एक्सप्लोरर

दीपिका और शोएब के बेटे की तबियत में सुधार, एक्ट्रेस बोलीं- 'अब हम उसका चेहरा साफ देख सकते हैं...', एक्टर ने बताया 'बेस्ट ईदी'

Dipika-Shoaib Son's Health: दीपिका और शोएब पहली बार पेरेंट्स बने हैं और उन्होंने अपने बेटे के साथ ईद-उल-अदहा मनाया है. अपने नए व्लॉग में एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके बेटे की तबियत में सुधार हो रहा है.

Dipika-Shoaib Son's Health Update: पावर कपल शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ पेरेंट्स बन गए हैं. 20 जून को ही एक्ट्रेस ने एक बेटे को जन्म दिया था, हालांकि प्री-मच्योर डिलीवरी के चलते उनका बेटा NICU में है. ऐसे में शोएब, दीपिका और उनका पूरा परिवार बच्चे को घर ले जाने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच दीपिका और शोएब ने हॉस्पिटल में ही बकरीद का त्योहार मनाया और इस मौके पर अपने फैंस के साथ एक नया व्लॉग शेयर किया.

दीपिका और शोएब पहली बार माता-पिता बने हैं और उन्होंने अपने बेटे के साथ पहला त्योहार ईद-उल-अदहा मनाया है. अपने यूट्यूब चैनल पर नया व्लॉग शेयर करते हुए शोएब ने जानकारी दी कि वे अपने शूट्स को मैनेज करते हुए अपनी वाइफ दीपिका के साथ हॉस्पिटल में रह रहे हैं. इस दौरान दीपिका ने बताया कि उनका छोटू (बेटा) तेजी से ठीक हो रहा है. उसकी डाइट बढ़ गई है और उन्हें शोएब और छोटू की बॉन्डिंग देखकर बहुत खुशी होती है.

कपल ने हॉस्पिटल में मनाई ईद
अपने व्लॉग में दीपिका कहती हैं, 'छोटू को देखकर और उसे शोएब के साथ घुलते-मिलते देखकर मुझे बहुत खुशी होती है... धीरे-धीरे उसकी सेहत में सुधार हो रहा है, अब हम उसका चेहरा साफ देख सकते हैं...' बता दें कि कपल ने हॉस्पिटल में ही ईद मनाई और इस दौरान उनका पूरा परिवार उनसे मिलने अस्पताल पहुंचा. दीपिका और शोएब ने ईद के मौके पर एनआईसीयू जाकर अपने बेटे से मुलाकात की. 

बेटे को बताया सबसे बड़ी ईदी
वहीं ईद पर अपनी बहू से मिलने पहुंची दीपिका की सास ने अपने बेटे शोएब से दीपिका को ईदी देने के लिए कहा. इसपर शोएब ने कहा, 'दीपिका ने इस साल मुझे हमारे छोटू के रूप में सबसे बड़ी ईदी दी, अब मैं उसे क्या दूंगा...' हालांकि शोएब ने अपनी पत्नी को ईदी के तौर पर नोज पिन्स दिए. व्लॉग में दीपिका ने बताया कि ये वही नोज पिन्स हैं जो वे खरीदने की कोशिश कर रही थीं और उनको लेबर पेन शुरू हो गया था. इसे लेकर शोएब ने कहा कि उन्हें नोज पिन्स को फ्रेम करना चाहिए क्योंकि ये उनकी जिंदगी में काफी मायने रखते हैं.

ये भी पढ़ें: Satyaprem Ki Katha: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही कार्तिक-कियारा की फिल्म, वीकेंड पर मिला 68% का जंप, तीसरे दिन हुई सबसे ज्यादा कमाई

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)
जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
Saturday Box Office: 6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
6 बजे तक 'स्पाइडर मैन' 135 करोड़ के पार, जानें-'जना नायकन' से 'द ओडिसी' तक का हाल
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
खेत पड़ा है खाली, शुरू कर सकते हैं ये बिजनेस
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
आवारा पशुओं से होने वाले सड़क हादसों पर SC की सख्त टिप्पणी, क्या कहा?
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो...
गंभीर के खास प्लेयर पर दिग्गज का तीखा प्रहार, कहा- उससे बढ़िया तो
Embed widget