कपूर ने 2 साल की लीज पर मुंबई में प्रॉपर्टी किराए पर दी, मिलेगा प्रति महीना इतना रेंट
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
TV Serial Spoilers: दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
दुर्गावती से माफी मांगेगी स्नेहा, मीरा की साजिश से बढ़ेंगी अनु-आर्या की मुश्किलें
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी
पिता की मौत की खबर सुनकर भी 'बाघा' ने नहीं छोड़ी शूटिंग, बोले- पापा की ये ही आखिरी इच्छा थी

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget