एक्सप्लोरर

‘अरे कैसी लड़की कास्ट कर ली, काली है...’, डार्क स्किन के चलते Sumbul Touqeer को मिले ऐसे ताने, ‘इमली’ का छलका दर्द

Sumbul Touqeer Khan On Dark Skin: ‘बिग बॉस’ फेम सुंबुल तौकीर खान यूं तो टीवी की हिट एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें अपने डार्क स्किन की वजह से खूब ताने सुनने को मिले हैं. एक्ट्रेस ने इस पर खुलकर बात की है.

Sumbul Touqeer Khan On Trolls: स्टार प्लस शो ‘इमली’ (Imlie) से छोटे पर्दे पर तहलका मचाने वाली सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) को आखिर कौन नहीं जानता है. 19 साल की सुंबुल ने ‘चंद्रगुप्त मौर्य’ सीरियल से टीवी में कदम रखा था. फिर वह आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ‘आर्टिकल 15’ (Article 15) में नजर आई थीं. ‘इमली’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस ‘इमली’ ने उन्हें स्टार बनाया, जब वह इस शो के लिए कास्ट की गई थीं तो उन्हें खूब ताने सुनने को मिले थे.

सुंबुल को स्किन टोन की वजह से मिले ताने

सुंबुल तौकीर को उनके डार्क स्किन के लिए खूब ट्रोल किया गया था. सुंबुल ने बताया कि वह मुंबई डांसर बनने आई थीं, लेकिन फिर उनका मन एक्टिंग में लग गया. हालांकि, ऑडिशन के दौरान उन्हें डार्क स्किन की वजह से काफी मुश्किलें झेलनी पड़ीं. सुंबुल ने ईटाइम्स से कहा, “मेरा शुरुआती दौर काफी कठिन रहा. मैंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत की थी और जब भी मैं ऑडिशन के लिए जाती थी, वे सिर्फ फेयर स्किन वाले एक्टर्स चाहते थे. यह बहुत ही अपमानजनक वाली बात थी. मैं ऐसी चीजें पसंद नहीं करती. मेरे लिए रंग मायने नहीं रखता है.”

सुंबुल ने ‘इमली’ को कर दिया था मना

सुंबुल ने आगे कहा, “मुझे लगने लगा था कि अगर आप सांवली हैं तो आप लीड हीरोइन नहीं बन सकती हैं. अगर देखा जाए तो सभी हीरोइने ज्यादातर गोरी ही थीं. मैं किसी के खिलाफ कुछ नहीं कह रही, लेकिन मैं ऐसा मानने लगी थी. ये स्टीरियोटाइप तब टूटा, जब मुझे इमली मिला. जब मुझे इमली मिला तो चीजें तुरंत नहीं बदलीं. लोग फोन करते थे और कहते थे- अरे कैसी लड़की को कास्ट कर लिया है, काली है. उस दिन मुझे बहुत बुरा लगा था और मैं बहुत रोई भी थी, लेकिन प्रीमियर के बाद चीजें बदलने लगीं. शो की टीआरपी बढ़ गई. लोग भूल गए कि मैं कैसी दिखती हूं. उन्होंने बस मेरे काम पर ध्यान दिया. जो मुझे नापसंद करते थे. वह भी मेरी तारीफ करने लगे.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sumbul Touqeer (@sumbul_touqeer)

लास्ट मिनट में रिप्लेस हुई थीं सुंबुल

सुंबुल ने बताया कि जब उन्हें ‘इमली’ मिला था तब उन्हें पहले मना कर दिया था. फिर मेकर्स के कहने पर उन्होंने ऑडिशन क्लिप शेयर किया था. सुंबुल ने कहा कि ‘इमली’ के लिए भेजा गया ऑडिशन क्लिप उनका सबसे बुरा ऑडिशन था. दो हफ्ते तक कोई जवाब नहीं आया था और फिर उन्हें मेकर्स की तरफ से शूट के लिए बुलाया गया था. उन्हें खुद पर यकीन नहीं हो रहा था. डार्क स्किन की वजह से सुंबुल को एक प्रोजेक्ट से आखिरी मिनट पर रिप्लेस भी किया जा चुका है. लोग उनके स्किन कलर को लेकर आज भी हेट कमेंट्स करते हैं. उनके ड्रेसिंग सेंस का मजाक बनाते हैं.

यह भी पढ़ें- 'भीड़' की शूटिंग पर Ashutosh Rana ने सच में जड़ दिया था Rajkummar Rao को थप्पड़, एक्टर ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget