एक्सप्लोरर

विवादों में फंसे कपिल शर्मा के सपोर्ट में उतरी शिल्पा शिंदे, कहा- गलती किससे नहीं होती...

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर कपिल को लेकर अपना पक्ष रखा है. शिल्पा ने कहा है कि कपिल के पिछले काम की इज्जत करते हुए माफी दे देनी चाहिए.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों विवादों में है. कपिल बीते शुक्रवार को उस वक्त विवादों में आ गए जब उनके ट्विटर अकाउंट से अभद्र भाषा में बहुत सारे ट्वीट किए गए. इनमें से कुछ ट्वीट में तो एक पत्रकार को गालियां भी दी गईं. बाद में इसे लेकर कपिल ने माफी मांग ली. अब 'भाबी जी' नाम से मशहूर हुई अभिनेत्री शिल्पा शिंदे उनके बचाव में उतरी हैं. शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर कपिल को लेकर अपना पक्ष रखा है. शिल्पा ने कहा है कि कपिल के पिछले काम की इज्जत करते हुए माफी दे देनी चाहिए.

शिल्पा ने अपने इंस्टाग्राम पर कपिल के समर्थन में लिखा है, ''किसी को गाली देना वाकई गलत है लेकिन वो जरूर ही किसी बुरी स्थिति में होंगे. हर कलाकार जानता है कि विक्की लालवानी कितना टॉर्चर करके सवाल करते हैं. सभी कलाकारों से अनुरोध है कि वो जरूर अपना अनुभव शेयर करें. जागों कलाकारों जागो.''

शिल्पा ने आगे लिखा, ''कुछ तो समस्या जरूर है वरना इतना टैलेंटेड कलाकार ये सब नहीं बोल सकता. हम सब इंसान हैं, गलती किससे नहीं होती, गाली कौन नहीं देता, चढ़ते सूरज को सब सलाम करते हैं. पिछले को देखते हुए उन्हें माफ करो और मीडिया से अनुरोध है कि वो उन्हें थोडा समय दें.''

शिल्पा शिंदे जल्द ही सुनील ग्रोवर के साथ कॉमेडी शो में दिखाई देने वाली हैं.

विवादों में फंसे कपिल शर्मा के सपोर्ट में उतरी शिल्पा शिंदे, कहा- गलती किससे नहीं होती...

आपको बता दें कि शनिवार को कपिल ने इस मामले में अपनी एक्स मैनेजर और गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस, निती सिमोस और SpotboyE के एडिटर विक्की लालवानी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. कपिल शर्मा ने इन तीनों पर जबरन वसूली करने का आरोप लगाया. कपिल ने आरोप लगाया कि उन्हें मानसिक तौर पर परेशान किया जा रहा है और 25 लाख रुपए की मांग भी की जा रही है. उन्होंने शिकायत में लिखा है कि ये पैसे ना दिए जाने के  बाद ही अलग-अलग तरह की अफवाहें फैलाई जा रही हैं.

विक्की ने दी सफाई

इसके बाद विक्की लालवानी ने भी पुलिस में कपिल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. विक्की लालवानी एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कपिल शर्मा के तमाम इल्जामों पर अपनी सफ़ाई विस्तार से दी और उनकी गाली-गलौच वाली भाषा की भर्त्सना की. 25 लाख रुपये की मांग के आरोपों को भी विक्की ने सिरे से खारिज़ कर दिया और कहा कि उनकी कंपनी भी कपिल पर लीगल कार्रवाई के बारे में विचार कर रही है. विक्की का कहना है कि अगर अभी कपिल अपनी हरकतों के लिए उनसे माफ़ी मांग लें तो मामला सुलझ सकता है.

एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोंस ने कहा- कपिल अपना इलाज कराएं

कपिल के लगाए आरोपों के बारे में प्रीति और नीति ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, "वो कभी भी कपिल का निजी काम नहीं देखती थीं. ऐसे में कपिल की निजी बातें जानने और लोगों को लीक करने का सवाल ही नहीं उठता है." दोनों ने कहा कि उन्हें अपने काम से ही काम होता था. दोनों ने उल्टे यह भी पूछा कि ऐसी कौन सी बातें लीक करने का इल्ज़ाम उनपर लगाया जा रहा है, जो पहले से सार्वजनिक नहीं हैं? प्रीति और नीति ने कहा, "कपिल को मानसिक तौर पर अपना इलाज कराना चाहिए, वो काफी डिप्रेशन में हैं और हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं."

क्या है मामला

दरअसल उस समय फैंस को हैरानी हुई जब बीते शुक्रवार कपिल के ट्विटर अकाउंट से अचानक गालियां दी जाने लगीं. सबसे पहले कपिल के अकाउंट से सलमान खान को लेकर ट्वीट किया गया. सलमान का पक्ष लेते हुए कपिल के अकाउंट से ट्वीट किया गया, “मैंने बहुत सारे ऐसे महाराजा टाइप लोग देखे हैं जो बड़े फ़ख़्र से बताते हैं की हमने. शेर का शिकार किया… मैं मिला हूं उनसे. सलमान बहुत लोगों की मदद करता है.. अच्छा आदमी है.. मुझे नहीं पता उन्होंने ये किया है या नहीं. लेकिन उनके अच्छे पक्ष को देखा जाना चाहिए. घटिया सिस्टम. मुझे अच्छा काम करने दो.” आपको बता दें कि कपिल ने इसके अलावा भी कई ट्वीट किए जिसमें उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया जिस वजह से हम आपको उन ट्वीट्स के स्क्रीनशॉट्स नहीं दिखा सकते.”

विवादों में फंसे कपिल शर्मा के सपोर्ट में उतरी शिल्पा शिंदे, कहा- गलती किससे नहीं होती...

इसके अलावा भी कई और ट्वीट किए गए जिसमें अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया. बाद में इस बारे में कपिल ने जानकारी देते हुए लिखा, "मेरा अकाउंट हैक हो गया था, कृपया पिछले अपमानजनक ट्वीट्स को अनदेखा कर दें. आप को हुई दिक्कत के लिए मैं माफी मांगता हूं." लेकिन कुछ ही देर में उनके अकाउंट से माफीनामे को भी हटा लिया गया. 

इसके एक दिन बाद कपिल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने जो कुछ भी लिखा वो उनके दिल की बात थी. बाद में उनकी टीम ने उनके अकाउंट से वो ट्वीट् हटा दिए. कपिल ने आज ट्विटर पर लिखा, ''मैं जो भी लिखा था अपने दिल से लिखा था. मेरे टीम ने उसे डिलीट कर दिया लेकिन मैं बिकाऊं रिपोर्टर से डरने वाला नहीं हूं. वो कुछ पैसों के लिए किसी के बारे में कुछ भी लिख सकता है, बेशरम.''

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
1 दिन में 18 गोलियां, 6 महीनों तक उड़ी नींद... एंग्जायटी को लेकर प्रिंस नरूला ने बयां किया दर्द, कहा- 'मैं सोने से डरता था'
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
'रिलेशनशिप मुझे अलाउड नहीं है...', रिश्तों और प्यार को लेकर समर्थ जुरेल का छलका दर्द
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
रियलिटी शोज और कॉन्सेप्ट पर सुधांशु पांडे का फूटा गुस्सा, कहा- 'जो गंध बना रहे हैं, बंद कर दें'
TV Serial Spoilers: प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें
प्रेरणा-अंश के रिश्ते में बढ़ीं दूरियां, इंदुवती की नई चाल से बढ़ेंगी गंगा माई की मुश्किलें

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget