एक्सप्लोरर

जब ब्रेकअप से टूट गई थीं Ratan Raajputh, अब छलका दर्द, बोलीं- ‘उबरने में 9 साल लगे’

Ratan Raajputh On Breakup: हाल ही में, छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रतन राजपूत ने ब्रेकअप पर अपना दर्द बयां किया है. एक्ट्रेस का कहना है कि, ब्रेकअप से उबरने में उन्हें काफी लंबा समय लगा है.

Ratan Raajputh On Broken Relationship: एक समय था, जब रतन राजपूत (Ratan Raajputh) छोटे पर्दे की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक थीं. हालांकि, इन दिनों वह टीवी इंडस्ट्री से दूर हैं और दूसरी चीजों को एक्सप्लोर कर रही हैं. इस बीच वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ तो कभी इंडस्ट्री की सच्चाई बताती रहती हैं. हाल ही में, एक्ट्रेस ने तुनिषा शर्मा सुसाइड केस (Tunisha Sharma Suicide Case) के बारे में बात करते हुए अपने ब्रेकअप फेज का दर्द जाहिर किया है.

रतन राजपूत का ब्रेकअप

रतन राजपूत ने बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में बताया कि एक्ट्रेस एक रिलेशनशिप में रह चुकी हैं, जिनसे उनका कुछ समय बाद ही ब्रेकअप हो गया था. रिश्ता भले ही शॉर्ट पीरियड तक रहा, लेकिन ब्रेकअप से उबरने में उन्हें एक-दो साल नहीं बल्कि 9 साल लग गए. रतन राजपूत ने कहा कि सेलिब्रिटीज काम के चलते कई बार स्ट्रेसफुल सिचुएशन से गुजरते हैं, लेकिन दिल टूटने के दर्द से उबरना बहुत मुश्किल होता है. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ कुछ समय के लिए रिश्ते में थीं, लेकिन इससे उबरने में उन्हें लंबा समय लग गया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ratan Raajputh (@ratanraajputh)

डिप्रेशन पर बोलीं रतन राजपूत

रतन राजपूत का ये भी कहना है कि समय के साथ दुनिया नकली होती जा रही है. एक्ट्रेस ने कहा, “मुझे लगता है कि दुनिया दिन-ब-दिन नकली होती जा रही है. जब कोई सुसाइड करके अपनी जिंदगी को खत्म कर देता है तो लोग सोशल मीडिया पर RIP के मैसेज करते हैं और बताते हैं कि वे मृतक के कितने अच्छे दोस्त थे. मेरा कहना ये है कि जब वह शख्स जिंदा था, तब ये लोग कहां थे? जब वह जिंदा था, तब आप लोग उसके पास क्यों नहीं पहुंचे? जब कोई इंसान डिप्रेशन से जूझता है तो वे अकेले रहने लगते हैं, उस वक्त दूसरों को उनके पास जाना चाहिए. दोस्तों को उनके साथ दिल से दिल की बात करनी चाहिए, ना कि मरने के बाद उन्हें याद करना चाहिए.”

रतन राजपूत का करियर

रतन राजपूत इन दिनों छोटे पर्दे से दूर, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वह ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ और ‘संतोषी मां’ जैसी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant Marriage: आदिल खान के शादी से इनकार पर राखी सावंत का टूटा दिल! बोलीं- ‘मेरे साथ ही ऐसा क्यों होता है’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- 'फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं...'
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले, 'फांसी पर चढ़ा दो...2 ही छंद गाऊंगा'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
Embed widget