एक्सप्लोरर

Bigg Boss 17: सलमान खान के रियलिटी शो का इंतजार हो सकता और लंबा, इस वजह से पोस्टपॉन्ड होगा 'बिग बॉस 17'

Bigg Boss 17: सलमान खान द्वारा होस्ट किये जाने वाले शो बिग बॉस 17 का बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं लेकिन खबरें आ रही हैं कि इस शो के ऑनएयर होने में अब देरी हो सकती है.

Bigg Boss 17: बिग बॉस ओटीटी 2  का ग्रैंड फिनाले हो चुका है और मेकर्स अब इस शो के टीवी वर्जन बिग बॉस 17 की तैयारी कर रहे हैं. इसी के साथ बिग बॉस के मेकर्स हर नए सीजन में रियलिटी शो में एक नया ट्विस्ट लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं. चाहे वह नेशनल टेलीविजन पर टेलीकास्ट होने वाला वर्जन हो या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर. ऐसे में बिग बॉस सीजन 17 में भी कुछ नया ट्विस्ट देने को मिलेगा. फिलहाल फैंस इस शो की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, ऐसा लग रहा है फैंस को अभी इस शो के लिए और इंतजार करना होगा. दरअसल मेकर्स ने कथित तौर पर शो की रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

क्यों बिग बॉस 17 को किया जा रहा है पोस्टपोंड?
टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस हमेशा अक्टूबर के पहले हफ्ते में शुरू होता है लेकिन इस साल इसमें देरी हो सकती है. बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल बिग बॉस 17 के लेट शुरू होने की वजह आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 है. रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स शो को मिलने वाली टीआरपी रेटिंग से समझौता करने को तैयार नहीं हैं और दोपहर 2 बजे से शुरू होने वाले और देर रात तक चलने वाले क्रिकेट मैचों के साथ कोई कंप्टीशन नहीं करना चाहते हैं.

एंटरटेनमेंट पोर्टल के सूत्र के मुताबिक इस वजह से  मेकर्स ने शो की रिलीज को टालने का फैसला किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, “हालांकि बिग बॉस 17 की ऑफिशियल तारीख अभी सामने नहीं आई है,लेकिन सूत्र से जानकारी मिली है कि मेकर्स ने इसे पोस्टपोन्ड करने का फैसला किया है. वर्ल्ड कप में भारत का मैच कोई मिस नहीं करेगा. टूर्नामेंट के दर्शकों की संख्या से टकराव का कोई मतलब नहीं बनता है.''

बिग बॉस के अपकमिंग सीजन की क्या होगी थीम?
वहीं बिग बॉस के अपकमिंग सीजन की बात करें तो शो की थीम 'कपल्स वर्सेस सिंगल्स' होने वाली है. 17वें सीजन में मेकर्स 5 सिंगल्स और 4 कपल्स को एक साथ लाएंगे. बताया जा रहा है कि मेकर्स ने सिंगल्स टीम के लिए ईशा सिंह, अभिषेक मल्हान, अरिजीत तनेजा और साक्षी चोपड़ा और कपल्स टीम के लिए अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, पंड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लन-एलिस कौशिक और गुम है किसी के प्यार में के नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा से कॉन्टेक्ट किया है. हालांकि अभी तक कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें:-Bigg Boss 17: खतरों के खिलाड़ी 13 से ये टीवी सेलेब्स बिग बॉस के घर में आ सकते हैं नजर! मेकर्स ने किया अप्रोच

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स
मुनव्वर फारूकी से फलक नाज तक, स्टूडेंट्स के सपोर्ट में सड़कों पर उतरे ये टीवी सेलेब्स
'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ, 44 साल पहले हुई थी शादी
'तुम सबसे बदसूरत औरत हो...' ये कहकर पति दर्शन जरीवाला ने छोड़ा अपरा मेहता का साथ
'तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,' स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन
'तीन दिन से सो नहीं पाया, रो रहा हूं,' स्टूडेंट प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुई लाठीचार्ज से सदमे में हैं शेखर सुमन
नागिन 7' और 'बैटलग्राउंड' करते हुए 36 घंटे की शिफ्ट की, प्रियंका चाहर चौधरी का खुलासा, बोलीं- 'सिर्फ 40 मिनट की लेती थी नींद'
नागिन 7' और 'बैटलग्राउंड' करते हुए 36 घंटे की शिफ्ट की, प्रियंका चाहर चौधरी का खुलासा

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
CAA से किसान आंदोलन तक... 12 साल की मोदी सरकार में पहला इस्तीफा, भारी बवाल के बाद धर्मेंद्र प्रधान को छोड़ना पड़ा पद
Embed widget