एक्सप्लोरर

पति Shoaib Ibrahim पर दीपिका कक्कड़ ने लुटाया प्यार, बर्थडे विश करते हुए लिखा- मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं...

Shoaib Ibrahim Happy Birthday: शोएब इब्राहिम अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. उनकी पत्नी दीपिका कक्कड़ ने शोएब को बेहद खास तरीके से उन्हें विश किया है.

Shoaib Ibrahim Happy Birthday: ससुराल सिमर का फेम कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी की दुनिया के पॉपुलर कपल हैं. उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है. 20 जून को शोएब इब्राहिम अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. दीपिका ने शोएब को बड़े खास अंदाज में बर्थडे विश किया है. उन्होंने शोएब के लिए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है. साथ ही एक बेहद खूबसूरत फोटो भी शेयर की.

दीपिका ने लुटाया प्यार

दीपिका ने लिखा- 'जिंदगी में हमेशा हंसने के पीछे का कारण. मेरा सुकून. मेरे बेस्ट फ्रेंड बनने से लेकर, मेरे लाइफ पार्टनर बनने तक और अब मेरे हमारे बच्चे के पिता...इस सफर में खुशी, तकलीफ...गम सब देख लिए हम दोनों ने...पर वो एक चीज जो आपने हमेशा कायम रखी वो था आपका प्यार. आपका मेरे लिए सपोर्ट और केयर...'

'आज के दिन हर बार यही लगता है मुझे कि मेरे पास आपको देने के लिए कुछ नहीं है क्योंकि आपने जो मुझे दिया है वो बेशकीमती है. एक जिंदगी जिसमें खुशियां है, प्यार है और सुकून है. आप हमेशा खुश रहो यही दुआ है और यही कोशिश रहेगी. मैं हमेशा कहती हूं जो सबको खुश रखता है...जो सबको प्यार देता है...उसे हर खुश मिलनी चाहिए. आई लव यू...कितना ये शब्दों में नहीं कह सकती. हैप्पी बर्थडे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dipika (@ms.dipika)

फोटो में दीपिका और शोएब कैंडिड पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. फोटो में दोनों काफी खुश दिख रहे हैं. फैंस को उनकी बॉन्डिंग बेहद अच्छी लग रही है. शोएब ने जहां व्हाइट कुर्ता सेट पहना है. वहीं दीपिका को ब्लू कलर के सूट में देखा गया. 

शोएब और दीपिका की बात करें तो उनकी मुलाकात ससुराल सिमर का के सेट पर हुई थी. इसके बाद दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़े और फिर उन्होंने शादी कर ली. 21 जून 2023 में दीपिका ने बेटे रुहान को जन्म दिया था. दीपिका और शोएब के लिए जून का महीना बेहद खास है.

ये भी पढ़ें- 'मैं इंडस्ट्री के लिए अछूत हूं...' करियर पर लगा ब्रेक तो छलका स्वरा भास्कर का दर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget