एक्सप्लोरर

टीवी की पहली 'नागिन' थी ये एक्ट्रेस, शो बंद होने पर हो गई थी पाई-पाई की मोहताज, जानें अब कहां है

First Naagin of TV: सायंतनी टीवी के जाने-माने चेहरे में से एक हैं. नागिन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. लेकिन उनका यही शो उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया था.

First Naagin of TV : टीवी की दुनिया में कई ऐसी एक्ट्रेस आईं जो अपने पहले शो से हिट हो गईं. लेकिन कई ऐसी भी हसीनाएं है जो हिट होने के बाद कहां गायब हो गईं किसी को खबर नहीं हुई. कहा जाता है कि स्टार बनने के बाद किसी चीज की कमी नहीं रहती. लेकिन कभी-कभी वक्त ऐसा आता है जिसके बाद स्टार भी कब आम हो जाए पता नहीं चलता. आज हम आपको एक ऐसी ही टीवी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहले शो से हिट तो हुईं लेकिन इसके बाद उनकी जिंदगी में ऐसी परेशानी आई कि उन्हें सब कुछ बेचना पड़ गया. 

जब एक शो के बाद पाई-पाई की मोहताज हो गई थीं एक्ट्रेस
ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि टीवी की पहली नागिन बन घर-घर में छाई सायंतनी घोष हैं. सायंतनी टीवी के जाने-माने चेहरे में से एक हैं. उन्होंने टीवी की पहली नागिन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है. इस रोल ने सायंतनी को घर-घर में मशहूर कर दिया था. लेकिन उनका यही शो उनके लिए सबसे बड़ी मुसीबत बन गया. कैसे चलिए बताते हैं? 

सायंतनी ने एक बार इंटरव्यू में खुलासा किया था कि नागिन के रोल करने के बाद उन्हें कोई और तरह का रोल ऑफर ही नहीं हो रहा था. एक तरफ जहां नागिन के तौर पर उन्हें काफी पसंद किया जा रहा था वहीं उन्हें दूसरे शो के लिए ऑफर ही नहीं मिल रहे थे. ये उनके लिए बहुत बड़ी कश्मकश थी. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sayantani (@sayantanighosh0609)

नागिन करने के बाद नहीं मिल रहे अलग रोल
एक्ट्रेस ने बताया था कि नागिन में सक्सेस हासिल करने के बाद भी उन्हें काम के लिए भटकना पड़ रहा था. सायंतनी ने अपने इस फेज पर बात करते हुए कहा था कि- मेरे संघर्ष की कहानी मेरा पहला मौका हासिल करने और नागिन के साथ एक सफल फैनबेस बनाने के बारे में नहीं है. उस रोल के बाद मुझे अगल तरह के रोल ही नहीं मिल रहे थे. 

सांयतनी ने को इस शो बाद भारी वित्तीय संकट से गुजरना पड़ा था, जिसकी वजह से उन्हें पाई-पाई का मोहताज होना पड़ा था. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें 1.5 साल तक कोई काम नहीं मिला था. 24 साल की उम्र उन्होंने नागिन किया था. 2 साल में उनके पास सबकुछ हो गया था घर, गाड़ी सब कुछ. लेकिन शो बंद होने के बाद एक्ट्रेस का सबकुछ खत्म हो गया.

शो बंद होने के बाद एक्ट्रेस को बेचना पड़ा था घर-गाड़ी
सायंतनी ने बताया था कि शो बंद होने के बाद उनके ऊपर पैसों की ऐसी परेशानी आई की उन्हें अपना घर, गाड़ी सब बेचना पड़ा था. एक्ट्रेस ने कहा कि वो दौर बहुत बुरा था क्योंकि तब की इंडस्ट्री अब से अलग थी. पहले मेकर्स सोचते थे कि आपने एक शो किया है तो वो आपको किसी दूसरे कैरेक्टर में कल्पना नहीं कर सकते थे. हालांकि, अब फिर से सायंतनी ने टीवी पर वापसी कर ली है और वो कई सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं. 

यह भी पढ़ें: The Great Indian Kapil Show: क्रिकेट के ये धुरंधर मचाएंगे 'द ग्रेट कपिल शर्मा शो' में धमाल, जानें- कब और कहां देख सकेंगे एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget