एक्सप्लोरर

जब 'तारक मेहता.. शो' की 'माधवी भाभी' को लोग समझ बैठे थे 'चेन स्मोकर', खूब हुई थीं ट्रोल, जानें- किस्सा

TMKOC: तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की 'माधवी भाभी' यानी सोनालिका जोशी को एक फोटोशूट कराना भारी पड़ गया था. इस वजह से लोगों ने उन्हें काफी ट्रोल किया था.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का सबसे पॉपुलर शो है. पिछले चार हफ्तों से तो ये टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. इसी के साथ इस शो के हर किदार दर्शकों के दिलों में बसते हैं. इस सिटकॉम में माधवी भिड़े का किरदार भी खूब पॉपुलर है. पिछले 17 सालों से सोनालिका जोशी माधवी भिड़े का किरदार निभा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार उनके एक फोटोशूट की वजह से उन्हें खूब ट्रोल होना पड़ा था.

तारक मेहता शो की ‘माधवी भाभी’ को ‘चेन स्मोकर’ समझ बैठे थे लोग
सुभोजित घोष के साथ हाल ही में एक इंटरव्यू में, सोनालिका ने बताया कि कैसे उनके एक फोटोशूट की वजह से लोगों ने उनके बारे में गलत समझ लिया था.  उन्होंने बताया कि कैमरे के सामने पोज़ देते हुए उनके हाथ में सिगरेट थी, लेकिन लोगों ने जल्दी ही मान लिया कि वह "चेन स्मोकर" हैं सोनालिका ने कहा, "मैं बस उसे पकड़े हुए बैठी थी. मैं सिगरेट भी नहीं पी रही थी. यह सिर्फ़ स्टाइल के लिए था, पोज़ के लिए था." एक्ट्रेस ने आगे कहा, "फिर अचानक, यू ट्यूब पर बहुत सी बातें सामने आईं—'मैं चेन स्मोकर हूं' वगैरह-वगैरह."

चेन स्मोकर’ समझे जाने पर कैसा था सोनालिका जोशी का रिएक्शन
हालांकि, एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने उस समय शांत रहने का फैसला किया क्योंकि वह बेवजह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहती थीं. उन्होंने कहा, "मैंने कहा, उन्हें बोलने दो, मेरा परिवार मेरी सबसे अहम, मेरी सबसे बड़ी संपत्ति है, अगर वे जानते हैं कि मैं कैसी हूं, तो इससे क्या फ़र्क़ पड़ता है कि वे क्या छापते हैं?

हालांकि, सोनालीका ने इस बात पर निराशा जताई कि वे एक फिक्शनल कैरेक्टर और रियलिटी में अंतर नहीं कर पा रहे हैं, उन्होंने कहा, "यह एक प्रॉपर फोटोशूट था. लुक बिल्कुल अलग था. मैं किसी ग्रुप के साथ यूं ही सिगरेट नहीं पी रही थी या सोनालीका बनकर ऐसा नहीं कर रही थी. अगर उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है, तो उन्हें बोलने दीजिए." उन्होंने आगे कहा, "हो सकता है कि उन्हें इसमें मज़ा आ रहा हो. हो सकता है कि उनके यूट्यूब पर व्यूज़ आ रहे हों, या फिर वे बस अपनी राय बनाना चाहते हों. उन्हें बोलने दीजिए."

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonalika Sameer Joshi (@jsonalika)

चार बार से टीआरपी में टॉप पर है तारक मेहता शो
इस बीच, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो की बात करें तो यह शो पिछले 17 सालों से टीवी पर राज कर रहा है. हाल ही में शो में भूतनी ट्रैक डाला गया था जिसके चलते इसकी टीआरपी आसमान छून लगी है.इस शो में जेठालाल, तारक मेहता, बबीता जी, भिड़े मास्टर, पोपटलाल जैसे किरदार दर्शकों को बेहद पसंद हैं.

ये भी पढ़ें:-Saiyaara Advance Booking Day 1:'सैयारा' ने एडवांस बुकिंग में ही मचा दिया गदर, छाप लिए करोड़ों, तोड़े सुपरस्टार्स की फिल्मों के रिकॉर्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
'ये उसका रोज का है' अनुराग डोभाल के वायरल वीडियो पर भाई ने किया रिएक्ट, बोले- 'वो बीवी को मारता था'
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
दलजीत कौर ने लिया अपना नया आशियाना, गृह प्रवेश का वीडियो हुआ वायरल, तलाक के बाद बेचना पड़ा था घर
दलजीत कौर ने लिया अपना नया आशियाना, गृह प्रवेश का वीडियो हुआ वायरल, तलाक के बाद बेचना पड़ा था घर
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर पूल में पति संग रोमांटिक हुई सुरभि चंदना, खास पोस्ट में दिल की बात भी लिखी
दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर पूल में पति संग रोमांटिक हुई सुरभि चंदना, खास पोस्ट में दिल की बात भी लिखी

वीडियोज

UP News: Hathras में भयंकर सड़क हादसा Etah-Aligarh Highway पर स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी टक्कर
Chitra Tripathi: बेटे Nishant की लॉन्चिंग के लिए Nitish Kumar ने BJP को सौंपी सत्ता? | JDU | Bihar
Bharat Ki Baat: बिहार में BJP से CM की रेस में कौन आगे, क्या होगा फॉर्मूला? | Nitish Kumar | JDU
Sandeep Chaudhary: बिहार का CM कौन...BJP क्यों है मौन? | Nitish Kumar | Bihar | BJP | JDU
Bihar Politics: दिल्ली में Nitish Kumar..बिहार में BJP? निषाद या महिला कौन होगी मुख्यमंत्री? | JDU

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले ममता बनर्जी के सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
'...तो मैं उनकी उंगली काट देता', बंगाल में चुनाव से पहले TMC सांसद की CEC ज्ञानेश कुमार को धमकी!
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
फांसी घर विवाद: विशेषाधिकार समिति के सामने पेश हुए अरविंद केजरीवाल, 'मुझे खुशी होती अगर...'
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
ओटीटी पर हिंदी वर्जन में रिलीज हुई प्रभास की 'द राजा साब', जाने कहां देख सकेंगे फिल्म
हिजबुल्लाह-हूती और हमास से बैलिस्टिक मिसाइल तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को जंग के लिए कैसे किया था तैयार?
प्रॉक्सी नेटवर्क से बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन तक... सद्दाम हुसैन के बाद ईरान ने खुद को कैसे किया था तैयार?
IND vs NZ: क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
क्या फाइनल में न्यूजीलैंड को हरा सकता है भारत? आंकड़ों से समझिए टीम इंडिया की जीत के कितने प्रतिशत चांस
'भारत क्या किसी का गुलाम है, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
'भारत क्या किसी का गुलाम, उनकी हिम्मत...' अमेरिका ने रूसी तेल खरीदने की दी छूट तो भड़के ओवैसी
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
क्या US-इजरायल के हमले का कानूनन विरोध जता सकता है ईरान? यूएन चार्टर के हिसाब से जानें अधिकार
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
कितनी मुश्किल है IAS बनने वाले कैंडिडेट्स को मिलने वाली LBSNAA ट्रेनिंग? इसके बारे में जानें सबकुछ
Embed widget