एक्सप्लोरर

करोड़ों के कर्ज में डूबा था ये फेमस टीवी एक्टर, दोस्तों ने भी छोड़ा साथ, बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी सब्जियां

राजेश कुमार ने एक्टिंग छोड़कर किसानी शुरू कर दी थी. लेकिन फिर वे कर्जें में डूब गए. वहीं अब एक्टर का एक इंटरव्यू में अपने मुश्किल दौर को लेकर दर्द छलका है.

Rajesh Kumar: राजेश कुमार टीवी के मोस्ट पॉपुलर एक्टर रहे हैं. उन्होंने सीरियल ‘देश में निकला होगा चांद’ से टीवी इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. लेकिन उन्हें फेमस सिटकॉम ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ में उनके किरदार 'रोसेश साराभाई' से घर-घर पहचान मिली. राजेश ने टेलीविजन पर कई तरह के रोल प्ले किये. हालांकि अचानक राजेश कुमार ने एक्टिंग छोड़कर किसानी को अपना पेशा बना लिया था. वहीं अब हाल ही में उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्होंने किसान बनने का फैसला किया तो उन्हें काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा था.

कर्ज में डूब गए थे राजेश कुमार
राजेश कुमार ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू बताया कि एक्टिंग छोड़ने के बाद वह घर वापस चले गए और अपने पिता के साथ खेती करने लगे थे. राजेश ने बताया,"किसान बनने के बाद मुझ पर 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज था. मेरे दोस्तों और परिवार ने इस जर्नी में पूरा साल इनवेस्ट किया, जो मेरी लाइफ का सबसे मुश्किल फेज था. मैं उन लोगों के प्रति जवाबदेह था जिन्होंने कर्ज दिया था. मेरे लिए पैसा: मेरा परिवार, किसान और मेरी पत्नी."

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajesh Kumar (@rajeshkumar.official)

बेटे के स्कूल के बाहर बेचनी पड़ी सब्जियां
राजेश ने यह भी बताया कि उनका स्टार्टअप नहीं चल पाया, इसलिए पैसे कमाने के लिए उन्हें सब्जियां बेचनी पड़ीं थी. उन्हें अपने बेटे के स्कूल के बाहर सब्जी की दुकान लगाने की याद आई, जहां उनका बेटा अपने टीचर्स से  सब्जियां खरीदने के लिए कहता था. मेरे बेटे के फ्रेंड्स भी स्कूल में बताते थे कि वियान के पापा सब्जी बेच रहे हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajesh Kumar (@rajeshkumar.official)

शार्क टैंक इंडिया से हुए रिजेक्ट
राजेशु कमार ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने एक कंटेस्टेंट के तौर पर शार्क टैंक में ऑडिशन भी दिया लेकिन दो राउंड के ऑडिशन के बाद उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था. उन्होंने सोचा था कि एक एक्टर और एक जाना पहचाना चेहरा होने के नाते उन्हें यह ऑफर पाने में मदद मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ था. राजेश ने कहा कि असफल होने के बाद वह बहुत निराश हो गये थे और उनका आत्मविश्वास भी कम हो गया था.

उन्होंने कहा, “ “मैंने शार्क टैंक इंडिया के लिए अप्लाई किया था. मैंने तीन में से दो राउंड क्लियर कर लिए थे. मुझे अपने वीडियो सबमिट करने थे, इसलिए मैंने सोचा, मुझे एक फेवर मिल सकता है क्योंकि मैं एक जाना पहचाना चेहरा हूं. यहां एक अभिनेता है, जो एक सामाजिक उद्यमी है और कृषि के बारे में बात कर रहा है. मेरी प्रेजेंटेशन कोलकाता में थी और इसे एक ही दिन में पूरा कर लिया गया. मेरे पिता ने टिकटों का भुगतान किया.

कैसे मिला हड्डी में रोल?
राजेश ने बताया कि शार्क टैंक के लिए निकलने से ठीक पहले उन्हें हड्डी की टीम से फोन आया कि निर्देशक और कास्टिंग टीम उनसे मिलना चाहते हैं. उस समय वह घबराहट और आत्मविश्वास में कमी महसूस कर रहे थे. उन्होंने कहा, "शार्क टैंक इंडिया के लिए रवाना होने से ठीक पहले, मुझे हड्डी का फोन आया और वे मुझसे मिलना चाहते थे. मेरा आत्मविश्वास इतना हिल गया था, जब मैं कास्टिंग डायरेक्टर से मिलने उनके ऑफिस गया, तो उन्होंने मुझे बताया कि डायरेक्टर मुझसे मिलेंगे. मैंने सोचा कि वह मेरा ऑडिशन लेंगे, फिर उन्होंने कहा कि प्रोडक्शन के लोग पैसे पर चर्चा करेंगे, हालांकि, ठीक है, उसके बाद मेरा ऑडिशन होगा.''

रोल के लिए मुंडवाया सिर
उन्होंने आगे कहा, , "मैं ऐसा था, लेकिन मेरे ऑडिशन के बारे में क्या? उन्होंने कहा कि हम सिर्फ आपको बोर्ड पर चाहते हैं. निर्देशक ने बस एक रिक्वेस्ट की थी कि क्या मैं अपना सिर मुंडवा सकता हूं. मैंने कहा कि मैं कर सकता हूं, अगर आप मुझे एक लाख एक्स्ट्रा पे करते हैं, और उन्होंने ऐसा किया.”

ये भी पढ़ें:-Devara Box Office Collection Day 3: जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ ने संडे को की छप्परफाड़ कमाई, 200 करोड़ से रह गई बस इतनी दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget