News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

KBC 10: मोबाइल शॉप चलाने वाले श्याम राज ने जीती इतनी रकम, महानायक भी हुए हैरान

श्याम ने बताया, पिछले 7-8 सालों से वो केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हो पाते थे. पत्नी के कहने पर उन्होंने दोबारा अप्लाई किया और इस बार उन्हें सफलता मिली.

Share:

मुंबई: महानायक अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन 10 शुरू हो चुका है. एक के बाद एक सभी प्रतिभागी शो में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. बीते गुरुवार टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दुमका (झारखंड) के रहने वाले श्याम राज हॉट सीट पर बैठे. एपिसोड के शुरुआत में ही श्याम राज ने बताया कि कैसे उन्होंने जिंदगी में आने वाली परेशानियों का सामना किया.

शो में श्याम ने पूरे 12.50 लाख रुपए की रकम जीती. उन्होंने इस जीत का श्रेय अपनी पत्नी को ये कहकर दिया कि यहां तक पहुंचने में उनकी पत्नी ने उनकी बहुत मदद की. श्याम ने बताया, पिछले 7-8 सालों से वो केबीसी में आने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वो सेलेक्ट नहीं हो पाते थे. पत्नी के कहने पर उन्होंने दोबारा अप्लाई किया और इस बार उन्हें सफलता मिली. बेहद ही सामान्‍य परिवार से आने वाले श्‍याम की पत्नी प्ले स्कूल चलाती हैं.

Video: 35 साल बाद पुराने घर को देख फूट-फूटकर रोईं स्मृति वजह, जानें वजह

12 सवालों का जवाब देकर 12.50 लाख रुपये अपने नाम करने वाले श्याम 25 लाख के लिए 13वें सवाल का जवाब नहीं दे पाए. जिसके बाद वो गेम से क्विट कर गए. 12वें सवाल तक श्याम राज ने चारों लाइफ लाइन का इस्तेमाल कर लिया था.

बिग बॉस 12: ऐसी जोड़ियां जो 'बिग बॉस' को बना सकती हैं और भी अतरंगी

दुकान पर बैठे रहने की वजह से श्याम राज का वजन बहुत बढ़ गया है. इसको लेकर पत्नी ने अमिताभ से श्याम की शिकायत करते हुए कहा वो अपनी फिटनेस पर बिल्कुल ध्यान नहीं देते. वो न जिम जाते हैं और न ही कसरत करते हैं. जिसके बाद अमिताभ ने श्याम को हेल्थ टिप्स देते हुए कहा कि वो वजन को कम करने के लिए हर रोज सुबह चलने की आदत डालें.

Published at : 15 Sep 2018 10:18 AM (IST) Tags: Kaun Banega Crorepati 10 Amitabh Bachchan
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Entertainment News in Hindi

यह भी पढ़ें

TV TRP Report: 'वसुधा' बना नंबर 1 शो, 'अनुपमा' और 'क्योंकि...' की रेटिंग गिरी, देखें टॉप 5 लिस्ट

TV TRP Report: 'वसुधा' बना नंबर 1 शो, 'अनुपमा' और 'क्योंकि...' की रेटिंग गिरी, देखें टॉप 5 लिस्ट

'मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता...', प्रिंस नरूला को लेकर एल्विश यादव के बयान ने मचाई हलचल

'मैं उनके साथ काम नहीं करना चाहता...', प्रिंस नरूला को लेकर एल्विश यादव के बयान ने मचाई हलचल

Entertainment News Live: 'ये शर्मनाक ही नहीं बल्कि...', शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर भड़के अशोक पंडित, 'पेद्दी' दूसरे दिन भी कर रही बंपर कमाई

Entertainment News Live: 'ये शर्मनाक ही नहीं बल्कि...', शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर भड़के अशोक पंडित, 'पेद्दी' दूसरे दिन भी कर रही बंपर कमाई

गौरव खन्ना के पास है MBA की डिग्री, तो विदेश से पढ़े हैं करण कुंद्रा, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट टीवी स्टार्स

गौरव खन्ना के पास है MBA की डिग्री, तो विदेश से पढ़े हैं करण कुंद्रा, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं आपके फेवरेट टीवी स्टार्स

शिल्पा शिंदे ने उड़ाया मजाक तो फिर भड़कीं हिना खान, पोस्ट में पीएम मोदी से की अपील- 'अपराधियों को रिहा...'

शिल्पा शिंदे ने उड़ाया मजाक तो फिर भड़कीं हिना खान, पोस्ट में पीएम मोदी से की अपील- 'अपराधियों को रिहा...'

टॉप स्टोरीज

राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज

राज्यसभा चुनाव: MP में BJP उतारेगी तीसरा उम्मीदवार? विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें तेज

24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'

24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'

2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म

2000 करोड़ी एक्ट्रेस संग सनी देओल ने किया काम, 2 करोड़ भी नहीं कमाए, महा डिजास्टर निकली फिल्म

6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव

6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव