एक्सप्लोरर

Most Popular TV Characters: ‘जेठालाल’ का जलवा बरकरार, जानें अनुपमा सहित कौन-कौन से किरदार है दर्शकों के फेवरेट

Ormax Media Report Popular TV Characters: ऑर्मेक्स की पॉपुलर टीवी किरदारों की लिस्ट सामने आ गई है. इस लिस्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा के किरदार ने बाजी मारी है.

Ormax Media Report Popular TV Characters:  टीवी की रेटिंग्स पर नजर बनाए रखने वालों के लिए ऑर्मेक्स हर महीने एक रिपोर्ट लेकर आता है. इस रिपोर्ट में बताया जाता है कि आखिर टीवी शो का वह कौन सा किरदार है जो इस महीने टॉप पर रहा है. अप्रैल 2024 की भी ऑर्मेक्स की टीवी के पॉपुलर किरदारों की लिस्ट आ गई है. तो चलिए जानते हैं कि पिछले महीने टीवी पर किसने अपनी धाक जमाई. 

जेठालाल (तारक मेहता का उल्टा चश्मा)
तारक मेहता का उल्टा चश्मा टेलिविजन का पॉपुलर शो है, जिसे घर-घर में देखा जाता है. इस शो के किरदार जेठालाल को भी फैंस बहुत पसंद करते हैं. इस वक्त देश की तरह इस शो में भी चुनाव का माहौल चल रहा है. ऑर्मेक्स मीडिया के मुताबिक इस लिस्ट में जेठालाल एक नंबर पर हैं. 

अनुपमा (अनुपमा)
अनुपमा टीवी शो के भी दर्शक दीवाने हैं. टीआरपी लिस्ट में यह शो अक्सर एक नंबर पर होता है. सीरियल में रुपाली गांगुली की एक्टिंग और उनका खुद के लिए लड़ने का जुनून दर्शकों को पसंद आता है. ऑर्मेक्स मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार अनुपमा का नंबर इस लिस्ट में दूसरा है. 

सवी (गुम है किसी के प्यार में)
सवि का किरदार टीवी शो गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है. इन दिनों सवि और ईशान के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं और दोनों का तलाक होने वाला है. फैंस इस इस शो में सवी के किरदार को खूब पसंद करते हैं, यही वजह है कि ऑर्मेक्स की रिपोर्ट में सवी तीसरे नंबर पर हैं. 

दया (तारक मेहता का उल्टा चश्मा)
ऑर्मेक्स की रिपोर्ट में तारक मेहता का उल्टा चश्मा का दूसरा किरदार दया भी शामिल हैं. इस लिस्ट में दया चौथे नंबर पर हैं. दया यानि दिशा वकानी भले ही शो से पिछले काफी समय से गायब हैं, लेकिन आज भी दर्शक उनके पुराने शोज को उतना ही पसंद करते हैं और आज भी शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. 

अक्षरा (ये रिश्ता क्या कहलाता है)
ये रिश्ता क्या कहलाता है में भी इन दिनों खूब ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो में अक्षरा का किरदार प्रणाली राठौर निभा रही हैं. प्रणाली के भी फैन फॉलोइंग खूब हैं. यही वजह है कि ऑर्मेक्स की रिपोर्ट में अक्षरा को पसंद किए जाने वालों ने पांचवें नंबर पर रखा है.

यह भी पढ़ें: Mirzapur 3 OTT Release Date: मिर्जापुर 3 को लेकर मेकर्स ने दिया बड़ा हिंट, फैंस बोले- ये है पक्की रिलीज डेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं 'मास्टर शेफ इंडिया 1' की विनर पंकज भदौरिया, दिया हेल्थ अपडेट
'मेरे शरीर की परीक्षा ली...' कैंसर से जूझ रहीं मास्टर शेफ इंडिया 1 की विनर, दिया हेल्थ अपडेट
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'अब मैं इंडिया में नहीं रहती', अपूर्वा मुखिजा ने बताया क्यों गईं न्यूयॉर्क
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
'तेरी जिंदगी गंदगी से बनी है', समय रैना पर भड़के सुनील पाल
क्या श्रेया कालरा की वजह से हुआ शिवांगी-कुशाल का ब्रेकअप? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
श्रेया कालरा के आरोपों पर कुशाल का करारा जवाब, शिवांगी संग रिश्ते पर कही ये बात

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
पाकिस्तानी ओपनर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget