एक्सप्लोरर

राहुल महाजन ने तीसरी बार की शादी, कज़ाकिस्तान से लाए अपनी दुल्हनिया

राहुल अपने करीबी दोस्तों के जरिए नताल्या के करीब आए थे. दोनों करीब डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते हैं, तीन महीने पहले उन्होंने डेटिंग शुरू की थी. पिछले महीने राहुल ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा.

राहुल महाजन को एक बार फिर अपना प्यार मिल गया है. राहुल कुछ रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी के चलते लोकप्रिय हुए हैं. बता दें दो असफल शादियों के बाद, राहुल कज़ाकिस्तान की एक मॉडल नताल्या इलिना के साथ तीसरी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं. मालाबार हिल के एक मंदिर में हुए एक निजी समारोह के दौरान राहुल ने शादी की. उस दौरान परिवार के चंद करीबी लोगों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी.

राहुल अपने करीबी दोस्तों के जरिए नताल्या के करीब आए. दोनों करीब डेढ़ साल से एक दूसरे को जानते हैं, तीन महीने पहले उन्होंने डेटिंग शुरू की थी. पिछले महीने राहुल ने उनसे शादी का प्रस्ताव रखा.

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए राहुल ने कहा, "मैं इस शादी की खबर बहुत कम लोगों के बीच रखना चाहता था. असल में मैं कम से कम एक साल तक इसके बारे में किसी से बात नहीं करना चाहता था, क्योंकि यह मेरी तीसरी शादी है और मैं नहीं चाहता कि लोग फिर से मेरे रिलेशनशिप के बारे में गॉसिप करना शुरू करें. मैं अपनी पहली शादी की सालगिरह पर हर किसी को इसके बारे में बताने का प्लान बना रहा था मगर ऐसा नहीं हुआ."

राहुल महाजन ने तीसरी बार की शादी, कज़ाकिस्तान से लाए अपनी दुल्हनिया

राहुल पहले श्वेता सिंह से शादी कर चुके हैं जो पेशे से पायलट हैं बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद में एक रियलिटी शो के दौरान उन्होंने शो की कंटेस्टेंट डिंपी गांगुली से शादी की.

राहुल कहते हैं, "मेरी पिछली दो शादियां जल्दी में हुई थीं. सोचने का कोई समय नहीं था. हालांकि, श्वेता और डिंपी दोनों अच्छी इंसान हैं मगर मैं उनके साथ कम्पैटिबल नहीं हो पाया. पिछले कुछ सालों में मुझे एहसास हुआ कि मैं ऐसे रिश्ते में बंध कर नहीं रहना चाहता हूं. मैं किसी ऐसे इंसान के साथ नहीं रहना चाहता जहां आगे का कोई रास्ता नहीं है. नताल्या के साथ मैंने एक सच्चा रिश्ता पाया हमारे बीच लंबे तर्क या मतभेदों के लिए कोई जगह नहीं है. "

नताल्या ने हिंदू धर्म को अपना लिया है. राहुल शेयर करते हैं, "उन्होंने हिंदू धर्म में रुचि दिखाई, इसका पालन करना उनका निर्णय था. वह मंगलसुत्र पहनती हैं और हमारी पवित्र किताबें और शास्त्र भी पढ़ रही है. मैं इसे एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं. "

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
बिग बॉस 20: 'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट
'पवन सिंह संग जमता नहीं...', रिलेशनशिप पर बोलीं आम्रपाली दुबे, माही विज हुईं नॉमिनेट

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
बर्थडे पर सारा तेंदुलकर ने ग्लैमर से ढाया कहर, देखें किस तरह मनाया 29वां जन्मदिन
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget