एक्सप्लोरर

Video: शिल्प शिंदे और सुनील यूं लगाएगें क्रिकेट संग कॉमेडी का तड़का, देखिए Promos

काफी समय से फैंस सुनील ग्रोवर को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सुनील ग्रोवर अपनी अगली पारी शिल्पा शिंदे के साथ खेलते नजर आने वाले हैं.

नई दिल्ली: काफी समय से फैंस सुनील ग्रोवर को एक बार फिर से पर्दे पर देखने के लिए काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. सुनील ग्रोवर अपनी अगली पारी शिल्पा शिंदे के साथ खेलते नजर आने वाले हैं. शिल्पा और सुनील का ये आने से पहले ही काफी सुर्खियो में हैं. सुनील ग्रोवर भारत के पहले क्रिकेट- कॉमेडी शो जियो धन धना धन - हंसो-खेलो-जीतो का हिस्सा बन गए हैं. प्रोफेसर लल्लू बल्ले वाला यानी LBW के रूप में वो क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजी करते नज़र आने वाले हैं.

क्रिकेट और कामेडी की इस पारी में उनका साथ देंगे कपिल देव देंगे जो हिंदुस्तान के महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं. शो में दूसरे छोर पर सहवाग भी नजर आएंगे. इस शो की खासियत ये है कि कॉमेडी किंग और क्रिकेट किंग के बीच की पार्टनरशिप क्रिकेट के ग्रीनरूम के कुछ मज़ेदार किस्सों को पहली बार क्रिकेट के चाहने वालों के बीच लाएगा. गेंद (कपिल) और बल्ले (लल्लू बल्ले वाला) का ये मुकाबला न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगा बल्कि वो घर बैठे दर्शकों की जेब भी भरेगा.

शो के कुछ प्रोमो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है. फैंस इन प्रोमोज को काफी पसंद कर रहे है. सुनी ल ने प्रोमो को सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए साझा किए है. बता दें कि जियो प्ले अलॉन्ग लाइव शो में इनाम के तौर पर मुंबई में सपनों का घर, 25 कारें और करोड़ों के इनाम मिलने वाले हैं. प्रोफेसर LBW (लल्लू बल्ले वाला) के साथ समीर कोचर शो को होस्ट करेंगे. शिल्पा शिंदे, अली असगर, सुगांधा मिश्रा, सुरेश मेनन, परेश गनात्रा, शिवानी दांडेकर और अर्चना विजय सहित तमाम बॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियां शो में शिरकत करेंगी.

कॉमेडी शो जियो धन धना धन -हंसो-खेलो-जीतो में कोई भी स्मार्टफोन वाला भाग ले सकता है. जरूरी नहीं की आप जियो के ग्राहक हों. 7 अप्रैल को क्रिकेट के सबसे बड़े मेगा शो आईपीएल 11 की शुरूआत होगी और उसी दिन प्रोफेसर लल्लू बल्ले वाले का पहला एपिसोड भी दर्शकों को हंसाएगा. क्रिकेट और कॉमेडी साथ साथ चलेंगे.

जियो धन धना धन शो के नए एपिसोड हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को टेलीकॉस्ट होंगे. शो MyJio ऐप पर देखे जा सकेंगे. सुनील ग्रोवर के शो में तो करोड़ों के इनाम मिलेंगे ही, मैच को देखना भी अब उतना ही आसान होगा. क्रिकेट मैच का कोई भी क्षण दर्शक मिस ना करें इसके लिए जियो 251 रू में 102GB वाला डेटा पैक लाया है जिससे क्रिकेट के दीवाने जब चाहें जहां चाहें LIVE मैच देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 20’ में बड़ा ट्विस्ट, हर कंटेस्टेंट को मिलेगा एक्स्ट्रा जीवनदान
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
श्रेया कालरा को लेकर बायस्ड थीं फराह खान? 'लॉक अप 2' के बाद होस्ट ने बताई पूरी सच्चाई
TV Serial Spoilers: दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा
दादी सा को मनाने में जुटे वसुधा और देव, आर्या ने खोला राजनांदिनी के अतीत से जुड़ा गुप्त दरवाजा

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget