एक्सप्लोरर

Bigg Boss 16: रैपर MC Stan भी आ रहे हैं बिग बॉस के घर में, इन नामों पर भी लग चुकी है मुहर

Bigg Boss 16 New Promo: 'बिग बॉस 16' का नया प्रोमो सामने आया है और काफी दिलचस्‍प है. प्रोमो के जरिए नए कंटेस्‍टेंट की झलक दिखाई गई है. फैंस ने तुरंत पहचान लिया कि वह रैपर MC Stan हैं.

Rapper MC Stan In Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) बहुत जल्‍द अपना पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ लेकर टीवी पर हा‍जिर होने जा रहे हैं. एक अक्‍टूबर से ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) का प्रसारण शुरू हो जाएगा. वैसे तो दर्शक हर साल बेसब्री से इस शो का इंतजार करते रहते हैं, मगर उन्‍हें इस बार पहले से कहीं ज्‍यादा इसमें ट्विस्‍ट एंड टर्न देखने को मिलेगा. शो के कई नियम बदले जा चुके हैं. खुद सलमान भी बिग बॉस के घर के अंदर नजर आने वाले हैं. वहीं कंटेस्‍टेंट्स भी कमाल के होंगे.

‘बिग बॉस 16’ के एक-एक प्रोमो के साथ एक-एक कंटेस्‍टेंट का चेहरा भी रिवील किया जा रहा है. इस तरह अब तक तीन नामों पर मुहर लग चुकी है. इनमें यू-ट्यूबर अब्‍दुल रज्‍जाक, टीवी एक्‍टर गौतम विज सिंह और टीवी एक्‍ट्रेस सुम्बुल तौकीर शामिल हैं.

अब इस लिस्‍ट में नया नाम मशहूर रैपर एमसी स्‍टेन (MC Stan) का भी जुड़ गया है. ‘बिग बॉस 16’ का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसको लेकर उनके भी इस शो में शामिल होने की खबर सामने आ रही है. दरअसल, जो प्रोमो सामने आया है, उसमें कंटेस्‍टेंट का चेहरा साफ-साफ नजर नहीं आ रहा है. मगर अटकलें हैं कि वह एमसी स्‍टेन ही हैं.

प्रोमो है इतना दिलचस्‍प 

वीडियो में कंटेस्‍टेंट हाथों में ढेर सारी अंगूठी पहने हुआ है और गले में चेन भी. वह वीडियो में बिग बॉस से ब्रो-ब्रो करके बात करते नजर आता है. इसके बाद बिग बॉस कहते हैं कि ब्रो शायद तुम भूल गए हो मैं बिग बॉस हूं. इस पर कंटेस्‍टेंट कहता है, ‘’इस बार तो तुम भी खेल रहे हो ना भाई तो तुम तो ब्रो ही हुए ना. इस पर बिग बॉस कहते हैं- ओके ब्रो, लेकिन बॉस तो फिर भी मैं ही रहूंगा.’’  प्रोमो देखते ही फैंस ने पहचान लिया कि ये कोई और नहीं बल्कि रैपर एमसी स्‍टेन ही हैं. हालांकि एक अकाउंट से ये प्रोमो पोस्‍ट करने के बाद उसे हटा दिया गया. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Spotify India (@spotifyindia)

 

असली नाम है अतलफ शेख 

एमसी स्‍टेन (MC Stan) का असली नाम अतलफ शेख है. स्‍टेज पर वह एमसी स्‍टेन के नाम से जाने जाते हैं. वह एक हिप-हॉप रैपर हैं. उन्‍हें Wata सॉन्‍ग से पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी. इस साल की शुरुआत में वह उस वक्‍त विवादों में भी घिर गए थे, जब उनकी एक्‍स गर्लफ्रेंड ने उन पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया था. अब देखते हैं कि सच में एमसी स्‍टेन ‘बिग बॉस 16’ का हिस्‍सा बन पाते हैं या नहीं. वैसे कई और नामों की भी चर्चा है. इनमें मुनव्‍वर फारूकी, टीना दत्‍ता भी शामिल हैं. ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के कंटेस्‍टेंट्स की फाइनल लिस्‍ट आनी बाकि है.

यह भी पढ़ें:- 

Entertainment News Live: विक्रम ने ऐश्वर्या राय को बताया परफेक्ट और विकी कौशल के भाई को भाभी कटरीना ने किया बर्थडे विश

पलक तिवारी के खर्चों से इतना तंग आ गईं मां श्वेता तिवारी....वीडियो शेयर कर बताई कंगाल होने की वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
डिज्नी ने ठुकराया था रामानंद सागर की 'रामायण' का ऑफर, ललित मोदी ने बताई हैरान कर देने वाली वजह
रामानंद सागर की 'रामायण' को डिज्नी ने क्यों किया था रिजेक्ट? ललित मोदी ने बताई वजह
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल गांधी की याचिका की कमियां दूर, सुनवाई की आई संभावित तारीख, ओवैसी भी पहुंचे SC
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget