एक्सप्लोरर

Lockdown में इन मोटिवेशनल बॉलीवुड फिल्मों से Monday Blues को कहें बाय-बाय, रहें पॉजिटिव

सिर्फ वर्क फ्रॉम होम करने वाले ही नहीं बल्कि घर पर खाली बैठे ज्यादातर लोग इस समय डिप्रेशन और बोरियत का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में ये फिल्में आपको जिंदगी को एक अलग तरीके से देखने का नजरिया जरूर देंगी. आप भी देखें ये खास लिस्ट...

कोरोना वायरस के आउटब्रेक के चलते देश और दुनिया में इस समय लॉकडाउन है और ज्यादातर लोग घर पर हैं. लेकिन जो लोग घर पर हैं वो खाली हैं ऐसा नहीं, ज्यादातर लोग घर से भी ऑफिस का काम कर रहे हैं. अब अगर आप भी Monday Blues से गुजर रहे हैं और खुद को रिलेक्स करना चाहते हैं तो हम आपके लिए मोटिवेशनल फिल्मस की एक खास लिस्ट लेकर आए हैं.

सिर्फ वर्क फ्रॉम होम करने वाले ही नहीं बल्कि घर पर खाली बैठे ज्यादातर लोग इस समय डिप्रेशन और बोरियत का शिकार हो रहे हैं. ऐसे में ये फिल्में आपको जिंदगी को एक अलग तरीके से देखने का नजरिया जरूर देंगी. आप भी देखें ये खास लिस्ट...

Dil Dhadakne Do

Lockdown में इन मोटिवेशनल बॉलीवुड फिल्मों से Monday Blues को कहें बाय-बाय, रहें पॉजिटिव

लॉकडाउन में हम सब घर पर हैं और अपने-अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. ऐसे में ये फिल्म आज की समय और हालातों के हिसाब से एक दम पर्फेक्ट है. प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह, फरहान अख्तर और अनिल कपूर जैसे शानदार कलाकारों से सजी ये फिल्म एक परिवार की कहानी है. जो दिखाती है कि परिवार में भले ही कितनी ही दूरियां, शिकायतें और नाराजगियां हों लेकिन जब कभी भी मुश्किल समय आता है तो सब साथ मिलकर इससे लड़ते हैं. आज के समय में भी जो बात लोगों को सबसे ज्यादा महसूस हो रही है वो परिवार और घर की अहमियत ही है. ऐसे में आप इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ इंजॉय कर सकते हैं. ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपल्बध है.

Rang de Basanti 

Lockdown में इन मोटिवेशनल बॉलीवुड फिल्मों से Monday Blues को कहें बाय-बाय, रहें पॉजिटिव

इस लिस्ट में दूसरी फिल्म है 'रंग दे बसंती', ये फिल्म भी एक शानदार फिल्म है. आमिर खान स्टारर ये फिल्म सिस्टम में फैले करप्शन को दिखाती ही है,साथ ही ये संदेश भी देती है कि कैसे इस सिस्टम को बदला जा सकता है. आज के दौर की बात करें तो इस समय जहां लोग कोरोना से जंग लड़ रहे हैं वहीं, सिस्टम से काफी शिकायतें भी कर रहे हैं. आमिर खान स्टारर इस फिल्म में यही दिखाने की कोशिश की गई है कि कोई भी देश पर्फेक्ट नहीं होती, बल्कि उसे पर्फेक्ट बनाना पड़ता है. इसमें देश के हर एक नागरिक अपनी एक खास भूमिका होती है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

Bhaag Milkha Bhaag

Lockdown में इन मोटिवेशनल बॉलीवुड फिल्मों से Monday Blues को कहें बाय-बाय, रहें पॉजिटिव

फरहान अख्तर स्टारर बायोपिक भाग मिल्खा भाग एक बेहद शानदार फिल्म है. फ्लाइंग सिंह के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म बेहतरीन फिल्म है. मिल्खा सिंह की असर जिंदगी पर आधारित ये फिल्म संदेश देती है कि हालात यदि आपके फेवर में नहीं भी हैं तो भी आप अपनी कोशिशों और मेहनत से किस्मत को बदल सकते हैं. मिल्खा सिंह आजादी के समय पाकिस्तान से भारत आए थे और इस दौरान उन्होंने अपना सबकुछ गंवा दिया था. लेकिन उन्होंने खुद को साबित किया और अपनी जिंदगी की एक अलग मुकाम तक ले गए. अक्सर हम और आप ये शिकायत करते हैं कि हमारे पास पर्याप्त संसाधन नहीं है जिसकी वजह से हम कुछ खास नहीं कर पाए. लेकिन ये फिल्म आपको बेहद खास संदेश देती है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Guru 

Lockdown में इन मोटिवेशनल बॉलीवुड फिल्मों से Monday Blues को कहें बाय-बाय, रहें पॉजिटिव

देश के सबसे सफल कारोबारियों में शुमार धीरू भाई अंबानी की जिंदगी से प्रेरित फिल्म 'गुरू' एक शानदार फिल्म है. इस मुश्किल दौर में इससे बेहतरीन फिल्म कोई नहीं हो सकता. आज के दौर में जहां कई बिजनेस ठप हो गए हैं तो कई लोगों की नौकरियां चली गई हैं. ये समय बेहद मुश्किल है इसमें कोई शक नहीं है लेकिन इस कठिन समय में ये फिल्म आपको एक सकारात्मक सोच जरूर दे सकती है. इस फिल्म में एक दमदार कहानी को बेहद ही शानदार तरीके से दिखाया गया है. फिल्म में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय साथ में नजरआ रहे हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Manjhi 

Lockdown में इन मोटिवेशनल बॉलीवुड फिल्मों से Monday Blues को कहें बाय-बाय, रहें पॉजिटिव

कहते हैं कि अगर इंसान उम्मीद का दामन थामे रहे और कोशिश करता रहे पहाड़ भी तोड़ सकता है. मांझी द माउनटेन मैन एक ऐसे ही शख्स की कहानी है, जिसने सालों की मेहनत और कोशिशों के बाद एक पहाड़ तक तोड़ दिया था. इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे अहम भूमिकाओं में है. फिल्म की सबसे खास बात ये है कि सिर्फ कहानी नहीं बल्कि रियल कहानी पर बनी हुई फिल्म है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Theatre Release This Week: इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं 'जेलर 2' से 'नई नवेली' तक ये 6 धांसू मूवीज
इस हफ्ते थिएटर नई फिल्मों की बाढ़, रिलीज हो रही हैं ये 6 धांसू मूवीज
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
'सूर्या: अंत से आरंभ' में नजर आएंगे सनी देओल, अनदेखे अंदाज में दिखेंगे एक्टर
सिर्फ एक गाने से कमा लिए एक्स्ट्रा 25 करोड़, फिल्म 'क्रू' के मेकर्स को कैसे हुआ बंपर मुनाफा, जानें
'चोली के पीछे' गाने से हुआ 25 करोड़ का एक्स्ट्रा प्रॉफिट, कुमार तौरानी का बड़ा खुलासा
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget