एक्सप्लोरर

लाडले बेटे की याद में पसीजा मां का दिल...Sidharth Shukla की पहली डेथ एनिवर्सरी परिवार ने यहां रखी प्रेयर मीट

Sidharth Shukla Death Anniversary: पिछले साल इसी दिन 2 सितंबर 2021 को बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला का कार्डिअक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. इस मौके पर फैंस सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रहे हैं.

Sidharth Shukla Prayer Meet: टीवी अभिनेता और बिग बॉस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला को आज दुनिया से गए हुए पूरा एक साल हो चुके हैं. दिवंगत टीवी अभिनेता की याद में सोशल मीडिया पर जैसे सैलाब आ गया है. हर कोई सिद्धार्थ को याद कर रहा है. फैंस सिड के लौट आने की दुआ करते नजर आ रहे हैं.

इधर सिद्धार्थ की मां (Sidharth Shukla Mother) अपने लाडले बेटे की याद में दुखी हैं. सिड की मां रीता शुक्ला (Rita Shukla) ने बेटे की पहली डेथ एनिवर्सरी पर एक प्रेयर मीट का आयोजन किया था. उन्होंने सिड के लिए ब्रह्मकुमारी के आश्रम में पूजा की थी. यहां पर सिद्धार्थ शुक्ला की मां और पूरे परिवार ने साथ मिलकर सिड की आत्मा की शांति की दुआएं की.

सोशल मीडिया पर प्रार्थना सभा की कई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें सिड का पूरा परिवार (Sidharth Shukla Family) नजर आ रहा है.  सिद्धार्थ ब्रह्मा कुमारियों के प्रबल अनुयायी थे और अक्सर अपनी मां के साथ उनकी बैठकों में शामिल होते थे. एक फैन अकाउंट ने इस मुलाकात की कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. एक तस्वीर में, परिवार ब्रह्मा कुमारियों के साथ पोज़ देता हुआ दिखाई दे रहा है और बीकी फोटोज में सिड की बहनें वहां मौजूद लोगों को प्रसाद बांटती नजर आ रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shivangi (SidNaaz fangirl)💖 (@shivangi_singh9780)

टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में कार्डिअक अरेस्ट के चलते देहांत हो गया था. उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी. बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में सिद्धार्थ शुक्ला के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. सिद्धार्थ शुक्ला आज भी अपने फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लोग उनकी याद में काफी इमोशनल नजर आए.

इन्हीं फैंस के सपोर्ट से ही सिद्धार्थ शुक्ला बिग बॉस 13 की ट्रॉफी जीत पाए थे. सिद्धार्थ शुक्ला का स्टारडम देखने लायक है कि आज भी उन्हें फैंस सोशल मीडिया पर जमकर याद कर रहे हैं. लोगों को सिड से एक फैमिली पर्सनल जैसा लगाव हो गया था. वहीं पंजाबी एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ उनकी दोस्ती के चलते भी फैंस इस कपल को बेहद पसंद करते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Sidharth Shukla Death Anniversary: सिद्धार्थ शुक्ला के स्टारडम के आगे कई बॉलीवुड एक्टर भी थे फेल, तमाम कंट्रोवर्सी से भी जुड़ा नाम

Sidharth Shukla Death Anniversary: शहनाज के लिए दुनिया से लड़ जाते थे सिद्धार्थ, मौत से कुछ दिन पहले ऐसे किया था सपोर्ट...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget