एक्सप्लोरर

शक्तिमान के KK Goswami के पास नहीं है कोई काम, परेशान होकर एकता कपूर के पास पहुंचे एक्टर

K K Goswami: शक्तिमान फेम के के गोस्वामी ने कई बेहतरीन रोल कर लोगों को डराया और गुदगुदया है, लेकिन फिलहाल उनके पास कोई काम नहीं है. जो काम वो कर रहे हैं वो जिंदगी का गुजारा करने भर का है.

K K Goswami: अगर आपको 90 के दशक के शोज याद हों तो आपको के के गोस्वामी भी याद होंगे. उस दौर में गोस्वामी ने कई बेहतरीन शोज किए. हाल ही में के के गोस्वामी की कार में अचानक आग लग गई. जिसके बाद वो चर्चाओं में बने हुए हैं. अब के के गोस्वामी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि कई बेहतरीन शो करने के बाद भी अब उन्हें काम नहीं मिल रहा है. उनका कहना है कि वो इस वजह से खासा परेशान हैं और छोटे मोटे रोल कर अपना गुजारा चला रहे हैं.

के के गोस्वामी के पास नहीं है काम
शक्तिमान और गुटर गू जैसे पॉपुलर सीरियल्स में काम कर अपनी पहचान बनाने वाले के के गोस्वामी ने आखिरी बार 2013 में गुटर गू में बड़ा रोल प्ले किया था. जिसके बाद उन्होंने 2017 में आए सीरियल 'त्रिदेवियां' में एक छोटा सा रोल प्ले किया था. इसके बाद से ही वो हिंदी टेलीविजन से दूर हैं.

हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे ये बात परेशान करती है कि इतने आइकॉनिक शोज करने के बावजूद आज मेरे पास काम नहीं है. कभी सोचा नहीं था कि मेरे पास शो ही नहीं होंगे. मैं एक अच्छे शो का इंतजार कर रहा हूं' जब उनसे सवाल किया गया कि क्या इससे वो दुखी हैं. इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'क्या बुरा फील होगा, हमने जहां से शुरू किया है, हम बहुत आगे निकल आए हैं. मैं अभी भी काम कर रहा हूं. लेकिन जो काम मैं अभी कर रहा हूं वो सिर्फ जीने के लिए कर रहा हैं.'

एकता कपूर से लगाई गुहार
के के गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने इस के लिए एकता कपूर से भी गुहार लगाई है. उन्होंने कहा, 'मैं अभी एकता जी से मिला, मैंने उनसे कहा कि मेरे पास कोई शो नहीं है. मैंने उससे पूछा कि क्या वो मुझे जानती हैं तब उन्होंने कहा कि हां वो जानती हैं. इसके बाद उन्होंने अपने मैनेजर से मेरा नंबर लेने के लिए कहा था.'

इंडस्ट्री के आभारी हैं के के गोस्वामी
के के गोस्वामी ने आगे बताया कि वो इंडस्ट्री के बहुत आभारी हैं. उन्होंने कहा, 'जब मैं यहां आया था तो मैं वन डे, वन शॉट सीन करता था. शुरू में जब मैं मुकेश खन्ना (शक्तिमान में) के साथ काम करता था तो मैं उनके और निर्देशक के पास जाता था और कहता था, मैं बिहार से एक-दो सीन करने नहीं आया हूं. मैं भी मुकेश की तरह स्टार बनना चाहता हूं. मैं छोटा शक्तिमान बन सकता हूं. और अंततः लोगों ने मुझे सुना.'

यह भी पढ़ें: Soundarya Death Anniversary: एक्टिंग के लिए इस एक्ट्रेस ने छोड़ दिया था MBBS, बचपन में ही कर दी गई थी अकाल मृत्यु की भविष्यवाणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
VIDEO: शादी के सवाल पर भड़कीं जैस्मिन भसीन, पूछा- 'कैटरिंग का बिल भरोगे?'
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?
कौन हैं 'इंडियन आइडल' 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक?

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget