एक्सप्लोरर

पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के एक महीने बाद शूटिंग पर वापस लौंटी शिल्पा शेट्टी, सामने आई है ये पहली वीडियो

Shilpa Shetty returns to Super Dancer 4 sets: एबीपी न्यूज़ को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली है कि शिल्पा शेट्टी ने आज से एक बार फिर 'सुपर डांसर' की शूटिंग शुरू कर दी है.

Shilpa Shetty returns to Super Dancer 4 sets: पॉर्नोग्राफी की वजह से जेल में बंद पति राज कुंद्रा के चलते शिल्पा शेट्टी पिछले कुछ दिनों से 'सुपर डांसर' में नज़र नहीं आ रही थीं. अब शिल्पा ने फिर से इस शो को ज्वाइन कर लिया है. 

आपको बता दें कि इस शो में शिल्पा जज के तौर पर दिखाई देती हैं. कल ही शिल्पा शेट्टी ने शो में वापसी की. आज शिल्पा की वीडियो सामने आई है जिसमें वो वैनिटी वैन से निकलकर सेट पर जाती दिखाई दे रही हैं.

इस वीडियो में शिल्पा शेट्टी साड़ी में हैं. पहले ये एक्ट्रेस तैयार होने के बाद पैपराजी को पोज देती थीं लेकिन कल ऐसा नहीं हुआ. वो चुपचाप वैन से बाहर निकलर सेट पर गईं. बीच में एक बार उन्होंने पैपराजी को हाय बोला.

कल ही एबीपी एबीपी न्यूज़ ने जानकारी देते हुए बताया था कि शिल्पा शेट्टी की शो में वापसी की खबरें सही हैं. उन्होंने कल ही मुम्बई के फिल्मसिटी में बने शो के सेट पर प्रतियोगियों के बीच शूटिंग की.

एबीपी न्यूज़ को इस बात की भी जानकारी हाथ लगी है कि तकरीबन एक महीने बाद शिल्पा शेट्टी शूटिंग के लिए सेट पर पहुंचीं तो शो के दोनों जजों - अनुराग बासु और गीता कपूर समेत वहां मौजूद सभी प्रतियोगियों ने बेहद गर्मजोशी से शिल्पा शेट्टी का स्वागत किया. शिल्पा शेट्टी की वापसी से ना सिर्फ सेट के माहौल को भावुक बना दिया, बल्कि वहां मौजूद लोगों में अपने प्रति प्यार को देखकर खुद शिल्पा शेट्टी भी जज्बाती हो गईं थीं.

उल्लेखनीय है कि 19 जुलाई को राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के अगले दिन शिल्पा शेट्टी को 'सुपर डांसर' के लिए शूट करना था, मगर इस घटनाक्रम से सही मानसिक स्थिति में नहीं होने की वजह से शिल्पा शेट्टी ने अगले दिन शूटिंग नहीं करने का फैसला किया था. इस दौरान शिल्पा शेट्टी के शूटिंग पर नहीं जाने के सिलसिले के बीच मुम्बई पुलिस ने खुद शिल्पा शेट्टी से भी उनके जुहू स्थित घर पर पूछताछ की थी. 

गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी इसी  वीएकंड से ही फिर से सोनी टीवी पर बतौर जज नजर आएंगी. एबीपी न्यूज़ को जानकारी मिली है कि शिल्पा शेट्टी के वापसी वाले एपिसोड्स में हाल ही में खत्म हुए 'इंडियन आइडल 12' के टॉप 6 फाइनलिस्ट्स - पवनदीप राजन (विजेता), अरुणीता कांजीलाल, सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तायरो और शंमुखाप्रिया भी विशेष मेहमान के तौर पर नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें

Baby Bump: शादी के 6 साल बाद 40 की उम्र में मां बनने वाली है ये मशूहर अभिनेत्री, मोनोकिनी पहने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

खूबसूरती में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं कपिल शर्मा शो के चंदन प्रभाकर की पत्नी, यकीन न हो तो खुद देखिए फोटो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'अपने आपको क्या समझता है बुढ़ऊ?' ट्रोलिंग से परेशान हुए अमिताभ बच्चन
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget