एक्सप्लोरर

रामायण के 'राम' अरुण गोविल के ट्वीट पर मचा हंगामा तो बोले- दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता

कोरोना वायरस फैलने के मद्देनज़र सरकार ने पिछले महीने ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया था, जिसके बाद से दूरदर्शन पर 'रामायण' का रिटेलिकास्ट हो रहा है.

नई दिल्ली: रामानंद सागर की 'रामायण' में राम का किरदार निभाकर हिंदुस्तान के घर घर तक अपनी पहुंच बनाने वाले मशहूर अभिनेता अरुण गोविल के अवॉर्ड वाले हालिया ट्वीट से हंगामा मच गया था. लेकिन अब उन्होंने अपने ट्वीट को लेकर सफाई दी है और कहा है कि अवार्ड पाने की मेरी कोई आकांक्षा नहीं थी.

दरअसल हाल ही में अरुण गोविल ने ट्विटर के ज़रिए एक इंटरव्यू दिया, जिसमें एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, "चाहे कोई राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार, मुझे आज तक किसी सरकार ने कोई सम्मान नहीं दिया है. मैं उत्तर प्रदेश से हूं, लेकिन उस सरकार ने भी मुझे आज तक कोई सम्मान नहीं दिया. और यहां तक कि मैं पचास साल से मुंबई में हूं, लेकिन महाराष्ट्र की सरकार ने भी कोई सम्मान नहीं दिया."

अरुण गोविल के इस ट्वीट पर कई यूज़र उनकी आलोचना करने लगे. हालांकि कुछ यूज़र्स ने उनके समर्थन में भी आवाज़ उठाई. जब इस ट्वीट को लेकर चर्चा ज्यादा हुई तो अरुण गोविल ने ट्विटर पर ही अपनी सफाई भी दी.

अरुण ने अपने जवाब वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, "मेरा मंतव्य, प्रश्न का उत्तर देना था. कोई अवॉर्ड पाने की आकांक्षा नहीं थी. हालांकि राजकीय सम्मान का अपना अस्तित्व होता है, पर दर्शकों के प्यार से बड़ा कोई अवॉर्ड नहीं होता, जो मुझे भरपूर मिला है. आप सभी के असीम प्रेम के लिए सप्रेम धन्यवाद."

आपको बता दें कि कोरोना वायरस फैलने के मद्देनज़र सरकार ने पिछले महीने ही पूरे देश में लॉकडाउन लागू कर दिया था. बाद में एलान हुआ कि दूरदर्शन पर मशहूर पौराणिक धारावाहिक रामायण का रिटेलिकास्ट किया जाएगा. खास बात ये है कि 'रामायण' के रिटेलिकास्ट ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.

ये भी पढ़ें: Lockdown में इन मोटिवेशनल बॉलीवुड फिल्मों से Monday Blues को कहें बाय-बाय, रहें पॉजिटिव  COVID-19 से जंग जीतने के बाद परिवार के साथ चाय की चुस्की लेती दिखीं कनिका कपूर, शेयर की तस्वीर 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
बिग बॉस 20: घर के नए कैप्टेन बने आसिफ खान, फिर खूब मचा बवाल, काजी बने शेख
Bigg Boss 20: स्काउट और लव गिल की नजदीकियों पर आम्रपाली दुबे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
'बिग बॉस 20': स्काउट-लव गिल की नजदीकियों पर बोलीं आम्रपाली दुबे, कहा- 'ये बाहर गंदा दिखता है'
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, मुसीबत में फंसीं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट
मैरी कॉम पर एक्स हसबैंड ओनलर ने ठोका केस, जानें क्या है मामला?
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप
‘मेरे पेट डॉग को नहीं छोड़ा, वो मेरे बच्चे को छोड़ेगा?’, रितिका ने अनुराग पर लगाए कई आरोप

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget