एक्सप्लोरर

Raju Srivastva की तबीयत पर भाई दीपू श्रीवास्तव का बयान, 'होश में आने को लेकर कोई जानकारी नहीं'

Raju Srivastva Brother  : दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव अब ये जंग जीतते नज़र आ रहे हैं. राजू की तबीयत में पहले से काफी सुधार आ गया है.

Raju Srivastava Health Update : दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) अब ये जंग जीतते नज़र आ रहे हैं. राजू की तबीयत में पहले से काफी सुधार आ गया है. लेटेस्ट खबरों के मुताबिक  उनकी हालत अब स्थिर है और उन्हें होश भी आ गया है. हालांकि उनके भाई का कहना है कि डॉक्टर्स ने अभी उन्हें होश में आने की कोई जानकारी नहीं दी है. राजू श्रीवास्तव को होश आने की खबरों के बीच उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर बात की.

'राजू धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं'
दीपू श्रीवास्तव ने एबीपी न्यूज़ से  कहा कि अब तक डॉक्टरों ने उन्हें और उनके परिवारवालों को राजू श्रीवास्तव के होश में आने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है और ऐसे में होश में आने की खबर की पुष्टि परिवार के तरफ़ से नहीं की जा सकती है. दीपू ने कहा कि इतना जरूर कहा जा सकता है कि राजू श्रीवास्तव आहिस्ता-आहिस्ता रिकवरी‌ की ओर हैं और डॉक्टर्स पूरी तरह से उनके इलाज में लगे हुए हैं.

यहां मिलेगी राजू श्रीवास्तव की हेल्थ से जुड़ी हर जानकारी
दीपू ने कहा कि अभी के लिए इतना ही कहा जा सकता है कि राजू अभी भी वेंटिलेटर पर हैं, मगर उनकी हालत स्थिर है. दीपू ने फिर कहा कि राजू श्रीवास्तव के होश में आने, ना आने और बाकी तरह की हेल्थ अपडेट के लिए राजू श्रीवास्तव के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो करें, वहीं से सही जानकारी मिलेगी. हम सभी दुआ कर रहे हैं कि राजू जल्द ही ठीक हो जाएं, हमें भी उनके ठीक होने का बेसब्री से इंतजार है.

कब से एडमिट हैं कॉमेडियन
इससे पहले दीपू श्रीवास्तव ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा था कि 'राजू श्रीवास्तव को लेकर जल्द ही गुड न्यूज़ मिल सकती है. आप लोग थोड़ा इंतजार कीजिए. इससे ज्यादा मैं और कुछ नहीं बता सकता. फिलहाल उन्हें लोगों की दुआओं की ज़रूरत है और आप सभी दुआ कीजिए.' आपको बता दें कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में एडमिट में हैं. जिम में वर्क आउट करने के दौरान उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें एम्स में एडमिट करवाया गया था. तब से लेकर अब जाकर यानी करीब 14 दिन के लंबे इंतजार के बाद भी राजू की हालत थोड़ी स्थिर हुई है. राजू के जल्द स्वस्थ होने की कमान उनके परिवार वालों के साथ-साथ तमाम फिल्म कलाकार और फैन्स दिन रात दुआएं कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Videos: 'तारक मेहता' की टीम जश्न में डूबी, जेठालाल-बबीता जी ने लूटी महफिल
Videos: 'तारक मेहता' की टीम जश्न में डूबी, जेठालाल-बबीता जी ने लूटी महफिल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
TV Serial Spoilers: गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
गृह प्रवेश के बाद वसुधा छोड़ेगी चौहान हाउस, सिद्धू के हाथ लगेगा ठकुराइन के खिलाफ बड़ा सबूत
अली गोनी से 10 गुना ज्यादा अमीर हैं जन्नत जुबैर, Laughter Chefs 3 के विनर्स की नेटवर्थ जानें
'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर अली और जन्नत में से कौन ज्यादा अमीर? जानें- नेटवर्थ

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget