एक्सप्लोरर

Sacred Games 2 का नया टीजर लॉन्च, सुरवीन चावला के किरदार 'जोजो' का हुआ है खुलासा

सुरवीन चावला के किरदार 'जोजो' को सेक्रेड गेम्स सीज़न 1 के शुरुआती सीन्स में देखा गया था. जोजो को गायतोंडे की तरफ से गोली मार दी गई थी.

नेटफ्लिक्स की चर्चित वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स-2' 15 अगस्त को प्रीमियर के लिए तैयार है. नेटफ्लिक्स अपनी पहली भारतीय ओरिजिनल सीरीज के दूसरे सीजन को लेकर ऑनलाइन चर्चा बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. कुछ दिन पहले, नेटफ्लिक्स ने गणेश गायतोंडे (नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी) का एक टीज़र शेयर किया था और आज ऑनलाइन फोटो और वीडियो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक और टीज़र शेयर किया गया है. इस टीजर की खास बात यह है कि सीरीज में 'जोजो' (सुरवीन चावला) के किरदार को बताने की कोशिश की गई है. टीजर में गायतोंडे और जोजो के साथ फोन पर बात-चीत शामिल है.

नेटफ्लिक्स ने वीडियो शेयर किया और उसके कैप्शन में लिखा, "लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप को लेकर गणेश गायतोंडे के कुछ टिप्स."

View this post on Instagram
 

Calling Ganesh Gaitonde for some long distance relationship tips.

A post shared by Netflix India (@netflix_in) on

नए टीज़र में गणेश गायतोंडे ने खुलासा किया कि जब भी उसे बॉम्बे की या आती थी तो वह दो लोगों को फोन लगाता था. उन दो लोगों में से एक जोजो थी. वह जोजो को फोन करता है, जोजो उससे पूछती है कि उसे उसका नंबर कैसे मिला? गायतोंडे व्यंग्य के साथ जवाब देता है कि उसे यह नंबर प्रधानमंत्री से मिला क्योंकि संसद उसके बाप की है. हालांकि, जोजो को गायतोंडे की इस बात का कोई फर्क नहीं पड़ता कि संसद उसके बाप की हो सकती है, वह इस बारे में कोई ध्यान नहीं देती है. इस टीजर में गायतोंडे और जोजो के खट्टे-मीठे रिश्ते के बारे में दिखाया गया है.

सुरवीन चावला के किरदार 'जोजो' को सेक्रेड गेम्स सीज़न 1 के शुरुआती सीन्स में देखा गया था. जोजो को गायतोंडे की तरफ से गोली मार दी गई थी, इससे पहले वह उसका मजाक उड़ाती है और कहती है कि उसने उसे 20 साल तक कैसे बेवकूफ बनाया.

सेक्रेड गेम्स के दूसरे सीजन में गणेश गायतोंडे केन्या में शरण लेने और क्राइम का बादशाह बनने की कोशिश करेगा. कलाकारों ने मोम्बासा (केन्या), केपटाउन और जोहान्सबर्ग में बड़े पैमाने पर शूटिंग की है. दूसरे सीज़न में पुराने चेहरों के अलावा कल्कि कोचलिन और रणवीर शौरी के अलावा नए चेहरों की भी झलक होगी, ऐसी ख़बरें हैं कि 'मेड इन हेवन' स्टार शोभिता धुलिपाला और 'मिर्जापुर' और 'पंच बीट' अभिनेता हर्षिता गौर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
'गोपी बहू' से मिली पहचान, अब एक्टिंग से दूर क्या कर रही हैं देवोलीना भट्टाचार्जी?
TV Serial Spoilers: चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
चंद्रिका की शर्त से मुश्किल में फंसी वसुधा, तेज प्रताप की एंट्री से मचेगा हंगामा
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
अर्जुन बिजलानी की कार का हुआ एक्सीडेंट, शो के प्रमोशन से लौट रहे थे एक्टर
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछा- क्या ये सही है?
श्वेता तिवारी को मराठी लोगों से मिलीं ऑनलाइन गालियां, राज ठाकरे से पूछ डाला ये सवाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget